चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📣 काम की खबर: शहर के यमुनापुरम स्थित एमएमआर ग्रांड मॉल में शुरू हुआ नया आधार सेवा केंद्र, नामांकन से मोबाइल अपडेट तक मिलेंगी सभी सुविधाएं; केंद्र पर नया आधार नामांकन, पता, नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर संशोधन, बायोमेट्रिक अपडेट, ई-केवाईसी और आधार प्रिंट जैसी सेवाएं रहेंगी उपलब्ध। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर निर्धारित समय पर सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे नागरिक।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ शहर के मामन रोड क्षेत्र में कौलसेना एवं नीमखेड़ा स्थित लगभग 61 बीघा भूमि पर चल रही अवैध प्लाटिंग पर चला विकास प्राधिकरण का बुलडोजर; विकास प्राधिकरण ने पुलिस बल की उपस्थिति में शाहिद की 7 बीघा, संदीप जैन की 8 बीघा, आनन्द जैन की 18 बीघा, हाजी ईजरायल की 7 बीघा व 15 बीघा तथा खालिद की लगभग 6 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर की बुलडोजर कार्रवाई, मचा हड़कंप। ‘पीड़ित मानव’ ने शहर में धड़ल्ले से चल रही अवैध प्लाटिंग पर प्रमुखता से छापी थी खबर।

2.📰✍️ सिकंदराबाद चैयरमेन प्रदीप दीक्षित के विवादित बयान का वीडियो वायरल होने पर गरमाई राजनीति, कोलकाता से टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने किया पलटवार; उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा – सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा नेता प्रदीप दीक्षित ने उनका सिर काटने पर एक करोड़ रुपये का इनाम किया है घोषित, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को टैग कर उठाए सवाल, कहा क्या यही है “नारी शक्ति वंदन” की वास्तविक तस्वीर? अपनी पोस्ट में पश्चिम बंगाल, यूपी और बुलंदशहर पुलिस को टैग करते हुए की तत्काल कार्रवाई की मांग।


3.📰✍️किसान दिवस में गूंजीं खाद, बिजली और चकबंदी की समस्याएं, यूरिया की कालाबाजारी करने वालों पर किसानों ने की रासुका लगाने की मांग; जिला मुख्यालय पर आयोजित किसान दिवस में किसान यूनियन प्रतिनिधि अरब सिंह, गुड्डू चौधरी और मंटू चौधरी ने गन्ना भुगतान, खाद कालाबाजारी, बिजली संकट और खराब सड़कों सहित उठाईं कई समस्याएं, डीएम कुमार हर्ष ने शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण का किया दिया आश्वासन, बैठक में एसएसपी, सीडीओ, तीनों एडीएम, एसपी सिटी सहित भारी संख्या में किसान नेता रहे मौजूद।


4.📰✍️ गुलावठी क्षेत्र में जीटी रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; मधुर सेल्स इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आज दोपहर अचानक भीषण आग लगने से शोरूम में रखे टीवी, एलईडी, फ्रिज, एसी, कूलर, गद्दे सहित लाखों रुपये का सामान जलकर हो गया राख, शोरूम संचालक और कर्मचारियों ने बाहर निकलकर बचाई जान। सूचना पर पहुंची तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, एहतियात के तौर पर पुलिस ने जीटी रोड का यातायात करा दिया डायवर्ट।

5.📰✍️ खुर्जा में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का शुभारंभ करने बुलंदशहर पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कहा “एकात्म मानव दर्शन भाजपा की वैचारिक शक्ति का आधार”; जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जिला महामंत्री दीपक दुल्हेरा, दीपक ऋषि एवं नागेंद्र प्रधान ने किया संचालन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रहे संयोजक। शिविर में सांसद डाक्टर भोला सिंह, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, देवेन्द्र कुमार लोधी, मीनाक्षी सिंह, प्रदीप चौधरी, गौरव मित्तल, अभिनव वर्मा, कल्पना वर्मा आदि पदाधिकारी रहे उपस्थित।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️रास्ता विवाद में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई के आरोप में गुलावठी थाने का भाकियू सिंघानिया ने किया घेराव, कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा और कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक; क्षेत्र के गांव सैंठा में रास्ते पर दरवाजा लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद भाकियू (सिंघानिया) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन, पुलिस पर बिना निष्पक्ष जांच एक पक्ष को छोड़ने और शिकायत पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप, वहीं कोतवाल ने जांच के आधार पर कार्रवाई और दूसरे पक्ष पर भी मुचलका पाबंदी की कही बात, जबकि संजय सोलंकी ने पुलिस कप्तान व डीआईजी से शिकायत करने की घोषणा की है।

📰✍️निर्माण कार्यों में देरी पर डीएम कुमार हर्ष सख्त, शिकारपुर-पहासू बालिका छात्रावास परियोजनाओं की जांच व कार्रवाई के निर्देश; डीएम ने शिकारपुर व पहासू में लंबे समय से लंबित बालिका छात्रावास निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित संस्था व ठेकेदार की जांच कर कार्रवाई के दिए आदेश, साथ ही विभागों खराब ग्रेडिंग न आने और धनराशि प्राप्त परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश।

📰✍️खुर्जा औद्योगिक पार्क में धीमे विकास कार्यों पर बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार नाराज, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश; खुर्जा औद्योगिक पार्क, कालिन्दी कुंज योजना और सिरेमिक पार्क का निरीक्षण कर विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, कालिन्दी टॉवर का निर्माण भी शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश।


📰✍️ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जहांगीराबाद के दवा व्यवसायियों ने काली पट्टी बांधकर जताया शांतिपूर्ण विरोध; व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से स्थानीय मेडिकल स्टोर कारोबार हो रहा है प्रभावित, इस व्यवस्था पर किया जाना चाहिए पुनर्विचार।


📰✍️काली नदी सौंदर्यीकरण और वृक्षारोपण अभियान को मिले पंख, डीएम ने स्थल चयन से मेडिकल वेस्ट निगरानी तक दिए सख्त निर्देश; डीएम कुमार हर्ष ने बैठक में वर्ष 2026-27 पौधारोपण लक्ष्य के लिए शीघ्र स्थल चयन व गड्ढा खुदान कराने, काली नदी सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना बनाकर काम शुरू कराने, ईंट भट्ठों के निरीक्षण तथा अस्पतालों से मेडिकल कचरे के नियमित उठान की निगरानी और नियम तोड़ने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई के दिए आदेश।

📰✍️ अरनिया क्षेत्र में कैची पुल पर पुलिस ने दबौचे 4 बाइक चोर; पुलिस ने आकाश उर्फ चन्द्रशेखर, कैफ, आकाश और सारिक को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया, आरोपियों के कब्जे से खुर्जा व अलीगढ़ से चोरी की गई दो बाइक, एक तमंचा और दो चाकू बरामद।

देश विदेश

📰✍️मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र स्थित समाथल गांव में तालाब में मिट्टी खोदते समय भरभराकर गिरी ढांग, दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर घायल; गांव में तालाब से पीली मिट्टी निकाल रही तीन महिलाएं ढांग गिरने से मलबे में गईं दब, ग्रामीणों ने महिलाओं को निकालकर पहुंचाया सीएचसी, जहां मालदेई और सुनीता को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक महिला का उपचार जारी है।
News Editor: Dharmendra Mittal


