चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बैठकें व स्वागत कार्यक्रम निपटाने के बाद बीती रात 9:30 बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे नए प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर, मचा हड़कंप, मिलीं खामियां ही खामियां; परिसर में गंदगी, मेडिकल रजिस्टरों में अधूरे अभिलेख और 5 घंटे पहले पहुंचे मरीज का एक्स-रे तक न होने की मिली शिकायत, जिस पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को लगाई फटकार। नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर मौजूद डीएम, सीडीओ व सीएमएस को स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने तथा लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश।


2.📰✍️सिटी क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी से लापता पुनीत अरोरा का 3 दिन बाद शिकारपुर स्थित पल्ला झाल नहर में मिला शव, परिजनों ने सिटी पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप; 1 जून से लापता था पुनीत अरोरा, परिजनों का आरोप है कि 2 जून को गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने नहीं की सुनवाई, एसएसपी से शिकायत के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा। अगले महीने उसकी होने वाली थी शादी, घटना से परिजनों में आक्रोश।

3.📰✍️ककोड़ फायरिंग कांड में तीसरे आरोपी जुबैर पर एनएसए, जिला जेल में तामील हुआ नोटिस, पहले असलम और हसीन पर भी हो चुकी कार्रवाई; 24 अप्रैल को हुए फायरिंग और पथराव प्रकरण में पुलिस ने मोहल्ला व्यापारियान निवासी जुबैर पुत्र यामीन के खिलाफ की एनएसए की कार्रवाई, जमानत पर रिहा होने के प्रयास को देखते हुए लगाया गया एनएसए, घटना से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व लोकशांति हुई थी प्रभावित, मामले में करीब 20 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल।

4.📰✍️विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने खुर्जा स्थित टीएचडीसी परिसर में किया पौधारोपण, ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान से जुड़ने का किया आह्वान; मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ परिसर में लगाए पौधे, अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने की भी की अपील। कार्यक्रम में खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, सांसद प्रतिनिधि सत्यप्रकाश सिंह और सीडीओ निशा ग्रेवाल सहित कई अधिकारी रहे मौजूद।


5.📰✍️खुर्जा जंक्शन पर आरपीएफ का विशेष अभियान, महिला कोच में सफर कर रहे 17 पुरुषों समेत 25 लोगों पर कार्रवाई; वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आजाद के निर्देश पर खुर्जा जंक्शन आरपीएफ ने चलाया अभियान, इस दौरान महिला आरक्षित कोच में यात्रा कर रहे 17 पुरुष यात्रियों, 6 अनाधिकृत खानपान विक्रेताओं तथा यात्रियों से अभद्र व्यवहार व जबरन पैसे मांगने वाले 2 किन्नरों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत की कार्रवाई।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ जिला कार्यालय पर शिवसेना ने केक काटकर मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, पार्टी कार्यकर्ताओं ने की उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना; जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा ने कहा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में मजबूत हुई है कानून-व्यवस्था, गुंडाराज पर लगा है प्रभावी अंकुश, आज महिलाएं और बेटियां अधिक सुरक्षित माहौल में कर रही हैं काम। कार्यक्रम में सुधीर सैनी, मदनलाल चेटुले, अशोक कुमार, शिवम कुमार, मुकेश कुमार आदि रहे मौजूद।


📰✍️बुलंदशहर में एक दिन में 31 हजार पौधे लगाने का दावा, विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी ग्राम पंचायतों में चला वृक्षारोपण अभियान; केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 से 21 जून तक चल रहे अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण कार्यक्रम किए गए आयोजित। पंचायती राज विभाग को मिले 31 हजार पौधारोपण के लक्ष्य को एक ही दिन में पूरा करने का किया गया है दावा। हालांकि कई ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को जानकारी न होने से दावों पर उठ रहे हैं सवाल। अब नजर इस बात पर रहेगी कि लगाए गए पौधे धरातल पर कितने मौजूद हैं और भविष्य में कितने वृक्ष बन पाते हैं।

📰✍️मोहन कुटी वृद्धाश्रम में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुले तेवतिया ने दिलाया संरक्षण का संकल्प; अग्रसेन मंडल के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम। इस दौरान डॉ. अंतुले तेवतिया सहित बिल्लू पंडित, शंभूसिंह राघव, संजय गुर्जर सहित कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर उनकी देखभाल का लिया संकल्प।


📰✍️विश्व पर्यावरण दिवस पर बुलंदशहर पुलिस लाइन में एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; पौधारोपण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनका संरक्षण करने और नियमित देखभाल का दिलाया संकल्प।


📰✍️ककोड़ के अजयनगर पुल के पास नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान और मौत के कारण की जांच जारी; शव कई दिन पुराना होने की आशंका, पानी में डूबने से मौत की जताई जा रही है आशंका, गुमशुदगी रिपोर्टों के आधार पर पहचान कराने का प्रयास कर रही है पुलिस।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ यूपी में 6 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती; आईपीएस रवि शंकर छवि को आईजी लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ, हरीश चन्दर को डीआईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ, पूनम को डीआईजी मिर्जापुर परिक्षेत्र, अशोक कुमार-IV को डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा, सचिन्द्र पटेल को अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा तथा यमुना प्रसाद को डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र कानपुर किया गया है नियुक्त।

News Editor: Dharmendra Mittal


