चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 27 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर तुड़वाया व्रत; पेपर लीक के विरोध में पिछले 27 दिनों से अनशन कर रहे थे सोनम वांगचुक, एक हफ्ते पहले सरकार ने उन्हें पुलिस द्वारा जंतर मंतर से उठवाकर पहुंचा दिया था अस्पताल, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन।



1.📰✍️ शहर के इस्लामाबाद में ट्रांसफार्मर में उतरे करंट की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, बिजली विभाग की कथित लापरवाही पर लोगों का हंगामा; आज शाम गौशाला के पीछे गली नंबर-4 में घर के बाहर खेलते समय ट्रांसफार्मर की अर्थिंग पत्ती छूते ही करंट की चपेट में आ गया आरिफ का पुत्र आरिस, उसे जिला अस्पताल ले गए परिजन, जहां चिकित्सकों ने मृत कर दिया घोषित। घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया विरोध प्रदर्शन।

2.📰✍️ बुलंदशहर में गंगा-यमुना लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 60 प्रतिशत भूमि खरीद पूरी, अगस्त तक पूरी प्रक्रिया समाप्त करने का लक्ष्य; एडीएम (प्रशासन) नीतीश कुमार सिंह ने दी जानकारी, स्याना से गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-21 यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा 74.3 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 56 गांवों की भूमि पर विकसित होगी यह परियोजना।

3.📰✍️ सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित संतोष वेयरहाउसिंग लिमिटेड पर ईडी की छापेमारी, कई घंटे तक दस्तावेजों की जांच से औद्योगिक क्षेत्र में मची हलचल; 450 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का है मामला, ईडी की टीम ने बुलंदशहर सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब स्थित कंपनी के 8 ठिकानों पर एक साथ छापामारी कर चलाया तलाशी अभियान, इनमें कंपनी के प्रमोटरों, संबद्ध कंपनियों और अन्य सहयोगियों के परिसरों की भी की जा रही है जांच, फिलहाल कार्रवाई पर ईडी का आधिकारिक बयान नहीं हुआ है जारी।


4.📰✍️ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने हाउस अरेस्ट के विरोध में आमरण अनशन का ऐलान किया, शनिवार से अपने गांव नारऊ में धरने पर बैठेंगे; उन्होंने सरकार और पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा पिछले तीन दिनों से जिले भर में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर लोकतांत्रिक अधिकारों का किया जा रहा है हनन, कहा इस संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी भेजा गया है पत्र।


5.📰✍️ डिबाई के भीमपुर दोराहा पर रोडवेज बस को बचाने में खाई में पलटा यूरिया से भरा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक; चालक भूपेंद्र ने बताया कि दौलतपुर खुर्द भट्टे के पास अचानक सामने आ गई ई-रिक्शा को ओवरटेक कर रही बस, बारिश से फिसलन होने के कारण उसे बचाने के चक्कर में पलट गया ट्रक, हादसे के दौरान खाई में बिखर गईं ट्रक में भरीं यूरिया की अधिकांश बोरियां।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ तीज महोत्सव की तैयारियों को लेकर भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ की महिला विंग ने की बैठक, मातृशक्तियों को सौंपी गई 12 अगस्त के कार्यक्रम की जिम्मेदारियां; उपाध्यक्ष महिला सहभागिता सोनी वाधवा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित कैफे में हुआ आयोजन, इस दौरान मेघा जालान, सुमन शर्मा, शालू ग्रोवर, तेजस्वी मित्तल, यशेष तोमर, निधि गर्ग, राधा सिंह, सीमा गुप्ता, वीना वर्मा, चित्रा गोपाल मित्तल, स्नेहा गर्ग, सुमन वर्मा, मीनू राठौर, दीप्ति सिंह सहित अन्य सदस्य रहीं उपस्थित।


📰✍️ उद्योग व्यापार मंडल ने शहर में अधूरी सड़क, वन-वे व्यवस्था और व्यापारियों की सुरक्षा की उठाई मांग, एएसपी को सौंपा ज्ञापन; जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने देवीपुरा प्रथम में आठ माह से अधूरे सड़क निर्माण को पूरा कराने तथा अंसारी रोड से डिप्टीगंज पुलिस चौकी तक वन-वे लागू करने की मांग की, इस दौरान जिला प्रभारी पृथ्वीराज सिंह और युवा अध्यक्ष गुफरान गाजी भी रहे मौजूद।

📰✍️ शिकारपुर में ईओ नीतू सिंह ने कांवड़ मार्ग की तैयारियों का लिया जायजा, चुंगी क्षेत्र का निरीक्षण कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश; निरीक्षण के दौरान उन्होंने नालों की समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, सार्वजनिक मार्गों व नालों पर अतिक्रमण करने वालों को तत्काल कब्जा हटाने की भी दी चेतावनी।


📰✍️ दानपुर के धीमहि गांव में जलभराव और घनी घास से होकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, रास्ते में सांप दिखने से अभिभावकों व बच्चों में दहशत; स्कूली बच्चों ने बताया कि कई बार रास्ते में दिखाई दे चुके हैं सांप, जलभराव से कीड़े-मकोड़े भी रहे हैं पनप, जिससे हादसे और बीमारियों का लगा रहता है डर, ग्रामीणों की प्रशासन से जल्द से जल्द रास्ते की सफाई और जल निकासी कराने की मांग।


📰✍️ बुलंदशहर के उप निरीक्षक शारिक बैग ने राज्य स्तरीय पुलिस प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया, एसएसपी ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित; 69वीं वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, डॉग स्क्वाड, कम्प्यूटर एवं एंटी सबोटाज प्रतियोगिता-2026 में शारिक बैग ने फोटोग्राफी विवेचक तथा प्रदर्शों की पैकिंग, लेबलिंग एवं फॉरवर्डिंग में प्रथम और क्राइम इन्वेस्टिगेशन में द्वितीय स्थान किया प्राप्त।


📰✍️ मेरठ के मोहिउद्दीनपुर स्थित शांति निकेतन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित, पौधरोपण कर दिलाई संरक्षण की शपथ; डॉ. रीना बंसल ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, डॉ. बी.एस. चौधरी ने किया संचालन, डॉ. प्रीति विकल व डॉ. निर्मल कुमार ने पौधरोपण के साथ पौधों की सुरक्षा का भी दिया संदेश।

देश विदेश

📰✍️ झांसी के द मेड किचन रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की सिर में गोली मारकर हत्या, दोस्तों संग खाना खाने पहुंचे एलएलबी छात्र संजय पर बदमाश ने सटाकर मारी गोली; वारदात के बाद साथी के साथ बाइक से फरार हो गया आरोपी, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रात करीब एक बजे संजय की हो गई मौत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।
News Editor: Dharmendra Mittal


