चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बुलंदशहर टॉप हैडलाइन: बुलंदशहर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,जिले में तैनात तीन सीओ का गैर जनपद तबादला, यूपी में बड़े पैमाने पर 206 पीपीएस अफसरों की तबादला लिस्ट शासन ने की जारी; जिले में तैनात सिकंदराबाद सीओ भास्कर मिश्रा का गाजीपुर, शिकारपुर सीओ पूर्णिमा सिंह का आगरा पीएससी और अनूपशहर सीओ विकास चौहान का हाथरस हुआ तबादला। वहीं, मेरठ से प्रमोद कुमार और संभल से दीपक कुमार की बुलंदशहर में की गई है तैनाती।

2.📰✍️ बुलंदशहर आगमन पर जनपद के नए प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर का शहर में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, गेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह; नए और युवा प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है उत्तर प्रदेश, बुलंदशहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना होगी उनकी प्राथमिकता। इस दौरान विधायक प्रदीप चौधरी, मीनाक्षी सिंह, लक्ष्मी राज सहित संतोष वाल्मीकि, दीपक दुल्हेरा, नीरज चौधरी, भवतोष गुर्जर, कुलदीप चौधरी, अभिनव वर्मा आदि रहे मौजूद।


3.📰✍️कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों से मिले उत्तर प्रदेश सरकार में राजस्व विभाग के राज्य मंत्री और जनपद प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र दिलेर, राजस्व एवं चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक; इस दौरान उन्होंने आमजन से जुड़े राजस्व कार्यों का समयबद्ध निस्तारण करने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने कर दिया जोर, डीएम कुमार हर्ष ने उनके निर्देशों का अक्षरशः पालन कराने का दिया आश्वासन। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, संजय शर्मा, एडीएम वित्त अभिषेक सिंह, एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार, एडीएम न्यायिक भरत राम, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह सहित सभी एसडीएम रहे मौजूद।


4.📰✍️बुलंदशहर सहित एनसीआर में एक बार फिर आंधी तूफान का कहर, दोपहर करीब 3:00 बजे तेज हवाओं के साथ आए आंधी तूफान ने कई जगह मचाई तबाही; शहर में गिरे दो यूनिपोल, कई जगह पेड़ गिरने, टीन शेड उड़ने और पोल उखड़ने की हुई घटनाएं। सिकंदराबाद क्षेत्र के परशुराम चौक पर ठेले पर गिरा तेज आंधी के दौरान उखड़ा पोल और शाइन बोर्ड, बाल-बाल बचा पकोड़ा विक्रेता। नोएडा गाजियाबाद की हाईराइस सोसाइटियों में हवा में उड़ा लोगों की बालकनी में रखा सामान। कई जगह बिजली और इंटरनेट सेवाओं पर भी पड़ा असर।

5.📰✍️NH-34 पर पंचर टायर बदल रहे डीजल टैंकर में तेज रफ्तार 22 चक्का ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्कर, हादसे में चालक की मौत, दो गंभीर घायल; अरनिया क्षेत्र में ईसनपुर स्थित जीएसएस पब्लिक स्कूल के पास की घटना, टक्कर के बाद डिवाइडर पार कर पलट गया टैंकर, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे, हादसे में ट्रेलर चालक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल, जिनको हायर सेंटर किया गया है रेफर। हादसे के बाद हाईवे पर लग गया लंबा जाम।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शहर के देवीपुरा बाजार से कूड़ा गाड़ी हटेगी, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने देवीपुरा मुख्य बाजार में खड़ी रहने वाली कूड़ा गाड़ी से फैल रही गंदगी व दुर्गंध की नगर पालिका से की शिकायत; ईओ डाक्टर अश्विनी कुमार ने आश्वासन दिया कि प्रतिदिन सुबह 9 बजे से पहले कूड़ा गाड़ियों को बाजार से हटा दिया जाएगा। व्यापारियों ने बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए नियमित फॉगिंग कराने की भी की मांग। इस दौरान हर्ष बंसल, अतुल जैन, उमेश मित्तल, निशांत कुमार, लोकेश कुमार, विक्की खेतान, सलीम खान व गुफरान गाजी आदि मौजूद रहे।

📰✍️ककोड़ के ग्राम वैर में रास्ते में लगे सोलर पोल में उतरा करंट, 14 वर्षीय छात्र की करंट की चपेट में आने से मौत; बाजार से सामान लेकर साइकिल से घर लौट रहा था कक्षा 8 का छात्र तौफीक, रास्ते में करंट की चपेट में आ गया वह, अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित किया, परिजनों में मचा कोहराम।

📰✍️खुर्जा अगवाल कट पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस और आलू लदे केंटर की भिड़ंत, हाईवे पर बिखरे आलू, बड़ा हादसा टला; हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हुई लेकिन कोई यात्री घायल नहीं हुआ। पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस से रवाना कराकर केंटर व आलुओं को हाईवे से हटवाया।

📰✍️जिरौली बिजलीघर में नाग-नागिन की दस्तक से मचा हड़कंप, घंटों परिसर में डटे रहने से दहशत में रहे कर्मचारी; दानपुर ब्लॉक स्थित जिरौली विद्युत उपकेंद्र में सुबह नाग और नागिन के पहुंचने से कर्मचारियों में दहशत फैल गई। कई घंटों तक दोनों सांप परिसर में मौजूद रहे, जिसके चलते विद्युत अभियंता संजीव कुमार, टीजी-2 आर.के. चौहान व अन्य कर्मचारियों ने सतर्कता के साथ कार्य किया। घटना क्षेत्रभर में चर्चा का विषय बनी रही।।

📰✍️आगामी आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट; डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, अभ्यर्थी सत्यापन, सीसीटीवी, जैमर, पेयजल और बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।


📰✍️IGRS शिकायतों की होगी दोबारा पड़ताल, बुलंदशहर में निस्तारित 10 हजार से अधिक मामलों की गुणवत्ता जांच शुरू; शासन के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में IGRS पोर्टल पर निस्तारित शिकायतों की गुणवत्ता का पुनः सत्यापन कराया जाएगा। बुलंदशहर में 10 हजार से अधिक शिकायतों की समीक्षा के लिए एडीएम वित्त अभिषेक सिंह ने सभी एसडीएम को जांच के निर्देश दिए हैं। त्रुटि या लापरवाही मिलने पर मामलों की पुनः जांच कराई जाएगी।

📰✍️सिकंदराबाद में रातभर चला पुलिस का सत्यापन अभियान, फुटपाथ व सार्वजनिक स्थलों पर सो रहे लोगों से पूछताछ कर खंगाली गई संदिग्ध गतिविधियां; क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस ने देर रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। फुटपाथों, सार्वजनिक स्थलों व सड़क किनारे रात्रि विश्राम कर रहे लोगों का सत्यापन किया गया तथा उनसे पूछताछ कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल की ICU में भीषण आग, 4 मरीजों की मौत, 20 को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया; तड़के करीब 3:20 बजे लगी भीषण आग में चार मरीजों की मौत हो गई जबकि कई झुलस गए, घटना के समय आईसीयू में 12 मरीज भर्ती थे। फायर ब्रिगेड, पुलिस व प्रशासन ने करीब 20 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का माना जा रहा है कारण।

📰✍️बाराबंकी के नए सीएमओ डॉ. रंजन गौतम की शाही एंट्री चर्चा में, तीन गाड़ियों के काफिले और रेड कार्पेट के बीच संभाला पदभार; फूलों से सजी गाड़ी, रेड कार्पेट, पत्नी-बच्चों की मौजूदगी और कर्मचारियों द्वारा गुलाब की पंखुड़ियों से किए गए स्वागत ने उनकी एंट्री को बना दिया है चर्चा का विषय, इससे पहले फर्रुखाबाद में एसीएमओ पद पर तैनात थे डॉ. गौतम।

News Editor: Dharmendra Mittal


