5 नवंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

टॉप न्यूज: ड्यूटी के दौरान रील बनाने वाले पुलिस अफसरों पर सीएम योगी का सख्त फ़रमान; अब संवेदनशील इलाकों में नहीं मिलेगी पोस्टिंग, देर रात कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️कार्तिक पूर्णिमा पर अनूपशहर सहित जिले के गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, डीएम- एसएसपी ने भी किया निरीक्षण।

➡️जिलाधिकारी श्रुति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, उन्होंने नाव से घाटों का भी किया भ्रमण। मौके पर एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, एएसपी ऋजुल, एसडीएम प्रियंका गोयल, सीओ रामकरण सिंह रहे मौजूद।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ दर्दनाक हादसा: रामघाट में लगे कार्तिक पूर्णिमा मेले में आज शाम अचानक झूला टूटने से हुआ हादसा; एक 7 वर्षीय बच्ची की मौत, पांच घायल।

➡️ जिले के जरगवां में गंगा नदी के रामघाट पर लगे मेले में शाम 6 बजे अचानक टूट गया एक झूला, टूटे हुए झूले में कई थे बच्चे सवार, घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह और सीओ शोभित कुमार, स्थिति को संभाल राहत कार्य कराया शुरु। रामघाट निवासी भानु की पुत्री हिमांशी के रुप में हुई है मृतक बच्ची की पहचान। घायलों में नीरज,‌करण, डब्बू, दीक्षा और जितेंद्र हैं शामिल।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️विवेक जैन का अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हुआ सम्मान; सिटी के रामा एन्क्लेव स्थित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कार्यालय पर आयोजित किया गया कार्यक्रम।

➡️ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, कहा संगठन सदैव वैश्यों के हितों की रक्षा के लिए रहा है सक्रिय, आगे भी जारी रहेगा संघर्ष। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता, हितेश गर्ग सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार किए ‌व्यक्त।

➡️ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग ने किया कार्यक्रम का संचालन। इस मौके पर जिला संरक्षक अभिषेक अग्रवाल, हरीश सिंघल, गौरव गुप्ता, राजेश कुमार, गौरव मित्तल, कमल किशोर गोयल, डाक्टर मुदित गुप्ता, सौरव गर्ग, सचिन गर्ग आदि उपस्थित रहे।

4.📰✍️नरौरा में गंगा में डूबे कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने आए दो सगे भाई, एक को बचाया गया, दूसरा लापता।

➡️अलीगढ़ से परिवार सहित गंगा स्नान करने आए दो सगे भाई सेल्फी लेते समय फिसलकर गंगा में गए डूब, स्थानीय लोगों की मदद से एक भाई को बचा लिया गया जबकि दूसरा गंगा की तेज धारा में गया बह।  सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक गंगा प्रसाद आर्य पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान किया शुरु।

5.📰✍️अगौता क्षेत्र में अवैध खनन पर चला चाबुक, अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ तहसीलदार और पुलिस ने की छापेमारी कर पांच वाहनों को पकड़कर किया सीज।

➡️ क्षेत्र के लोगगला गांव के जंगल और मालागढ़ गांव में की गई छापामार कार्यवाही, इस दौरान अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर चलित मशीन और चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को किया गया सीज, सभी वाहनों को सीज कर अगौता थाने में किया गया खड़ा।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर दरोगा निलंबित; 24 अक्तूबर को थाना छतारी पर तैनात उपनिरीक्षक बंगाली सिंह को गढ़मुक्तेश्वर गंगा स्नान मेले में कानून-व्यवस्था एवं यातायात ड्यूटी हेतु गया था भेजा, लेकिन उन्होंने 4 नवम्बर तक अस्थाई पुलिस लाइन गढ़मुक्तेश्वर में नहीं कराई आमद। मामले में कार्यवाही करते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने उपनिरीक्षक बंगाली सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच के  दिए आदेश।

📰✍️औरंगाबाद के श्री नागेश्वर महादेव मंदिर के मैदान में हो रही श्रीमद् भागवत कथा का तीसरा दिन; इस दौरान कथा व्यास पंडित सोनेन्द्र शास्त्री ने भगवान शिव के अपमान पर सती पार्वती द्वारा यज्ञ में आत्मदाह करने की सुनाई कथा। इस मौके पर आयोजक कृष्ण भारद्वाज, वीरेंद्र सिंह गुर्जर उर्फ गुड्डू चावला, प्रीतम सिंह, पूर्व चेयरमैन दुलीचंद सैनी, सारंग पंडित, दीपक यादव, गोलू पंडित, राहुल सैनी, कृष्ण सैनी, चेतन कंसल उर्फ चिंटू, ऋषिपाल भड़ाना आदि रहे मौजूद।

📰✍️मन चल रे वृंदावन चलिए…… जहांगीराबाद में कार्तिक पूर्णिमा पर पांचवी प्रभात फेरी में हुई राधा नाम रस की वर्षा; पं हरिकिशन शास्त्री ने करवाया विधिवत पूजन, समाजसेवी गौरव बंसल व नरेन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया प्रभात फेरी का शुभारंभ। विक्की गोयल, सुमित गोयल व शिवम सोनी के नेतृत्व में निकाली गई प्रभात फेरी में हजारों की संख्या में भक्त हुए शामिल। 

📰✍️ कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सिटी के श्री राधा माधव सत्संग मंडल ने लगाया खीर का भोग; ऋषि अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान सदस्यों को घर घर जाकर प्रसाद किया गया वितरित, सेवा कार्य में ध्रुव गोयल और विनिश अग्रवाल का रहा विशेष सहयोग।

📰✍️मऊखेड़ा फ्लाईओवर के पास देर रात कार सवार शातिर चोरों से कोतवाली नगर पुलिस व स्वाट टीम की मुठभेड़; मुठभेड़ में लंगड़ा हुआ शातिर चोर फैसल, जबकि उसके तीन साथी भागने में हुए फरार। पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा, स्विफ्ट कार व 15,200 नकद चोरी की रकम की है बरामद। गिरफ्तार कर गाजियाबाद निवासी फैसल पर गाजियाबाद व बुलन्दशहर के थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट में एक दर्जन मुकदमे हैं दर्ज।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️महिला विश्व कप में अहम भूमिका निभाने वाली आगरा की दीप्ति शर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार करेगी सम्मानित, प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड हासिल कर भारत और यूपी का नाम किया रोशन।

➡️भारत को महिला विश्वकप में पहली बार चैंपियन बनाने में अहम योगदान देने वाली दीप्ति शर्मा को राज्य सरकार देगी डेढ़ करोड़ रुपये, हालांकि अभी तक सम्मान समारोह की तिथि नहीं हुई है घोषित। संभावना है कि दीप्ति को यूपी दिवस पर होने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जा सकता है। खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया दीप्ति ने पूरे महिला विश्वकप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: