चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर बुलंदशहर से दिल्ली जाने वाले रास्तों पर हाई अलर्ट, बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच कर रही पुलिस, ड्रोन से रखी जा रही निगरानी; आज दिन भर नोएडा/दिल्ली जाने वाले रास्तों पर बिना अनुमति प्रदर्शनकारियों के दिल्ली प्रवेश को रोकने के लिए भारी पुलिस बल, पीएसी और स्थानीय पुलिस रही तैनात। चोला, ककोड़ और जहांगीरपुर समेत कई थानों की पुलिस ने संदिग्ध वाहनों व लोगों से पूछताछ कर बिना अनुमति प्रदर्शन में जा रहे लोगों को भेजा वापस।


2.📰✍️ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान समेत 12 पर सिटी कोतवाली में एफआईआर, इससे पहले हाउस अरेस्ट के बावजूद समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचे थे जियाउर्रहमान; पुलिस कार्रवाई पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कांग्रेस का आरोप है कि पिछले दो दिनों से नेताओं को किया जा रहा था हाउस अरेस्ट, जियाउर्रहमान ने एफआईआर को बताया राजनीतिक कार्रवाई, कहा छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर पीछे नहीं हटेगी कांग्रेस, जल्द एसएसपी कार्यालय का किया जाएगा घेराव।


3.📰✍️ चोला थाना क्षेत्र के गांव कादलपुर में भैंस हटाने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी, लोहे की रॉड और फरसे से हमले में गर्भवती महिला समेत दो घायल; पीड़ित जितेंद्र कुमार के अनुसार घर के बाहर बंधी पड़ोसी की भैंस हटाने का प्रयास करने पर प्रेमपाल व उसके परिजनों ने कर दिया हमला, जिसमें जितेंद्र और बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी गर्भवती पत्नी सोनम हो गईं घायल, सूचना पर पहुंची चोला थाना पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस ने रिपोर्ट की दर्ज।

4.📰✍️ बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के 446 किलोमीटर लंबे 10 प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 65 बैरियर, 37 नाव और 58 गोताखोर रहेंगे तैनात; डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान 10 प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक और पांच श्रावण मेलों का होगा आयोजन। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जल पुलिस, एनडीआरएफ/एसडीआरएफ, सीसीटीवी निगरानी और कंट्रोल रूम सहित व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

5.📰✍️बुलंदशहर में 14 प्रमुख सड़क परियोजनाओं का काम तेज करने के जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने दिए निर्देश, चौड़ीकरण में बाधा बने बिजली पोल और पेड़ जल्द हटेंगे; समीक्षा बैठक में डीएम ने विद्युत व वन विभाग को पोल शिफ्टिंग और पेड़ों के कटान का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के दिए निर्देश। बैठक में सीडीओ निशा ग्रेवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राहुल शर्मा समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में सावन से पहले बदहाल पड़े कांवड़ मार्ग, जर्जर सड़कें, जलभराव और गड्ढों से बढ़ी शिवभक्तों की चिंता; 30 जुलाई से शुरू होने वाले सावन और 11 अगस्त की शिवरात्रि से पहले अधिकांश मार्गों की मरम्मत नहीं हो सकी है। लगातार बारिश से सड़कें और खराब हो गई हैं, जबकि जिला प्रशासन के निर्देशों के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्य अब तक दिखाई नहीं दे रहा है।

📰✍️ शहर के शिवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु भारती का गठन, दिव्या शर्मा बनीं अध्यक्ष; माधव शर्मा मंत्री और यश ठाकुर चुने गए सेनापति, प्रधानाचार्या अनिता सिंह एवं अध्यापकों की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया हुई संपन्न, नवगठित शिशु भारती के पदाधिकारियों को विद्यालय परिवार ने दीं शुभकामनाएं।

देश विदेश

📰✍️ आजमगढ़ में सपा के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आजमी का निधन, पांच बार रहे निजामाबाद विधायक, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; लंबे समय से बीमार चल रहे आलम बदी आजमी का लखनऊ में इलाज चल रहा था। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे आजमी ने आज कुर्मी टोला स्थित आवास पर ली अंतिम सांस।

News Editor: Dharmendra Mittal


