चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में यूपी एटीएस ने पकड़े पाकिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध युवक, स्लीपर सेल बनकर रच रहे थे देश विरोधी साजिश; पुख्ता सूचना और सर्विलांस के आधार पर एटीएस टीम ने छापेमारी कर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अकबरपुर से मोहम्मद उमर और फैजान को किया गिरफ्तार, एटीएस को लंबे समय से दोनों की संदिग्ध गतिविधियों के मिल रहे थे खुफिया इनपुट, प्रारंभिक जांच में दोनों के बुलंदशहर में स्लीपर सेल के रूप में सक्रिय होने की जानकारी आई है सामने, पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी व हैंडलर आबिद जट के संपर्क में थे दोनो, दोनों को पूछताछ के लिए लखनऊ मुख्यालय ले गई टीम, एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एटीएस अमिताभ यश ने की गिरफ्तारी की पुष्टि।
मामले में एडीजी अमिताभ यश की बाइट 👇
पकड़े गए आरोपी 👇


2.📰✍️ अनूपशहर ईओ गार्गी त्यागी को जहांगीराबाद ईओ का मिला अतिरिक्त प्रभार, डीएम कुमार हर्ष के आदेश पर आज जहांगीराबाद ईओ का भी लिया चार्ज; जहांगीराबाद ईओ का उझानी ट्रांसफर हो जाने के बाद से रिक्त चल रहा था पद, जिससे अटके हुए थे काफी काम, चार्ज लेते ही अधिकारियों- कर्मचारियों के साथ की बैठक, लंबित कार्यों की समीक्षा कर नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।


3.📰✍️खुर्जा में 55 लाख रुपये के विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, खेत पर हुई कहासुनी के बाद हत्या, वारदात के बाद आरोपी ने खुद डायल 112 पर कॉल कर दी सूचना; क्षेत्र के गांव क्वार्सी निवासी 50 वर्षीय ब्रजमोहन की उनके ही भतीजे कृष्णकांत ने गोली मारकर कर दी हत्या, पुलिस के अनुसार चाचा ने भतीजे के जरिए उधार लिए थे 55 लाख रुपए, जो वे नहीं कर पा रहे थे वापस। जिसको लेकर दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद, आज सुबह खेत पर फसल जोतने के दौरान हुई कहासुनी के बाद भतीजे ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी को घटना में प्रयुक्त असलाह सहित किया गिरफ्तार।


4.📰✍️ मोहर्रम को लेकर डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जिला पंचायत सभागार में की पीस कमेटी बैठक, जुलूस में अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन और तेज आवाज डीजे पर रोक, नई परंपरा न शुरू करने की अपील; डीएम ने कहा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं पर्व, ताजिया समितियों से स्वयंसेवक तैनात करने और मानक के अनुसार ताजिया बनाने की अपील। एसएसपी ने मार्गों का निरीक्षण, सीसीटीवी जांच और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के दिए निर्देश। बैठक में एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।


5.📰✍️बुलंदशहर में ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों की हड़ताल, बैनामे का काम ठप, कार्यालयों में पसरा रहा सन्नाटा; कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, सिविल बार एसोसिएशन और दस्तावेज लेखक एसोसिएशन ने सदर उप निबंधक कार्यालय पर की हड़ताल, कहा ऑनलाइन दस्तावेज पंजीकरण से अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं के सामने रोजगार का खड़ा हो जाएगा संकट, मुख्यमंत्री और डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बुलंदशहर साइबर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, करोड़ों के लेनदेन का खुलासा; पुलिस ने गिरोह के नितेश शर्मा, श्रवण कुमार और गायत्री को किया है गिरफ्तार। कब्जे से 4 मोबाइल, 10 सिम, पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और बैंक किट बरामद। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को लालच देकर खुलवाते थे अकाउंट, इसके बाद साइबर ठगो को बेच देते थे अकाउंट डिटेल्स, इनके जरिए उपलब्ध कराए गए खातों में साइबर ठगी के करीब 5 करोड़ रुपये का हुआ है लेनदेन, तीनों भेजे गए जेल।


📰✍️बुलंदशहर में नियमों को ताक पर रख चल रहे स्विमिंग पूल, गंदे पानी से संक्रमण का खतरा बढ़ा; गर्मी शुरू होते ही जनपद में बढ़ी पूलों की संख्या, लोगों की माने तो समय पर नहीं बदला जाता पानी, जिससे त्वचा रोग व एलर्जी का रहता है खतरा, जिला क्रीड़ा विभाग की निगरानी पर भी उठ रहे हैं सवाल, डीएम से जांच की मांग।

📰✍️ खुर्जा में स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक अजय की मौत, दोस्तों ने घबराकर गभाना नहर में फेंका शव; 16 जून को घनश्याम ने पुत्र अजय के लापता होने की पुलिस को दी थी सूचना, जांच में पता चला कि अजय दोस्तों संग गया था स्वीमिंग पूल, जहां नहाते समय डूबकर हो गई मौत, घबराए दोस्तों ने अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र की सूखी नहर में फेंक दिया शव, पुलिस ने सीसीटीवी और पूछताछ के बाद शव बरामद कर शुरू की कार्रवाई।

📰✍️अनूपशहर के मोहल्ला मदार में पूजा के दीपक से लगी आग, नकदी व घरेलू सामान जलकर राख; मोहल्ला मदार स्थित पूजा पाठक के मकान में आरती के दौरान पास रखी लकड़ी की अलमारी के संपर्क में आ गया जल रहा दीपक, जिससे भड़क उठी आग। देखते ही देखते आग ने कमरे में रखे एलईडी टीवी, दो बक्सों में रखे कपड़े और नकदी को अपनी चपेट में ले लिया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

📰✍️ औरंगाबाद में मोहर्रम की दो तारीख को मोहल्ला सादात स्थित इमामबाड़े से निकला ताबूत का जुलूस, शिया समुदाय ने काले वस्त्र पहनकर किया मातम; कार्यक्रम संयोजक असद अब्बास नकवी की अगुवाई में इमाम हुसैन की याद में मातम करते हुए निकला जुलूस, बड़ा कुआं होते हुए इमामबाड़े किले पर पहुंचकर हुआ संपन्न, जुलूस में हसनैन अब्बास नकवी, शाहिद नकवी, हुसैन हुजूर, अब्बू तालिब जैदी, आमिर रिजवी, सुजात अली, हसन जफर, कोसेन अब्बास, मोहम्मद अब्बास, सकलैन अब्बास, सरवर अब्बास, इकरार हुसैन आदि मौजूद रहे।

📰✍️सिकंदराबाद NH-34 पर बिलसुरी के पास तेज रफ्तार कार का कहर, कार की टक्कर से स्कूटी सवार मीटर रीडर की मौत; बिलसुरी बिजलीघर से लौट रहा था संविदाकर्मी मीटर रीडर मृतक आरिफ मलिक, रास्ते में उसकी स्कूटी में तेज रफ्तार करने मार दी टक्कर, पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया।
देश विदेश

📰✍️औरैया में डीएम बृजेश कुमार के निर्देश पर चले सघन चेकिंग अभियान में अवैध खनिज परिवहन करते पकड़े गए 4 डंपर, सीज कर ठोका जुर्माना; औरैया- इटावा रोड, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे व औरैया-जालौन रोड पर की गई 44 वाहनों की जांच, अवैध खनिज परिवहन करते 4 डंपर को सीज कर वाहन स्वामियों पर 2.54 लाख का लगाया गया जुर्माना।

News Editor: Dharmendra Mittal


