22 जुलाई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ शहर के मुख्य बाजार अंसारी रोड स्थित कमला पैलेस मार्केट के पहले फ्लोर पर एक दुकान के एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, टला बड़ा हादसा; मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे की घटना, आग लगते ही आसपास के दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर पा लिया काबू, सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बुझाई जा चुकी थी आग। मुख्य बाजार सहित कमला पैलेस मार्केट के बाहर कई स्थानों पर अव्यवस्थित और नीचे लटके हुए हैं बिजली के तार, बिजली विभाग से इन तारों को शीघ्र दुरुस्त कराने की स्थानीय लोगों ने की मांग।

2.📰✍️ शहर के कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज को पांच माह बाद मिली स्थायी प्राचार्य, डॉ. संगीता अनेजा की हुई नियुक्ति; शासन ने पीलीभीत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा को कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज का नया प्राचार्य  किया है नियुक्त, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजय मिश्रा ने कहा कि वह जल्द ग्रहण करेंगी कार्यभार। अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सम्मानित हो चुकी हैं डॉ. अनेजा।

3.📰✍️ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 136 जोड़ों का विवाह संपन्न, 111 हिंदू और 25 मुस्लिम जोड़े बने जीवनसाथी; नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में आयोजित हुआ समारोह, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे मुख्य अतिथि, उन्होंने इस योजना को गरीब परिवारों के लिए बताया सहायक, साथ ही सभी नवविवाहित जोड़ों को प्रेम, विश्वास व सहयोग से जीवन बिताने का दिया संदेश। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी रंजना सिंह सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।

4.📰✍️ कोतवाली देहात क्षेत्र की यमुनापुरम कॉलोनी में पुलिस चौकी के पास युवकों पर लाठी-डंडों से हमले और मारपीट का वीडियो वायरल, एक गंभीर घायल; वायरल वीडियो में बीच सड़क दो युवकों की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं कुछ दबंग, हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल, जबकि दूसरे ने भागकर बचाई जान। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई के दिए हैं निर्देश।

5. 📰✍️ शहर में डीएवी कॉलेज के पास कांग्रेसियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने का किया दावा, इस्तीफे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन; दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी और छात्रों के मुद्दों को लेकर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला। इस दौरान प्रशांत बाल्मिकी, देशदीपक भारद्वाज, साजिद गाजी, मनीष चतुर्वेदी, सचिन वशिष्ठ, नईम मंसूरी, आशु कुरैशी, सुरेंद्र उपाध्याय, शुभम कौशिक और साहिल सहित अन्य कार्यकर्ता रहे मौजूद।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ दिल्ली में प्रदर्शन के बाद लौटते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान नजरबंद, पुलिस ने कई नेताओं को किया हाउस अरेस्ट; मंगलवार शाम राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में साथियों के साथ प्रदर्शन करने दिल्ली पहुंचे थे जियाउर्रहमान, देर रात लौटने पर पुलिस ने जियाउर्रहमान सहित सुभाष गांधी, नईम मंसूरी और सुरेंद्र उपाध्याय को कर दिया नजरबंद, साथ ही जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अन्य कांग्रेस नेताओं को भी किया गया हाउस अरेस्ट।

📰✍️ पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीषा चौधरी से की मुलाकात, व्यापारियों के उत्पीड़न पर जताई चिंता; कहा नियमों का होगा पालन लेकिन व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं होगा स्वीकार, मनीषा चौधरी ने नियमों का पालन करने वालों को परेशान न करने का दिया आश्वासन। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश गोयल, सचिन गोयल, सुमित महेश्वरी, अरुण गोयल, विजय गुप्ता, अजय गोयल, अशोक बंसल, सतीश गोयल, संदीप भूटानी, दर्पण अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

📰✍️ जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित हुए भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, बुलंदशहर में ग्रीन इंडिया होटल में आयोजित सम्मेलन में विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी रहे मुख्य अतिथि; त्यागी ने बूथ अध्यक्ष को संगठन की बताया सबसे महत्वपूर्ण कड़ी, कहा मजबूत बूथ से ही मजबूत संगठन का होता है निर्माण। सम्मेलन में विधायक प्रदीप चौधरी, जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, कुलदीप चौधरी, दीपक दुल्हेरा, हितेश गर्ग, मोहित मावी, अभिनव वर्मा सहित पदाधिकारी और बूथ अध्यक्ष रहे मौजूद।

📰✍️ सिकंदराबाद में पवन कुटीर हेरिटेज में आयोजित हुआ भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, क्षेत्रीय मंत्री बृजेंद्र सिंह नागर और विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे मुख्य अतिथि; इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का किया आह्वान। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विकास चौहान, जिला महामंत्री दीपक शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, ऊषा बंसल, तनवीर चौहान सहित कार्यकर्ता रहे मौजूद।

📰✍️ योगेश सिंघल फिर बने श्री रामलीला अभिनय मंडल की कमेटी औरंगाबाद के अध्यक्ष, कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से उनके नाम पर लगी मोहर;  योगेश सिंघल ने कहा जल्द घोषित होगी नई कार्यकारिणी, स्थानीय कलाकारों द्वारा श्री नागेश्वर महादेव मंदिर मैदान में 4 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक होगा रामलीला मंचन। बैठक में पुनित सिंघल, नितिन सिंघल, सचिन सिंघल, मनोज कुमार गोयल, राजेश गोयल, मगससैन शर्मा, गौरव गोयल, हरेंद्र लोधी, दीपक अग्रवाल, संजय वर्मा, संजय सिंघल, ललित शर्मा, अनुज सिंघल, कृष्णा अग्रवाल, चेतन कंसल और शरद वर्मा आदि मौजूद रहे।

📰✍️ हाथरस के पास सड़क हादसे में खुर्जा की महिला रानी की मौत, झांसी से सगाई समारोह से लौट रही कार ट्रक से भिड़ी; खुर्जा क्षेत्र के गांव किला मेवई निवासी रानी अपनी सहेली कुसुम के बेटे उपेंद्र की सगाई में शामिल होकर लौट रही थीं। हाथरस के पास सामने से आए ट्रक की टक्कर से कार और ट्रक पलट गए, हादसे में रानी और मेरठ निवासी अर्पित की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हैं।


देश विदेश

📰✍️ फिरोजाबाद जिला अस्पताल में सीएमओ ने विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष के छुए पैर, वीडियो बना चर्चा का विषय; प्रधानमंत्री केयर्स फंड से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट के प्रेशर बूस्टर सिस्टम के शुभारंभ कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश ने सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह के पैर छूकर किया स्वागत, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बना हुआ है चर्चा का विषय।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: