21 जून 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ टॉप न्यूज: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग में डूबा समूचा देश, कोलकाता पहुंचे पीएम मोदी, ऐतिहासिक रेड रोड पर हजारों लोगों ने मोदी के साथ “Yoga for Healthy Ageing” थीम पर किया योग; इस दौरान पीएम ने कहा 50 की उम्र में 30 जैसी एनर्जी के लिए योग मददगार, दुनिया का सबसे बड़ा सामुदायिक उत्सव बन चुका है योग, उन्होंने लोगों के बीच पहुंचकर उनकी योग मुद्राओं को सुधारने में भी‌ की मदद।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के यमुनापुरम स्टेडियम में हजारों लोगों ने किया योग, मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने दीप प्रज्वलन के साथ किया शुभारंभ; इस दौरान मंत्री ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे स्वस्थ जीवन के लिए बताया आवश्यक। कार्यक्रम में सांसद डॉ. भोला सिंह, विधायक प्रदीप चौधरी, आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी, डीएम कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष विकास चौहान सहित बड़ी संख्या में लोगों ने योगासन व प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन का दिया संदेश।

2.📰✍️ योग दिवस पर शहर के गंगानगर में विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया सामूहिक योग, ब्लॉक-डी स्थित तिकौना पार्क में योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ आयोजित; कार्यक्रम में प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार, सचिव वान्या सिंह व एटीपी सहित अधिकारी एवं कर्मचारी  रहे उपस्थित, सभी प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का दिया संदेश।

3.📰✍️ सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव चचोई स्थित सरकारी कूड़ा केंद्र में बंधीं मिलीं बकरियां, लाखों रुपये की लागत से बने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में भेड़-बकरियां बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मचा हड़कंप; ग्राम प्रधान के पुत्र योगेश ने कहा कि सरकार ने इसी काम के लिए बनाया है कूड़ा केंद्र, सिकंदराबाद के बीडीओ ज्ञानेंद्र मिश्रा और एडीओ विपिन कुमार ने कहा जांच कर की जाएगी आवश्यक कार्रवाई।

4.📰✍️चोला थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में घर में घुसकर परिवार पर हमला, चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज; 19 जून की रात करीब 10 बजे सविता अपनी दो पुत्रियों और एक पुत्र के साथ घर में बैठी थीं तभी गांव के रिंकू, हर्षित चेतन और बचावली निवासी निखिल अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ घर में घुस आए, परिवार के सदस्यों के साथ की मारपीट, शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से हो गए फरार, सविता के पति होतीलाल की शिकायत पर चार नामजद और कुछ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

5.📰✍️ औरंगाबाद क्षेत्र में आर्टिका गाड़ी से पकड़ा गया गांजे का जखीरा, करीब 25 लाख कीमत के 1 कुंटल 68 किलो गांजे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार; बुलंदशहर-गढ हाईवे स्थित लखावटी नहर के पास औरंगाबाद थाना प्रभारी मोहम्मद असलम और स्वाट प्रभारी संदीप मलिक ने चेकिंग के दौरान पकड़ा जखीरा, पुलिस ने गाड़ी में मौजूद गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के गांव अच्छेजा निवासी अंकित व मोहनीश और प्रयागराज निवासी सुनील व राहुल को किया गिरफ्तार।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर के मंडी फतेहगंज क्षेत्र की बेटी निहारिका कंसल बिहार पीसीएस क्लियर कर बनी पीसीएस अधिकारी, सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल; संजय कंसल और सविता कंसल की बेटी है निहारिका कंसल, माता-पिता ने अपनी बेटी की सफलता पर कहा सही दिशा, अनुशासन और निरंतर मेहनत से बड़े लक्ष्य किए जा सकते हैं हासिल, बुलंदशहर की बेटी की इस उपलब्धि पर समाजसेवी मुकेश अग्रवाल सहित क्षेत्रवासियों ने उन्हें दी बधाई।

📰✍️ आजाद पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम, “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” थीम पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक किया योग; इस अवसर पर प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का किया अभ्यास, विद्यालय प्रबंधन ने कहा नियमित योग शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए है अत्यंत लाभकारी।

📰✍️ सेंट मोमिना स्कूल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास, अकादमिक निदेशक सविता सिंह के मार्गदर्शन में हुआ कार्यक्रम का आयोजन; विद्यालय की प्रधानाचार्या वर्षा सिरोही सहित शिक्षक एवं कर्मचारी योग सत्र में हुए शामिल, इस दौरान प्रतिभागियों ने प्राणायाम, श्वास अभ्यास और विभिन्न योगासन कर शारीरिक फिटनेस, मानसिक एकाग्रता एवं स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश।

📰✍️ तेज रफ्तार का कहर, सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन में तेज रफ्तार कार की टक्कर से किशोर की मौत; मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव कैलावन के पास सड़क किनारे पेड़ के नीचे खड़ा था 16 वर्षीय दर्वेश पुत्र मनोज, इसी दौरान अनियंत्रित ब्रेजा कार पहले पेड़ से टकराई और फिर उसे अपनी चपेट में ले लिया, हादसे में घायल किशोर दर्वेश ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम।

📰✍️ शहर के शिवपुरी स्थित हेडगेवार पार्क में योग दिवस पर सजा योग का महाकुंभ, आनस्ट क्लब योग साधना केंद्र द्वारा योग शिविर का किया गया ‌आयोजन; शिविर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र कुमार शर्मा, क्लब अध्यक्ष तुषार गुप्ता व संस्थापक सदस्य डॉ. वीरेंद्र गर्ग ने की सहभागिता, योग गुरु कृष्ण गोपाल गोयल एवं योग प्रभारी महेश अरोड़ा के निर्देशन में योग-प्राणायाम की विभिन्न मुद्राओं का कराया गया अभ्यास। इस दौरान योग बंधु प्रतियोगिता के विजेताओं को भी किया गया सम्मानित।

📰✍️योग दिवस पर ऑनेस्ट क्लब योग साधना केंद्र द्वारा आयोजित सघन योग शिविर में ऑनेस्ट क्लब “संस्कार” शाखा ने‌‌ की सहभागिता, शहर के शिवपुरी स्थित हेडगेवार पार्क में उपस्थित प्रतिभागियों के लिए फ्रूटी एवं शुद्ध पेयजल  की‌ कराई व्यवस्था; इस अवसर पर अध्यक्ष अमन गर्ग, मीडिया प्रभारी तुषार अग्रवाल, सचिव क्षितिज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अधिवक्ता अभिनव अग्रवाल एवं सांस्कृतिक सचिव अधिवक्ता समर्थ गुप्ता आदि रहे उपस्थित।

📰✍️ रिजर्व पुलिस लाइन में योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन; एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, एसपी क्राइम नरेश कुमार, आरआई अजय कुमार श्रीवास्तव सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया योग।

📰✍️ खुर्जा के एनआरईसी मैदान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम किया आयोजित, महर्षि वाल्मीकि शाखा में डॉ. सोहन पाल राणा के मार्गदर्शन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास; इस दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न योगासन, सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का किया ‌अभ्यास, खुरजा कार्यवाह सुदर्शन जी ने स्वयंसेवकों को किया संबोधित, कहा योग व्यक्ति को स्वयं से जोड़ता है जबकि शाखा उसे समाज और राष्ट्र से जोड़ने का कार्य करती है।

📰✍️ औरंगाबाद में मोहर्रम की पांच तारीख को निकाला गया दुलदुल घोड़े का जुलूस, कार्यक्रम संयोजक शाहिद नकवी ने पहला मरसिया पढ़कर की मोहल्ला सादात स्थित इमामबाड़े से शुरू हुए जुलूस की शुरुआत; जुलूस में शिया समुदाय के लोग शोक के प्रतीक काले वस्त्र धारण करते हुए इमाम हुसैन की याद में मातम करते हुए चल रहे थे नंगे पैर। इस दौरान हसनैन अब्बास नकवी, शाहिद नकवी, जर्रार हुसैन पोलू, मोहम्मद आमिर, अमीर रिजवी, अब्बू तालिब जैदी, मोहम्मद अब्बास, सकलेन अब्बास, सुजात अली, हुसैन हुजूर, अब्बास हुजूर, अली अकबर, मोहम्मद हनीफ, सज्जाद हुसैन, पूर्व सभासद नसीर पहलवान, हसन जफर आदि मौजूद रहे।

📰✍️ बुलंदशहर को राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में मिले तीन पदक, सहारनपुर में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने एक रजत व दो कांस्य पदक जीतकर जिले का बढ़ाया गौरव; खेलो इंडिया बॉक्सिंग सेंटर के कोच सचिन शुक्ला ने बताया कि आराध्या सिंह ने 67 किग्रा वर्ग में रजत पदक व  मोहिनी 33 किग्रा और पलक तिवारी 64 किग्रा ने कांस्य पदक किया हासिल, जिला क्रीड़ा अधिकारी नूर हसन ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर दीं शुभकामनाएं, इस अवसर पर मनीष मिश्रा, राजेश कुमार एवं शाह फैसल ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


देश विदेश

📰✍️ औरैया के तिरंगा मैदान ककोर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम किया गया आयोजित; कार्यक्रम में जिलाधिकारी बृजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया, मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया की उपस्थिति में योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया गया, वक्ताओं ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में अपनाने का आह्वान किया।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: