चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
📰✍️कलम हमारी, आवाज आपकी: झोलाछाप डॉक्टरों का फैल रहा नेटवर्क, जिले में बिना डिग्री और पंजीकरण सैकड़ों अवैध क्लीनिक संचालित होने के आरोप; स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी और कथित मिलीभगत से जिले में फल फूल रहा अवैध क्लिनिक संचालन का धंधा, मरीजों की जान से किया जा रहा खिलवाड़, शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही कोई कार्रवाई।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️आगामी बकरीद और गंगा दशहरा को देखते हुए हाई अलर्ट पर बुलंदशहर सहित पूरा मेरठ रेंज, मिश्रित आबादी में तैनात की जा रही है अतिरिक्त पुलिस फोर्स, गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे हैं सुरक्षा के कड़े इंतजाम; मेरठ मंडल में आने वाले मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में कुल 23 घाटों पर होगा स्नान, जिसमें सबसे ज्यादा बुलंदशहर में है 14 घाट, डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सभी घाटों की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के दिए हैं निर्देश। आज एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने भी एसपी सिटी, ग्रामीण और क्राईम समेत तमाम पुलिस फोर्स के साथ की बैठक, आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी चौकी प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

2.📰✍️देर रात सब रजिस्ट्रारों के तबादले, सदर से दीपक श्रीवास्तव भेजे गए गभाना; खुर्जा व सिकंदराबाद को मिले नए उप निबंधक, खुर्जा में रिक्त चल रहे उप निबंधक पद पर हापुड़ से हिमांशु चंद्रा तथा सिकंदराबाद में मेरठ से हर्षवर्धन यादव की तैनाती की गई है।

3.📰✍️ 1748 ने छोड़ी लेखपाल परीक्षा, 8856 में से 7108 अभ्यर्थी हुए शामिल, परीक्षा के दौरान जहाँगीराबाद में पकड़ा गया एक नटवरलाल; बायोमेट्रिक मिसमैच के बाद जांच में राहुल के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया फिरोजाबाद निवासी नटवरलाल योगेश कुमार, रिपोर्ट दर्ज। जिले में 20 केंद्रों पर हुई परीक्षा में प्रत्येक केंद्र पर की गई थी पुलिस बल व मजिस्ट्रेटों की तैनाती, कलेक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम से की गई निगरानी। परीक्षा के दौरान एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, एडीएम प्रशासन प्रमोद पांडेय और डीआईओएस ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।


4.📰✍️स्याना में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से नरसेना के दो सगे भाइयों की मौत; ड्यूटी पर जाते समय स्याना क्षेत्र की राणापुर नहर पटरी पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए नरसेना क्षेत्र के गांव भड़काऊ निवासी प्रमोद चौहान और महिपाल चौहान, हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही हो गई मौत, दोनों अविवाहित थे। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे शव, प्राथमिक जांच में नहर पटरी पर पड़ी सिल्ट को दुर्घटना का माना जा रहा है कारण।


5.📰✍️यूरिया कालाबाजारी मामले में डीएम कुमार हर्ष ने बैठाई जांच, एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडे की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति गठित; समिति में एसडीएम न्यायिक सदर, जिला विकास अधिकारी और डीएफएमओ को किया गया है शामिल, डीएम ने टीम को निष्पक्ष जांच कर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए हैं निर्देश।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️खुर्जा में राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में चल रहे 20 दिवसीय कला प्रशिक्षण शिविर में भविष्य के चित्रकार किए जा रहे तैयार, युवा प्रतिभागियों को आज वितरित किए गए प्रमाण पत्र; कार्यक्रम में राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा रहे मुख्य अतिथि, अकादमी सदस्य डॉ. दुर्जन राणा, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह एवं खुर्जा चेयरमैन अंजना सिंघल विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे मौजूद। शिविर में पिछले 12 दिन से पेंटिंग्स की बारीकियां सीख रहे हैं प्रतिभागी, खुर्जा की युवा आर्टिस्ट शिविर संयोजक साक्षी राघव सहित प्रशिक्षक साक्षी शर्मा व गीता रानी शिविर में युवाओं को ड्राइंग, पेंटिंग समेत विभिन्न रचनात्मक कलाओं का दे रहे हैं प्रशिक्षण।


📰✍️नरोरा और आहार थाना प्रभारियों के तबादले, अपराध शाखा भेजे गए नरोरा प्रभारी गंगा प्रसाद राजपूत; आहार प्रभारी भुवनेश कुमार को मिला है नरोरा थाने का प्रभार, 11 मील चौकी प्रभारी नीरज शर्मा को सौंपी गई है आहार थाने की कमान।

📰✍️ शहादत पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा; इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने संविधान, भाईचारा और लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प।
जिलाध्यक्ष ने कहा राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर गांव-गांव तक पहुंचाया लोकतंत्र, महिलाओं व युवाओं के सशक्तिकरण के लिए किए ऐतिहासिक कार्य। इस दौरान सुभाष गांधी, रवि वर्मा, नरेंद्र चौधरी, प्रशांत बाल्मिकी, शिवकुमार शर्मा, नईम मंसूरी, भजनलाल विमल समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


📰✍️ टीएमसी सांसद के पलटवार और कार्रवाई की मांग के बाद बैक फुट पर आए सिकंदराबाद पालिका चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित, विवादित बयान पर जताया खेद; सांसद सायोनी घोष का सिर काटने वाले को 1 करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा कर विवादों में आए डॉ. प्रदीप दीक्षित ने वीडियो जारी कर बयान पर व्यक्त किया खेद, कहा उन्हें जानकारी नहीं थी कि सायोनी घोष विवादित तस्वीर को लेकर सार्वजनिक रूप से पहले ही मांग चुकी है माफी,, हिंसा का समर्थन करने से किया इंकार।

📰✍️खुर्जा में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, 11 सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठन और विचारधारा का दिया गया प्रशिक्षण; भाजपा के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, विधायक संजीव शर्मा सहित कई नेताओं ने संगठन सशक्तिकरण और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना पर कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन। कार्यक्रम में सांसद डॉ. भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुले तेवतिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।


📰✍️औरंगाबाद में व्यापारी सुरक्षा फॉर्म की वार्षिक बैठक, प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त बोले ऑनलाइन बिक्री से छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट; कहा ऑनलाइन बिक्री के बढ़ते प्रभाव से छोटे व्यापारियों का कारोबार हो रहा है प्रभावित, बंद होने की कगार पर हैं मेडिकल स्टोर, सर्राफा व्यापारियों के सामने भी रोजी-रोटी का खड़ा हो गया है संकट, इस दौरान संस्था से जुड़े कई व्यापारी रहे मौजूद।

📰✍️गुलावठी के ओलेढ़ा गांव में ट्रांसफॉर्मर खराब, बुधवार शाम से बिजली गुल; ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान के लिए नहीं दे रहे ध्यान, गांव में पेयजल व दैनिक कार्य प्रभावित।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ औरैया में डीएम ने जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर तीन अधिकारियों का रोका वेतन; जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए उपायुक्त वाणिज्य कर, जिला खनन अधिकारी और सचिव मंडी परिषद का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के दिए हैं निर्देश, साथ ही संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी किया गया है जारी। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनने और उनका समाधान सुनिश्चित करने के भी दिए निर्देश, जनता दर्शन में प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड करने पर दिया जोर।

News Editor: Dharmendra Mittal


