चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ सोनम वांगचुक और देश के छात्रों के सामने झुकी सरकार, देशभर में छात्रों के विरोध और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा; NEET पेपर लीक विवाद के बीच नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए छोड़ा पद, कर्नाटक की धारवाड़ सीट से 5 बार के सांसद कैबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खत्म हुआ पिछले 1 महीने से जंतर मंतर पर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन। इसके बाद नॉर्मल हुई देश की राजधानी दिल्ली, मध्य दिल्ली में इंटरनेट बहाल, सभी मेट्रो स्टेशन के खुले प्रवेश द्वार।


1.📰✍️ बुलंदशहर में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम कुमार हर्ष की बड़ी कार्रवाई, 28 अधिकारियों का अग्रिम आदेश तक रोका वेतन, कारण बताओ नोटिस जारी; एडीएम वित्त अभिषेक सिंह ने दी जानकारी, 1 से 21 जुलाई के बीच शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर डीएम ने लिया एक्शन, कार्रवाई की जद में तहसीलदार, एसडीएम, बीडीओ, एडीओ, नगर पालिका के ईओ सहित समाज कल्याण, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, जल निगम, विद्युत, शिक्षा और पंचायत राज विभाग के अधिकारी हैं शामिल।

2.📰✍️ सावन और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, रामघाट और नरौरा गंगा घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश; जिलाधिकारी कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सड़क मरम्मत, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, नाव, गोताखोर, कंट्रोल रूम, खोया-पाया केंद्र, पेयजल, मोबाइल शौचालय और महिलाओं के चेंजिंग रूम की परखी तैयारियां, इस दौरान एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, एसडीएम मनीष कुमार, सीओ मधुप सिंह आदि रहे मौजूद।


3.📰✍️ बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा को लेकर 31 जुलाई से ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर बदलेगा वाहनों का रूट; श्रावण मास और 11 अगस्त की शिवरात्रि को देखते हुए चार चरणों में 31 जुलाई–3 अगस्त, 7–13 अगस्त, 14–17 अगस्त व 21–25 अगस्त तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा डायवर्जन। बुलंदशहर से अमरोहा, संभल, मुरादाबाद व बरेली जाने वाले वाहन शिकारपुर–डिबाई–नरौरा मार्ग से चलेंगे, जबकि अनूपशहर मार्ग पर प्रतिबंधित रहेगा कॉमर्शियल वाहनों का संचालन।

4.📰✍️ खुर्जा में अपहरण कर हत्या के मामले में वांछित 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में लंगड़ा, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद; क्षेत्र में सीकरा कमालपुर मोड़ पर अलीगढ़ निवासी कुश चौधरी के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़, 10 मार्च 2026 को सतीश के अपहरण कर हत्या करने और शव अलीगढ़ नहर में फेंकने के मामले में वांछित था कुश चौधरी, उसकी गिरफ्तारी पर मेरठ रेंज के डीआईजी ने ₹50 हजार का इनाम किया था घोषित। उसके खिलाफ हत्या, गैंगस्टर, लूट, चोरी, शस्त्र अधिनियम सहित कई संगीन मुकदमे पहले से हैं दर्ज।

5.📰✍️ कलश होटल में कल 26 जुलाई को राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य का महासम्मेलन, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा; सुबह 11 बजे से आयोजित सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेरसिंह राणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह सिसौदिया, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दुष्यंत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर पृथ्वीराज सिंह, नियुक्ति प्रभारी महेश सिसौदिया सहित प्रदेशभर के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी होंगे शामिल। दोपहर 12 बजे देश की वर्तमान स्थिति और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रेस वार्ता भी की जाएगी आयोजित।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ 19 अक्टूबर 2026 (नवमी) को शहर में निकलेगी मां महाकाली की शोभायात्रा, एक बार फिर सूर्य भूषण मित्तल को मिली अध्यक्ष पद की कमान; श्री महाकाली कमेटी एवं अखाड़ा की बैठक में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, अंकुर अग्रवाल को महामंत्री, संजय गर्ग को कोषाध्यक्ष, अनिल बंसल व मुकेश कुमार अग्रवाल को वरिष्ठ प्रभारी, विपुल अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष, बलराम चौकड़ात व राजेश गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल, अतुल कृष्ण दास व दिनेश अग्रवाल को मेला अधिकारी तथा पंडित श्री शंकर शर्मा को शृंगारी की सौंपी गई जिम्मेदारी।


📰✍️ शहर के शांति नगर भूड़ इलाके में फल के रेट को लेकर विवाद, ठेला संचालक से मारपीट कर जान से मारने की धमकी; गीता डेयरी के सामने फल का ठेला लगाने वाले प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि 23 जुलाई की शाम रनवीर ने गाली-गलौज के बाद थप्पड़, लात-घूंसों से मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📰✍️ सिकंदराबाद में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा के चुनाव निर्विरोध संपन्न, सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन; चुनाव अधिकारी किशोर कुमार वर्मा और हैदर अली की देखरेख में संपन्न हुआ चुनाव, इस दौरान रामकिशन शाखा अध्यक्ष, जोगेंद्र सिंह शाखा मंत्री, संजय कुमार शाखा कोषाध्यक्ष तथा पवन कुमार और अशोक कुमार क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुने गए।

📰✍️ शहर के कलश होटल में 2 अगस्त को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन, स्वामी परमदेव जी महाराज के सानिध्य में होगा हनुमान चालीसा पाठ व विशाल भंडारा; कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज होंगे मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबीता चौहान और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह बतौर यजमान करेंगे शिरकत।

📰✍️ स्याना रोड स्थित श्री अंबे हैंडपंप कंपाउंड में कल 26 जुलाई को व्यापारियों संग सुनी जाएगी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, सदर विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष होंगे शामिल; सुबह 10:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक प्रदीप चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान एवं हैंडपंप व्यापार मंडल के व्यापारी रहेंगे मौजूद।

📰✍️ शहर के हाईडिल कॉलोनी और पुरानी जेल उपकेंद्र क्षेत्र में कल 26 जुलाई को दो घंटे बिजली रहेगी बंद, 14,500 उपभोक्ता होंगे प्रभावित; 33 केवी लाइन पर मेंटिनेंस कार्य के चलते रविवार सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक 33/11 केवी हाईडिल कॉलोनी और पुरानी जेल अंसारी रोड विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

📰✍️ बुलंदशहर में गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण की तैयारियां पूरी, 27 जुलाई को डीएम के माध्यम से सरकार को सौंपा जाएगा एक लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन; जिले में सुबह 7:30 बजे गायत्री संस्कार पीठ से निकलेगी प्रार्थना-यात्रा, देशभर से 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित गोहत्या निषेध के केंद्रीय कानून और गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान समेत 30 से अधिक मांगों का प्रार्थना-पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।


📰✍️ खुर्जा में रिफाइम इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, सड़क पर पड़े होने के दौरान सिर कुचलने से गई जान; स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक नशे की हालत में काफी देर से सड़क किनारे पड़ा था। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है, पुलिस शव की शिनाख्त और वाहन की तलाश में जुटी है।

📰✍️ चोला चौराहे के पास युवक की स्प्लेंडर बाइक चोरी, रिश्तेदारी से लौटते समय हुई वारदात; 30 जून की शाम सड़क किनारे रुका था शहबाजपुर सिकंदराबाद निवासी विकेश, लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद चोला थाने में दी गई तहरीर, रिपोर्ट दर्ज।

📰✍️ चोला और ककोड़ थाने में समाधान दिवस आयोजित, चार शिकायतें पहुंचीं, दो का मौके पर निस्तारण; शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में चोला थाने में आई दोनों शिकायतों का राजस्व विभाग और पुलिस ने मौके पर निस्तारण कर दिया, जबकि ककोड़ थाने में प्राप्त दोनों शिकायतें सिविल कोर्ट से संबंधित होने पर शिकायतकर्ताओं को न्यायालय जाने की दी गई सलाह। एसडीएम सिकंदराबाद ने शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश।
देश विदेश

📰✍️ हापुड़ के गंगा एक्सप्रेसवे पर चलती एसी स्लीपर बस में भीषण आग, चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों की बची जान; बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही बस में शॉर्ट सर्किट के बाद लग गई आग, चालक ने बस रोककर यात्रियों को सुरक्षित निकाला बाहर, पूरी बस जलकर हो गई राख।

News Editor: Dharmendra Mittal


