21 जुलाई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस का धरना, सात किलोमीटर पैदल मार्च कर पहुंचे राहुल गांधी, जमीन पर लेटकर मीडिया को दी बाइट, पुलिस ने किया गिरफ्तार; केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और छात्र आंदोलन के दौरान की गई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेता धरने में हुए शामिल, धरना प्रदर्शन के तीन घंटे बाद राहुल गांधी सहित कई नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

1.📰✍️ बुलंदशहर में विधानसभा चुनाव से पहले तेज हुई दल-बदल की सियासत, टिकट की दौड़ में दावेदार बेचैन, कई सीटों पर बदलाव की चर्चाएं; भाजपा में हैं टिकट के लिए सबसे अधिक दावेदार, वहीं एक ब्लॉक प्रमुख के बसपा में शामिल होकर शिकारपुर से दावेदारी करने और रालोद द्वारा दो सीटों की मांग से बढ़ गई है राजनीतिक हलचल, दलों के भीतर टिकट को लेकर जारी है मंथन।

2.📰✍️ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे भाकियू (टिकैत) के हजारों किसान, अनिश्चितकालीन धरना शुरू होने से शहर में लगा जाम; जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में किसानों ने भूड़ चौराहे से कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च, कलेक्ट्रेट पहुंचने पर गेट खोलने को लेकर पुलिस से हुई नोक-झोक। प्रमुख मांगों में बकाया भुगतान, डीएपी खाद की कालाबाजारी पर रोक और भूमि अधिग्रहण पर उचित मुआवजा देने की मांगे हैं शामिल। एडीएम वित्त अभिषेक सिंह और एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह के साथ किसान नेताओं की जिला पंचायत सभागार में जारी है वार्ता।

3.📰✍️ पहासू क्षेत्र में मठ मंदिर के पास डॉ. आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हंगामा, पुलिस कस्टडी में आरोपी युवक से मारपीट, वीडियो वायरल; आज दोपहर करीब 1 बजे आरोपी को थाने ले जा रही थी पुलिस, तभी आक्रोशित भीड़ ने उस पर कर दिया हमला, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर संबंधित धाराओं में दर्ज कर लिया गया है मुकदमा, साथ ही पुलिस ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो के आधार पर कानून हाथ में लेकर मारपीट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी की जाएगी एफआईआर।

4.📰✍️ करीब 4 घंटे देरी से बुलंदशहर पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा, जिले में जगह-जगह आयोजित स्वागत समारोह में होते हुए गंगानगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचा उनका काफिला; अपने प्रथम आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं के दम पर फिर भाजपा सरकार बनने का किया दावा, कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे युवा, इस दौरान जिलाध्यक्ष विकास चौहान, जिला महामंत्री दीपक दुल्हेरा, जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद।

5. 📰✍️सावन और कांवड़ यात्रा से पहले जिले में मिलावटखोरों पर कार्रवाई नहीं होने से बढ़ी चिंता, खाद्य सुरक्षा विभाग से विशेष अभियान चलाने की मांग; जिले में दूध, पनीर, मावा, मसाले, सरसों का तेल और मिठाइयों में मिलावट के पुराने मामलों का हवाला देते हुए लोगों ने बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थ बिकने की जताई है आशंका, वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल विशेष अभियान चलाकर मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई की मांग।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️खानपुर क्षेत्र में कार्रवाई न होने का आरोप लगाकर महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, चार दिन पहले दी तहरीर के बाद दोबारा मिली जान से मारने की धमकी; महिला ने गांव के कुछ लोगों पर गाली-गलौज, घर में घुसकर छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना खानपुर व मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई थी शिकायत, 20 जुलाई 2026 को फिर धमकी मिलने के बाद मानसिक तनाव में महिला ने खा लिया जहरीला पदार्थ, जिसका स्याना के निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज।

📰✍️जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में कल बुधवार को भाजपा के बूथ सम्मेलन होंगे आयोजित, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर होगा मंथन; जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलनों में शिकारपुर में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी समेत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में वरिष्ठ नेता रहेंगे मुख्य वक्ता, कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल, जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा ने दी‌ जानकारी।

📰✍️ शहर के देवीपुरा आश्रम रोड पर गलत पहचान में युवक से मारपीट, आरोपी मौके से फरार; सुबह करीब नौ बजे कुछ लोग दूसरे नितिन की तलाश में थे, नाम पूछने के बाद गलतफहमी में उन्होंने नितिन नामक युवक के साथ कर दी मारपीट, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की शुरू।

📰✍️ औरंगाबाद के अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में निकाली गई भूजल संरक्षण जागरूकता रैली, डॉ. रामजी द्विवेदी ने जल बचाने का किया आह्वान; एनसीसी और एनएसएस के तत्वावधान में आयोजित रैली को प्राचार्य प्रो. ओमवीर सिंह ठैनुआँ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, छात्रों ने वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और जल संरक्षण का दिया संदेश, कार्यक्रम में प्रो. निशा चौधरी सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।



News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: