8 मई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📣जरूरी सूचना: बुलंदशहर में कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत; जनपद न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा आयोजन, सुलह-समझौते के आधार पर एक लाख से अधिक वादों के निस्तारण का लक्ष्य किया गया है निर्धारित।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ 1 करोड़ 74 लाख 25 हजार रुपये में कमलेश शर्मा के नाम छूटा शहर के नुमाइश मैदान में लगने वाले सोमवार बाजार का ठेका; आज सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में ठेके की नीलामी प्रक्रिया हुई संपन्न, चार ठेकेदारों ने हिस्सा लिया, पिछले साल से साढ़े सात फीसदी बढ़ी बोली, इस दौरान सदर तहसीलदार अजय कुमार, चन्द्र भूषण मित्तल व डॉ. हितेश कौशिक रहे मौजूद।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️कोतवाली देहात क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, वैष्णोदेवी से लौट रहे धमैडा कीरत निवासी पति-पत्नी समेत 3 बच्चों की मौत; नेशनल हाईवे-34 स्थित भंसौली कट के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी उनकी बाइक, खुर्जा से सिटी के धमैडा अड्डा लौटते समय हुआ हादसा, हादसे में धमैडा कीरत निवासी उत्तम कुमार (45), पत्नी उर्मिला (40), बेटे निशांत (8), बेटी दिशा (6) व अनायरा (4) की दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंचे एसएसपी दिनेश कुमार सिंह समेत कई अफसर, मौके से हरियाणा नंबर प्लेट मिलने पर पुलिस ने ट्रक की सघन तलाश की शुरू

3.📰✍️सिकन्द्राबाद में कैप्टन होटल के बाहर हुए फायरिंग कांड के दो आरोपी यश और गगन पुलिस मुठभेड़ में हुए लंगड़े; गुलावठी अंडरपास पर सिकंदराबाद पुलिस व स्वाट टीम के साथ हुई मुठभेड़ के बाद दबोचे गए वारदात में फरार चल रहे 25-25 हजार के इनामी बदमाश जोखाबाद निवासी यश और फरीदपुर निवासी गगन, दोनों के पैर में लगी गोली, कब्जे से अवैध पिस्टल, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद।

4.📰✍️ बुलंदशहर पुलिस को बड़ी कामयाबी, हत्या और गैंगस्टर एक्ट के मामले में 6 साल से फरार 25 हजार का इनामी हत्यारोपी असद हैदराबाद से गिरफ्तार; शहर के मिर्ची टोला निवासी मरहूम विधायक हाजी अलीम के पुत्र असद को कोतवाली देहात पुलिस ने हैदराबाद एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, आरोपी पर वर्ष 2021 में मौ. युनूस के भाई मौ. अलीम की हत्या और अपने चाचा पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस पर जानलेवा हमले का है आरोप, फरार असद पर लुकआउट नोटिस था जारी। प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह, उपनिरीक्षक शिवम कुमार, अमित पटेरिया व हेड कांस्टेबल नितिनपाल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की‌ गिरफ्तारी।

5.📰✍️औरंगाबाद की प्रिंस गैस एजेंसी पर अनियमितता के आरोप, व्यापारी सुरक्षा फोरम के व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर जांच और होम डिलीवरी बहाल कराने की उठाई मांग; प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त के नेतृत्व में व्यापारियों ने एजेंसी पर घरेलू गैस वितरण में मनमानी, पारदर्शिता की कमी और होम डिलीवरी लगभग बंद होने के आरोप लगाते हुए डीएम को सौंपा ज्ञापन, जिला महामंत्री अंकुर अग्रवाल समेत हेमंत गुप्ता, राजीव शर्मा, शिवम गर्ग, मनोज शर्मा, आकाश डांगर, मनोज गुप्ता आदि व्यापारियों ने की तत्काल होम डिलीवरी शुरू कराने की मांग। उधर गैस एजेंसी संचालक ने आरोपों को सिरे से किया खारिज, कहा कुछ लोगों द्वारा बेवजह परेशान करके की जा रही शिकायत।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बहुचर्चित ट्रिपल हत्याकांड में फरार चल रहे दो और आरोपी गिरफ्तार, सिटी क्षेत्र स्थित हसनगढ़ रोड से 50-50 हजार के इनामी रवि और सौरभ उर्फ सीटू को किया गिरफ्तार; दोनों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल और चार कारतूस बरामद, 25 अप्रैल की रात सुभाष रोड स्थित जिम में बर्थडे पार्टी में केक लगाने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की हुई थी हत्या, मामले में अब तक नौ आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल, दो अभी भी फरार।

📰✍️शिकारपुर में गरजा अतिक्रमण हटाओ अभियान, खुर्जा बस स्टैंड से चैनपुरा तक चला बुलडोजर; ईओ शिकारपुर नीतू सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन व पालिका टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर टिन शेड, अवैध सीढ़ियां, तख्त समेत हटवाए कई कब्जे, कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों से वसूला गया 12,200 रुपये जुर्माना।

📰✍️बुलंदशहर में मीटर रीडरों ने खोला वेतन घोटाले का मोर्चा, ठेकेदार संस्था पर वेतन कटौती और ईपीएफ हड़पने का आरोप; विद्युत विभाग में कार्यरत मीटर रीडरों ने ठेकेदार संस्था पर पूरा वेतन न देने, ईपीएफ में गड़बड़ी करने, मोबाइल रिचार्ज व हाउस अलाउंस समेत अन्य सुविधाओं से वंचित रखने के लगाए हैं आरोप। कर्मचारियों का कहना अब तक नियुक्ति पत्र व ईएसआई कार्ड तक नहीं कराए गए उपलब्ध, मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग।

📰✍️पुलिस लाइन में आज एसएसपी ने परेड में कसा पुलिस बल, रिस्पांस टाइम सुधारने और वाहनों की मेंटेनेंस के दिए निर्देश; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सलामी लेकर पुलिसकर्मियों का टर्न आउट किया चेक। शस्त्र संचालन, अग्निशामक यंत्र प्रयोग और घटनास्थल सुरक्षित करने की कराई कवायद। पीआरवी व डायल-112 वाहनों की मेडिकल किट, येलो टेप व रिस्पांस टाइम की समीक्षा कर सुधार के दिए निर्देश, साथ ही परिसर भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्था को सुनिश्चित करने के भी दिए निर्देश।



News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: