20 जून 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️  नीट-2026 परीक्षा कल, जिले में आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी आयोजित, 3,375 अभ्यर्थी होंगे शामिल; परीक्षा निष्पक्ष कराने के लिए सभी केंद्रों पर की गई है सीसीटीवी कैमरे, जैमर, मेटल डिटेक्टर और बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था, प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेटों के साथ भारी पुलिस बल रहेगा तैनात, अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटे पहले करनी होगी रिपोर्टिंग, 200 मीटर के दायरे में धारा-144 रहेगी लागू, फोटोस्टेट व मोबाइल रिपेयरिंग की दुकानें रहेंगी बंद, हॉल में सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रहेंगे प्रतिबंधित।

2.📰✍️ संपूर्ण समाधान दिवस पर खुर्जा तहसील में सुनी डीएम कुमार हर्ष और एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने फरियादियों की फरियादें; इस दौरान प्राप्त 54 में से 20 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण, शेष शिकायतें संबंधित विभागों को भेजकर निस्तारण के दिए गए निर्देश, इस दौरान एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय व सीओ व अन्य अधिकारी रहे मौजूद।

3.📰✍️ मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सांसद डॉ भोला सिंह ने आज मीडिया और सामाजिक संगठनों के साथ किया जनसंवाद, भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ के संस्थापक सदस्य और पत्रकार चन्द्र भूषण मित्तल के आवास पर पहुंचकर केंद्र सरकार की गिनाईं उपलब्धियां; इस दौरान उन्होंने मौजूद सदस्यों और व्यापारियों की सुनी समस्याएं, जल्द ही समाधान का दिया आश्वासन। कार्यक्रम में अनिल बंसल, नीरज अग्रवाल, गौरव मित्तल, नितिन सचदेवा, सोनू बृजवासी, नीरज तायल, विशाल जालान, सरदार गुरजीत सिंह, लोकेश लोधी एवं सर्वेश कुमार गुप्ता सहित अनेक सदस्य रहे मौजूद।

4.📰✍️ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, बैनामों का काम पड़ा ठप; आज भी हड़ताल चलने से उप-निबंधक कार्यालयों में बैनामे और रजिस्ट्री के काम रहे ठप, रजिस्ट्री कराने आए लोगों को लौटना पड़ा वापस, अधिवक्ताओं ने नई व्यवस्था को बताया अव्यावहारिक, कहा इससे बढ़ेगी आम जनता की समस्या, होगा भ्रष्टाचार, आंदोलनकारियों ने सरकार के व्यवस्था वापस न लेने तक हड़ताल जारी रहने की दी चेतावनी।

5.📰✍️ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने पर डूडा बुलंदशहर ने आयोजित किया महोत्सव, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल तथा परियोजना अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार रहे मौजूद; इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शहरी पथ विक्रेताओं, डिजिटल लेन-देन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लाभार्थियों और विभागीय कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, अधिकारियों ने कहा‌‌ यह योजना शहरी पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और डिजिटल साक्षरता को दे रही है बढ़ावा।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ राज्य मंत्री सुरेन्द्र दिलेर आज रात पहुंचेंगे बुलंदशहर, लोक निर्माण भवन में रात्रि प्रवास के बाद कल 21 जून को सुबह 06:00 बजे यमुना पुरम स्टेडियम में योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल; आयोजन को लेकर आज आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने यमुनापुरम स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का किया निरीक्षण। कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों, प्रतिभागियों एवं योग प्रशिक्षकों की बैठने सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी कुमार हर्ष, उपाध्यक्ष प्राधिकरण अपराजिता सिंह सिनसिनवार, सीडीओ निशा ग्रेवाल उपस्थित रहे।

📰✍️अनूपशहर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बर्थडे पार्टी में जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों की मौत; गांव चाकला जहांगीराबाद निवासी राज उम्र 21 वर्ष और अनुज उम्र 20 वर्ष देर रात बर्थडे पार्टी में जा रहे थे, रास्ते में कार ने उनकी बाइक को मार दी टक्कर, जिससे दोनों की मौके पर हो गई मौत, हादसे के बाद पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई कार, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कार चालक को हिरासत।

📰✍️ अनूपशहर में गंगा दशहरा पर 22 जून सुबह 8 बजे से 25 जून रात 12 बजे तक भारी वाहनों का बंद रहेगा प्रवेश; यातायात पुलिस ने गंगा घाटों पर भीड़ को देखते हुए बस, ट्रक, कैंटर और ट्रैक्टर-ट्रॉली के लिए डायवर्जन योजना की लागू। इस दौरान शिकारपुर, डिबाई, नरौरा गंगा बैराज और बबराला मार्ग से भारी वाहनों को किया जाएगा डायवर्ट, पुलिस ने वाहन चालकों से की निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील।

📰✍️ बुलंदशहर की सभी 946 ग्राम पंचायतों में योग दिवस से पूर्व चला सफाई अभियान, पंचायत विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने श्रमदान कर की सार्वजनिक स्थलों की सफाई; इस दौरान प्लास्टिक अपशिष्ट निस्तारण के लिए भी चलाया गया जागरूकता अभियान, विभिन्न विकास खंडों में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु शिविर भी किए गए आयोजित, जिला पंचायत राज अधिकारी ने दी जानकारी।

📰✍️ छतारी थाना क्षेत्र के ग्राम कनैनी में चारा काटने गई महिला का खेत में मिला शव; मृतका सुमित्रा पत्नी सरदार सिंह सुबह चारा काटने गई थी, देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश में खेत में पड़ा पाया शव, शरीर पर नहीं मिले कोई स्पष्ट चोट के निशान, मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम को भेजा गया शव।


देश विदेश

📰✍️ गाजियाबाद के मोरटा गांव में बेटियों ने किडनी और लिवर डोनेट कर बचाई पिता की जान, बोलीं “पिता है तो सब कुछ है”; मोरटा गांव निवासी जयंत त्यागी उम्र 45 वर्ष की दोनों किडनियां फेल और लिवर हो गया था खराब, 22 वर्षीय बेटी रिषिका ने किडनी और 19 वर्षीय बेटी खुशी त्यागी ने लिवर का टुकड़ा किया डोनेट, बेटियों द्वारा अपने पिता की जान बचाने के इस मामले की जमकर हो रही है तारीफ।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: