चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️बड़ा सवाल, क्या शहर के कोचिंग सेंटरों की होगी जांच?? लखनऊ हादसे के बाद बुलंदशहर में कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा पर उठे सवाल, शहर में तंग गलियों, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्सों और बेसमेंट में संचालित दस दर्जन से अधिक कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी के अग्नि सुरक्षा मानकों और विभागीय पंजीकरण की स्थिति नहीं है स्पष्ट; जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के आसपास ही चल रहे हैं दो दर्जन से अधिक संस्थान, सूत्रों के अनुसार अधिकांश संस्थानों के पास नहीं हैं अग्निशमन विभाग की अनुमति और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम, संकरी गलियों में स्थित इन संस्थानों में आपातकालीन निकास की भी नहीं है पर्याप्त व्यवस्था, प्रशासन से सर्वे करा कर जांच की मांग।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में 15 स्टूडेंट की दर्दनाक मौत के बाद जागा बुलंदशहर सहित प्रदेश भर का पुलिस-प्रशासन, प्रदेश भर के कोचिंग सेंटरों में आज चला सुरक्षा जांच अभियान, करीब चार दर्जन कोचिंग सेंटर सील; बुलंदशहर में सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय ने अग्निशमन विभाग सहित सिटी और देहात पुलिस बल के साथ कोचिंग सेंटरों का किया निरीक्षण, इस दौरान अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास, विद्युत सुरक्षा एवं बिल्डिंग सुरक्षा मानकों की जांच की गई, कमियां मिलने पर संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तत्काल सुधार के दिए गए निर्देश।


2. 📰✍️ खुर्जा स्थित सूरजमल जटिया राजकीय अस्पताल में अव्यवस्था और लापरवाही, स्ट्रेचर न मिलने पर मरीज को हाथ पैर पकड़कर ले जाने पर मजबूर तीमारदार; अस्पताल में स्ट्रेचर उपलब्ध न होने के कारण तीमारदार द्वारा एक महिला मरीज को अमानवीय तरीके से उठाकर भीतर ले जाते का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, वायरल वीडियो ने अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की खोल दी है पोल, अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है सामने।

3.📰✍️ गुलावठी में पुरानी रंजिश में युवक रोहतास की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने तत्काल दबिश देकर हत्या में इस्तेमाल हथियार सहित सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार; पुलिस के मुताबिक पूर्व में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में बलबीर की हत्या के आरोप में जेल गया था रोहतास, हाल ही में जमानत पर छूटकर आया था बाहर, इसी दौरान मौका पाकर बलबीर के बेटे और परिवार के सदस्यों ने रोहतास पर कर दी फायरिंग, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, सभी आरोपी हिरासत में।

4.📰✍️औरंगाबाद में प्रॉपर्टी डीलर के बेटे पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, 2 दिन पहले गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद गुलजार पर दिनदहाड़े कर दी थी फायरिंग; गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लखावटी नहर पुल के पास नाकाबंदी कर कार सहित गांव रजवाना निवासी ऋतिक, प्रिंस और विनीत को किया गिरफ्तार, तलाशी में दो तमंचे, कारतूस व अवैध चाकू बरामद, मुख्य आरोपी प्रिंस पर चार और विनीत व ऋतिक पर एक-एक मुकदमा है दर्ज।


5.📰✍️ बुलंदशहर में नीट पेपर लीक और शिक्षा बजट में कटौती पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना; कहा छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहा है खिलवाड़, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए देना चाहिए इस्तीफा, शिक्षा बजट में कमी पर भी जताई चिंता, कहा शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है मोदी सरकार। इस दौरान सुभाष गांधी, मनीष चतुर्वेदी, भजनलाल विमल, सचिन वशिष्ठ, नईम मंसूरी, चंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र उपाध्याय और आदर्श देव शर्मा रहे मौजूद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ जहांगीराबाद में शराब पार्टी के दौरान हुई कहासुनी के बाद दोस्त मनीष सैनी की हत्या करने वाले शिवम सैनी का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर, गिरफ्तार कर किया लंगड़ा; पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर अवैध पिस्टल बरामद करने जुगसाना खुर्द के जंगल में गई थी टीम, जहां उसने पुलिस पर कर दी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में लगी गोली, सोमवार को मृतक के परिजनों ने शव रोड पर रखकर लगाया था जाम, आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और एनकाउंटर की रखी थी मांग।

📰✍️ औरंगाबाद में व्यापारियों को तीन दिन में नालों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश, बैठक के दौरान ईओ रोहित सिंह ने कहा- मानसून से पहले नालों की सफाई है आवश्यक, इसलिए व्यापारी स्वयं हटा लें अतिक्रमण; इस दौरान राजीव कौशल सर्राफ ने बूढ़े बाबू के मेला मैदान की जमीन पर अवैध कब्जे का मुद्दा उठाते हुए नाप कराकर मंदिर के सेवादारों को जमीन सौंपी जाने की रखी मांग। बैठक में शिवकुमार गुप्ता, नरेश वर्मा, बबलू अग्रवाल, नितिन सिंघल, दिनेश कौशिक, जाने आलम, प्रवेश लोधी, मुकुल गर्ग, पवन गर्ग, ओमवीर सैनी, मुकेश अग्रवाल, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।


📰✍️ स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, एक सप्ताह में सुधार के निर्देश, प्रगति न होने पर होगी कार्रवाई; जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने, आशाओं का समय से भुगतान सुनिश्चित करने तथा गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश। कम प्रगति वाले केंद्रों को एक सप्ताह में कार्ययोजना बनाकर सुधार कर आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के दिए गए निर्देश। बैठक में सीडीओ निशा ग्रेवाल व सीएमओ डॉ. सुनील दोहरे मौजूद रहे।


📰✍️ शहर के यदुविहार निवासी एडवोकेट और समाजसेवी केसी यादव को शोक; धर्मपत्नी सुनीता देवी का 72 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन, यमुनापुरम स्थित श्मशान घाट पर किया गया अंतिम संस्कार।

📰✍️ खानपुर क्षेत्र के गांव परवाना महमदपुर में रजवाहे के पास धान के खेत में युवक का मिला शव; लोकेश पुत्र रामदास निवासी समसाबाद के रूप में हुई शव की पहचान, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

📰✍️ डिबाई में धर्मपुर रोड पर सड़क हादसा, हादसे में बाइक सवार अलीगढ़ निवासी युवक बॉबी की मौत; धर्मपुर रोड स्थित एक ईंट-भट्टे पर अपने परिवार के साथ काम करता था मृतक बॉबी, शाम को काम खत्म कर बाइक से जा रहा था, सभी रास्ते में स्कूटी से हुई टक्कर के बाद हो गई मौत।
देश विदेश

📰✍️ नई दिल्ली के तकिया काले खान इलाके की बाल्मीकि बस्ती की झुग्गियों में लगी भीषण आग, गनीमत रही नहीं हुआ कोई हताहत; देर रात करीब 11:22 बजे मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित बस्ती में आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता।
News Editor: Dharmendra Mittal


