चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ सिटी के काले आम चौराहे पर डीएम और एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया यातायात माह का शुभारंभ; दोनों अधिकारियों ने “यात्रा के दौरान सड़क पर सावधानी ही सुरक्षा है” का दिया मंत्र।

➡️सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और जागरुकता के उद्देश्य से यातायात माह के रुप में मनाया जा रहा है नवम्बर माह। इस दौरान दोनों डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने दुपहिया वाहन चलाने वालों से बिना हेलमेट और कार चालकों से बिना सीट बेल्ट वाहन ना चलने की अपील। एसएसपी ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की भी दी चेतावनी।



2.📰✍️ मानकों पर खरे नहीं उतरे जनपद के 50 स्कूल, शासन की ग्रेडिंग लिस्ट में साबित हुए फिसड्डी, किसी भी स्कूल को नहीं मिल सका ए ग्रेड।
➡️माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन जनपद में राजकीय स्कूलों की अच्छी नहीं है स्थिति, 200 अंकों में से स्कूल सिर्फ 120 से 90 नंबरों तक गए सिमट। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मॉडल कॉलेजों की है सबसे ज्यादा हालत खराब, व्यवस्थाओं के अभाव के साथ पूरा स्टाफ तक नहीं है, विभागीय स्तर पर सुधार के लिए नहीं किए जा रहे हैं प्रयास।



3.📰✍️ औरंगाबाद क्षेत्र के गांव वसुंधरा में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन पर मामला दर्ज।

➡️ सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेख सराय निवासी संजय ने अपनी पुत्री काजल की करीब 8 महीने पहले गांव विसुंधरा निवासी सोहनपाल के पुत्र अजय के साथ की थी शादी, आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालिए आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए करते थे उत्पीड़न। जिसके चलते ससुराल वालों ने बीती सायं काजल की फांसी लगाकर कर दी हत्या। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अजय, ससुर सोहनपाल और सास कुमकुम के खिलाफ दहेज हत्या में मामला दर्ज कर पति और सास को हिरासत में लिया।

4.📰✍️ 13 नवंबर को खुर्जा कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचेंगे डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी, इससे पहले आज एसएसपी ने खुर्जा कोतवाली पहुंचकर किया निरीक्षण।
➡️ निरीक्षण के दौरान एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मौके पर साइबर क्राइम सेल, महिला हेल्प डेस्क सहित विभिन्न रजिस्टरों की जांच की। साथ ही पुलिस कर्मियों को साफ-सफाई, अभिलेखों के सही रख-रखाव और जन शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश। बेहतर साफ सफाई और थाना परिसर के रखरखाव के लिए दी शाबाशी।

5.📰✍️ बीती रात गुलावठी हापुड़ रोड पर गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम ने इनामिया को किया लंगड़ा, मुठभेड़ में 10000 का इनामी लुटेरा साजिद गिरफ्तार।

➡️ मेरठ का रहने वाला है गिरफ्तार घायल बदमाश साजिद पुत्र मेहराजुद्दीन, पुलिस ने कब्जे से अवैध तमंचा और चोरी की बुलेट बाइक की है बरामद। उसने 6 जुलाई 2025 को गुलावठी क्षेत्र के तेवतिया कॉलोनी में लूट की वारदात को दिया था अंजाम। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है, इसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 10,000 का इनाम किया था घोषित।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव कनेनी में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने झुलसे निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहे दो मजदूर; अस्पताल पहुंचने पर एक युवक ने तोड़ा दम, दूसरा युवक गंभीर अवस्था में रेफर, निर्माणाधीन मकान के लेंटर का जाल बांध रहा था गांव मलगोसा निवासी 21 वर्षीय रिहान, शव पोस्टमार्टम को भेज घटना की जांच में जुटी पुलिस।

📰✍️अगौता क्षेत्र में गढ़िया चौराहे के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से घायल बाइक सवार व्यक्ति की मौत; हादसे में गांव हैदराबाद निवासी 42 वर्षीय नरेंद्र गंभीर रूप से हो गया था घायल, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, देर रात उपचार के दौरान घायल ने तोड़ दिया दम, मृतक के भाई ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में दी है तहरीर।


📰✍️कल 7 नवम्बर को बुलंदशहर में रोजगार मेला — हाईस्कूल, इंटर और आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर; प्रातः 10:30 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर (निकट विकास भवन, रेलवे रोड, बुलंदशहर) में किया जाएगा आयोजन। इस रोजगार मेले में लगभग 3 निजी कंपनियां लेंगी भाग। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को rojgaarsangam.up.gov.in (सेवायोजन विभाग, उ.प्र.) तथा ncs.gov.in (भारत सरकार) पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️शाहजहांपुर में पुवायां-निगोही हाईवे पर गांव सुनारा बुजुर्ग में तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली बनी काल, सो रहे दंपति की मौत।
➡️ हाईवे किनारे बने मकान के बाहर पड़े टिनशेड में जा घुसी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिससे वहां सो रहे रामशंकर और उनकी पत्नी तारा देवी की कुचलकर मौत हो गई जबकि पौत्री वंदना घायल हो गई। रात करीब 11 बजे चालक नियंत्रण खो बैठा और टिनशेड में जा घुसा। तेज धमाके की आवाज सुन परिजन उठे तो रामशंकर, तारा देवी और वंदना घायल अवस्था में पड़े थे। परिजन घायलों को सीएचसी लाए। डॉक्टर ने रामशंकर और तारा देवी को मृत घोषित कर दिया।
News Editor: Dharmendra Mittal


