19 मई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📣 2 जरूरी अपडेट्स: 👇

1. बुलंदशहर में सर्किल रेट संशोधन प्रक्रिया शुरू, प्रस्तावित नई सर्किल रेट सूची लागू किए जाने की तैयारी में जुटा प्रशासन; इसके लिए आमजन, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं एवं संबंधित पक्षों से 26 मई सायं 5 बजे तक मांगी गई हैं सुझाव और आपत्तियां, एडीएम वित्त अभिषेक सिंह ने दी जानकारी।


2. एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम; आज पेट्रोल में .90 पैसे और डीजल में .87 पैसे की हुई है वृद्धि, इससे पहले शुक्रवार को ₹3 बढे थे दाम, पिछले 5 दिन में करीब चार रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है पेट्रोल और डीजल।


बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️43 डिग्री तापमान और हीटवेव अलर्ट के बीच खुल रहे जिले के कुछ स्कूल, भीषण गर्मी में कंधों पर बस्ता लेकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे; आसमान से बरस रही है आग, अगले 3 दिन तक हीट वेव की चेतावनी की गई है जारी, बावजूद इसके प्रशासन की तरफ से स्कूलों की छुट्टी का कोई आदेश नहीं हुआ है जारी, जिले के कई निजी स्कूलों में अभी तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित न होने से भीषण गर्मी में स्कूल जाने को मजबूर हैं बच्चे, प्रशासन से स्कूलों में अवकाश घोषित करने की अभिभावकों ने की अपील।

2.📰✍️ सिकंदराबाद में उद्योगपति के बंद मकान से लाखों की नकदी और  सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर, क्षेत्र की एसडीएम कॉलोनी स्थित डिवाइन स्कूल के सामने स्थित आरके शर्मा के मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना; 12 मई को मकान बंद करके अपनी बेटी के यहां बेंगलुरु गया था परिवार, पीछे से चोरों ने घटना को दे दिया अंजाम, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे‌ की डीवीआर भी उखाड़ ले गए चोर। वापस आकर सामान बिखरा देखा तो चोरी का हुआ खुलासा, जिसके बाद पीड़ित परिवार के उड़ गए होश, सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम, आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस।

3.📰✍️जहांगीराबाद क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर पर  छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप, एफआईआर दर्ज; छात्राओं ने दूसरे स्कूल में एडमिशन लेने के बाद परिजनों को दी इस बात की जानकारी, इसके बाद परिजनों ने स्कूल पहुंच हंगामा कर प्रधान अध्यापक की कर दी पिटाई, इसके बाद फरार हो गया प्रधान अध्यापक। मामले में छात्राओं के परिजनों ने जहांगीराबाद थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई है रिपोर्ट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, वहीं दूसरी तरफ बीएसए डॉक्टर लक्ष्मीकांत पांडे ने भी मामले में बैठा दी है जांच।

4.📰✍️भीषण गर्मी में बेजुबानों की प्यास बुझाएगा राष्ट्रीय क्रांति फाउंडेशन, शहर में अलग-अलग जगह पर पशु-पक्षियों के लिए की जाएगी पानी और भोजन की व्यवस्था, छत पर पानी भरकर रखने के लिए 500 घरों में बांटे जाएंगे मिट्टी के पात्र; अध्यक्ष कुलवीर सिंह ने बताया कि इस अभियान को “पियाश” मुहिम का दिया गया है नाम, जिसके तहत शहर में अंडरपास, पार्क व सार्वजनिक स्थानों पर पशु-पक्षियों के लिए की जाएगी पानी और भोजन की व्यवस्था। इस अभियान में हितेश, शुभम, समीर, ध्रुव ठाकुर, रुद्र चौधरी, मुकेश तोमर, सौरभ अरोरा सहित संस्था से जुड़े अन्य लोग दे रहे सहयोग।

5.📰✍️डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में हुई उद्योग बंधु बैठक, डीएम ने औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं पर मांगी रिपोर्ट; बैठक में डीएम कुमार हर्ष ने सिकंदराबाद व खुर्जा औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं की समीक्षा करते हुए अंडरपास, पैदल पुल, सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने के दिए निर्देश। खुर्जा ईओ को पॉटरी उद्योग क्षेत्र में डस्टबिन व वाटर कूलर लगाने के दिए गए आदेश। बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय सहित जिले के उद्यमी मौजूद रहे।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️टीएमसी सांसद सायोनी घोष का सर काट के लाने वाले को एक करोड़ के इनाम देने की घोषणा वाले अपने बयान को लेकर फिर बोले सिकंदराबाद चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित, कहा- धार्मिक भावनाएं आहत करने का किसी को नहीं अधिकार; स्वयं को बताया शिवभक्त, कहा कि वह हिंसा के नहीं हैं समर्थक, लेकिन धार्मिक भावनाएं आहत होने पर स्वाभाविक होती है प्रतिक्रिया, वह अपने बयान पर आज भी हैं कायम।

📰✍️आजाद पब्लिक स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का गौरव सम्मान, मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री के निजी सचिव IAS आंद्रा वामसी ने बांटी छात्रवृत्ति; बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, इस दौरान प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को 5100, 3100 और 2100 रुपये के छात्रवृत्ति चेक किए गए प्रदान। इस दौरान विद्यालय के वासिक आजाद, प्रेसिडेंट शारिक आजाद व प्रिंसिपल शिल्पी सिंह सहित स्कूल स्टाफ रहा मौजूद।

📰✍️ वाहन धीरे चलने की सलाह देना युवक को पड़ा भारी, चोला थाना क्षेत्र के गांव सिखैड़ा निवासी सुरेन्द्रपाल पुत्र वीरेन्द्र सिंह के साथ तेज रफ्तार वाहन चला रहे युवकों ने की मारपीट; आरोप है कि 17 मई को खेत से लौटते समय सुरेन्द्रपाल ने गांव के कुछ लोगों को वाहन धीरे चलाने की दी थी सलाह, जिसपर आरोपियों ने उसे दिया पीट, पीड़ित की तहरीर पर चोला थाने में मुकदमा दर्ज।

📰✍️गुलावठी क्षेत्र के मोहल्ला आदर्शनगर में पुरानी रंजिश को लेकर घर पर फायरिंग, CCTV में कैद वारदात पर मुकदमा दर्ज; क्षेत्र निवासी मंजों उर्फ मंजू पत्नी राजकुमार के घर पर हुई फायरिंग, लकड़ी का दरवाजा चीरते हुए पंखे में जा लगी गोली, पुलिस के अनुसार दोनों परिवारों में पूर्व में काली प्रतिमा निकालने को लेकर हुआ था विवाद, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ।

📰✍️जहांगीराबाद में मंदिर चोरी कांड का फरार बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, चोरी की 400 ग्राम चांदी, बाइक व तमंचा सहित गिरफ्तार; थाना पुलिस व स्वाट टीम की जसर बम्बे की पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान मंदिर चोरी के वांछित बदमाश हिमांशु से हुई मुठभेड़, आहार क्षेत्र निवासी हिमांशु ने 25 मार्च को अमरगढ़ चामुंडा माता मंदिर व 23 अप्रैल को चंडोक सिद्धबाबा मंदिर में चोरी की वारदात को दिया था अंजाम, उसके खिलाफ 25 संगीन मुकदमे हैं दर्ज।

📰✍️डिबाई में पुलिस मुठभेड़ में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, अंसार उर्फ भूरा के पैर में लगी गोली; डिबाई पुलिस व स्वाट टीम देहात ने अंसार उर्फ भूरा, वसीम और उस्मान को गिरफ्तार कर चोरी के आभूषण, 15,610 रुपये नकद, स्विफ्ट डिजायर कार और तमंचा किया बरामद आरोपियों ने चौधरी खेल और सराय बरोनी क्षेत्र के तीन मकानों में चोरी की घटनाएं कबूली।

📰✍️संगठन मजबूती को लेकर लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आशीष पटेल से मिले अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी; इस दौरान जनपद में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा। इस अवसर पर पुरुषोत्तम सैन जिला उपाध्यक्ष, गोपाल शर्मा जिलाध्यक्ष बौद्धिक मंच, गंगाशरण चौहान जिलाध्यक्ष शिक्षक मंच, लक्ष्मण भुर्जी, प्रतीक भारद्वाज, विजय सक्सेना मौजूद रहे।

📰✍️उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य जीतकर लौटे बुलंदशहर निवासी निवेश पाल का स्वागत; मुक्केबाज निवेश पाल का खेलो इंडिया प्रशिक्षक सचिन शुक्ला व मुक्केबाजी टीम ने किया स्वागत, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उनकी उपलब्धि को जिले के लिए गौरव बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की दीं शुभकामनाएं।

📰✍️स्टेट गतका प्रतियोगिता में अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी का दबदबा, गोल्ड-सिल्वर-ब्रॉन्ज जीतकर बने चैंपियन; सम्राट लॉज में आयोजित प्रतियोगिता में अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप पर किया कब्जा। निशु और तुषार ने गोल्ड, हर्ष, मुकुल, राहुल व हिमानी ने सिल्वर तथा लव और अर्जुन ने ब्रॉन्ज मेडल जीते, प्रधानाचार्य लखन कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।



News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: