चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ फलों की महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी के घर का बजट, शहर में फलों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी; पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़े दामों का दिखने लगा असर, बाजार में ₹200 किलो पहुंचा सेब, ₹100 आम और ₹80 पपीता, 150 रुपये किलो में बिक रही लीची। लगातार बढ़ रही महंगाई आम आदमी के जेब पर पड़ रही है भारी, विशेषज्ञ की माने तो भारत और विश्व के लिए भयंकर आर्थिक मंदी का होने वाला है आने वाला समय।


2.📰✍️ 8, 9 और 10 जुलाई को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बुलंदशहर प्रशासन की तैयारियां पूरी, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पहरे के बीच होगी परीक्षा; जनपद में 20 परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में होगी परीक्षा, प्रत्येक पाली में 8,160 अभ्यर्थी होंगे शामिल। तैयारियों को लेकर आज एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह ने डीआईओएस और बीएसए के साथ समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। साथ ही एसडीएम सदर अंगद यादव एवं सीओ सिटी प्रखर पांडे ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग, सीसीटीवी कैमरों तथा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।


3.📰✍️ अनूपशहर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने पेश की मानवता की मिसाल, दिवंगत शिक्षिका बबली तंवर की तीन वर्षीय बेटी स्वर्णिमा के भविष्य के लिए जुटाए 4.35 लाख रुपये; जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में निवर्तमान बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय एवं वर्तमान बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से उसकी नानी को सौंपी सहयोग राशि। वर्ष 2025 में विद्यालय में करंट लगने से शिक्षिका की हुई थी मृत्यु, शिक्षकों की इस पहल को बीएसए अधिकारियों ने मानवता और एकता की बताया मिसाल।


4.📰✍️खुर्जा के अगवाल कट पर दो रोडवेज बसों की भीषण भिड़ंत, हादसे में एक यात्री की मौत, तीन गंभीर घायल; तेज रफ्तार रोडवेज बस ने आगे चल रही दूसरी बस में पीछे से मार दी टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से हो गए घायल। पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त बसों को हटवाकर सुचारु कराया यातायात, पोस्टमार्टम को भेजा गया मृतक का शव, घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज।


5.📰✍️ खुर्जा में विद्युत तार चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 1250 किलो केबल समेत 4 शातिर गिरफ्तार, दिल्ली तक जुड़े मिले तार; पुलिस ने रामपुर रोड रेलवे पुल के पास से सदाकत उर्फ डैनी, सलमान, फैसल और फैज आलम को किया गिरफ्तार। गिरोह ने कालिंदी कुंज क्षेत्र से विद्युत खंभों के तार चोरी करने तथा सारंगपुर गांव में ट्रांसफार्मर से ऑयल और कोर चोरी की घटनाओं को दिया था अंजाम। गिरफ्तार आरोपियों में दो दिल्ली के न्यू सीलमपुर में रह रहे थे, जबकि मुख्य आरोपी सदाकत और सलमान पर हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, विद्युत चोरी, रेलवे और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मुकदमे हैं दर्ज।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बिना फायर एनओसी संचालित मिले सिकंदराबाद में तीन होटल, एसडीएम ने जारी किए नोटिस; दिल्ली के होटल अग्निकांड के बाद सिकंदराबाद में एसडीएम दीपक कुमार पाल ने एफएसओ के साथ नेशनल हाईवे-34 स्थित होटलों का किया निरीक्षण। जांच में कैप्टन होटल, सचिन होटल और मनीष होटल बिना वैध फायर एनओसी के पाए गए संचालित, संचालकों को नोटिस जारी।


📰✍️सिकंदराबाद के ई-रिक्शा चालक हत्याकांड के आरोपी मोहम्मद फैजान को पुलिस ने मुठभेड़ में किया लंगड़ा, लूटा ई-रिक्शा बरामद; 5 दिन पहले आरोपी ने 20 वर्षीय युवक की हत्या कर लूट लिया था रिक्शा, संतपुरा रोड और सनोटा रोड के बीच पुलिस व स्वाट टीम की मुठभेड़ में मामले में फरार मोहल्ला रिसालदारान निवासी फैजान हुआ गिरफ्तार, जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में हुआ कामयाब।

📰✍️शहर की मंडी फतेहगंज में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल और जीएसटी विभाग की संयुक्त गोष्ठी में व्यापारियों ने उठाईं समस्याएं, 24 घंटे में पंजीकरण एक्टिवेट करने का आश्वासन; डिप्टी कमिश्नर बब्लेश कुमार तिवारी ने कहा कि छोटे व्यापारियों का जीएसटी पंजीकरण 24 घंटे में सक्रिय करने की मंशा है। बैठक में ई-वे बिल, पंजीकरण और व्यापारी सुविधाओं पर चर्चा हुई तथा व्यापारी आरोग्य कार्ड और पेंशन योजना का लाभ देने की मांग उठाई गई।


📰✍️महंगाई के खिलाफ 8 जून को सपा का प्रदर्शन, जिला मुख्यालय पर धरना देकर सौंपेगी ज्ञापन; सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और बढ़ती महंगाई के विरोध में 8 जून को जिला मुख्यालय पर किया जाएगा धरना-प्रदर्शन। आरक्षण और रोजगार के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए पीडीए वर्ग की उपेक्षा का लगाया आरोप।


📰✍️नरसेना थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव से 2 जून को अगवा किशोरी का सुराग न लगने से ग्रामीणों में आक्रोश, नरसेना थाने का फिर घेराव; छह नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के साथ थाने में धरने पर बैठ गए जिला पंचायत प्रतिनिधि राफे खान, देर रात तक चले हंगामे के बाद समय सीमा पूरी होने पर दोबारा प्रदर्शन और थाने का किया घेराव।

📰✍️डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर में गृह कलह से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान; दरवाजा तोड़कर उतारा गया शव, सूचना पर सीओ डिबाई, फोरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

📰✍️नरसेना में खेत पर मां-बेटे से मारपीट का आरोप, दरोगा पर 20 हजार रुपये लेकर मुकदमा न लिखने की शिकायत; खेत पर घात लगाकर बैठे दबंगों द्वारा मां-बेटे से मारपीट और महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर आरोप लगाया कि दरोगा ने मुकदमा दर्ज करने के नाम पर 20 हजार रुपये लिए लेकिन नहीं की कार्रवाई।

📰✍️बीबीनगर में कांग्रेस ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प; ब्लॉक और नगर कमेटी की संयुक्त समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान और विदित चौधरी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का किया आह्वान। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Editor: Dharmendra Mittal


