चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बुलंदशहर समेत देश की जनता को महंगाई का एक और झटका, घरेलू गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा, 29 रुपये बढ़कर 942 रुपये पहुंची कीमत; रुकने का नाम नहीं ले रही है महंगाई, आज से 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये का हो गया है 14.2 किलो का घरेलू गैस एलपीजी सिलेंडर, पिछले तीन माह में दूसरी बार बढ़ी है कीमत, इससे पहले इसी साल 7 मार्च को हुई थी 60 रुपये की वृद्धि।

2.📰✍️ सिटी क्षेत्र में शास्त्री पार्क के पास निर्माणाधीन भवन का अचानक गिरा लेंटर, 6 मजदूर घायल; घटना के बाद मौके पर मच गई अफरा तफरी, उस समय 10 से 12 मजदूर कर रहे थे काम, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और राहत टीम ने रेस्क्यू कर सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाला बाहर, सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, जहां उनका चल रहा है इलाज, टला बड़ा हादसा।

3.📰✍️बुलंदशहर पुलिस ने मई माह में चलाए गए अभियान के तहत 35 लाख के 140 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए; अभियान में जिले के 27 थानों ने भाग लिया, सिटी कोतवाली ने सर्वाधिक 23 और खुर्जा पुलिस ने 21 मोबाइल किए बरामद। CEIR पोर्टल एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से मिली सफलता, लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल स्वामियों के खिले चेहरे।

4.📰✍️ ककोड़ क्षेत्र स्थित गांव सुनपेड़ा के पास नहर पटरी मार्ग पर सुबह बाइक और इको कार की भिड़ंत, एक की मौत, एक परिवार के तीन सदस्य घायल; हादसे में एक बाइक सवार अधेड़ की मौके पर मौत, खैर निवासी अनिल के रूप में हुई है मृतक की पहचान। जबकि ईको में सवार पहासू निवासी पति-पत्नी और उनका पुत्र हो गए घायल। सूचना पर पहुंची ककोड़ पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल, मृतक के शव को कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई।


5.📰✍️अवैध खनन पर अहमदगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली व मशीन सीज; थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सालवानपुर गांव के जंगल क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरी चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और एक खुदाई मशीन पकड़कर की सीज, कार्रवाई से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️किसान मजदूर संगठन की समीक्षा बैठक में महंगाई, जमीन अधिग्रहण और टोल टैक्स पर उठे सवाल, 21 सितंबर को दिल्ली रैली का ऐलान; हाईवे स्थित मैरिज होम में आयोजित किसान मजदूर संगठन की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा ने महंगाई, किसान नीतियों, भूमि अधिग्रहण, टोल टैक्स, शिक्षा-चिकित्सा और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार को घेरा। संगठन ने 21 सितंबर को सहारनपुर से दिल्ली तक बड़ी रैली निकालने की घोषणा भी की।

📰✍️बुलंदशहर में अमरपाल सिंह लोधी बने अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के युवा जिला अध्यक्ष, युवाओं में खुशी की लहर; संगठन नेतृत्व ने उनकी सक्रियता और समाज में मजबूत पकड़ को देखते हुए सौंपी जिम्मेदारी, नियुक्ति पर अमरपाल सिंह लोधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी सचिदानंदहरि साक्षी जी महाराज सहित शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, समाज की एकता और युवाओं के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का दिलाया भरोसा।


📰✍️व्यापार से आर्थिक सशक्तिकरण का आह्वान, प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना की सलाहकार समिति के सदस्य धीरेंद्र वाल्मीकि का उद्योग व्यापार मंडल ने किया स्वागत; उद्योग व्यापार मंडल ‘नरेंद्र’ कार्यालय पर किया गया स्वागत, धीरेंद्र वाल्मीकि बोले- व्यापार और उद्योग से होगा आर्थिक सशक्तिकरण, अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने रोजगार देने वाला समाज बनने पर दिया जोर। कार्यक्रम में स्वामी परमदेव, अजय अग्रवाल, अमित सिंघल, शैलेंद्र त्रिवेदी, विजय गोयल, धरमराज, जितेंद्र मोहन और अतुल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।


📰✍️जन स्वाभिमान दिवस को सफल बनाने में जुटा अपना दल (एस), 2 जुलाई को लखनऊ कार्यक्रम की बनी रणनीति; जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी की अध्यक्षता में बैठक कर 2 जुलाई को लखनऊ में होने वाले जन स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने की बनाई गई रणनीति। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ गठन और घर-घर पार्टी झंडा व नेम प्लेट लगाने का भी लिया गया संकल्प। जिला महासचिव खालिक अंसारी ने किया बैठक का संचालन, इस अवसर पर गौरव शर्मा व ठाकुर अमरपाल सिंह भी मौजूद रहे।


📰✍️भाजपा नगर कार्यालय पर मंडल बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, शक्तिकेंद्र बैठकों की रूपरेखा तैयार; मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं शक्तिकेंद्र बैठकों की रूपरेखा की गई तैयार। मंडल प्रभारी शम्भू सिंह राघव व वरिष्ठ नेता जय प्रकाश शर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक का महामंत्री हिमांशु तोमर ने किया संचालन, बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सभासद, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता रहे उपस्थित।


📰✍️भगत सिंह काला आम मंडल भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों, प्रबुद्ध सम्मेलन और शक्तिकेंद्र बैठकों की रणनीति की गई तय; मंडल अध्यक्ष भीष्म शिशोदिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, मंडल महामंत्री अशोक चौधरी ने किया संचालन। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को नए दायित्व भी सौंपे गए। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी उषा बंसल व धर्मेंद्र काली रहे मौजूद।


📰✍️ शहर के राजे बाबू रोड स्थित ऑनस्ट योग साधना केन्द्र में ‘योग बन्धु स्पर्धा’ के विजेताओं का सम्मान; आठ सप्ताह चली योग बन्धु स्पर्धा के पांच विजेताओं को पुरस्कार व ‘योग बन्धु उपाधि’ देकर किया गया सम्मानित। 28 प्रतिभागियों में राजीव राघव प्रथम, उमेश चन्द्र द्वितीय और विजय कुमार अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे, साथ ही तीन प्रतिभागियों को दिए गए प्रोत्साहन पुरस्कार।

News Editor: Dharmendra Mittal


