चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📣 जरूरी सूचना: बुलंदशहर में जनगणना-2027 स्वगणना अभियान शुरू, डीएम समेत जनप्रतिनिधियों ने पोर्टल पर किया पंजीकरण; पहले ही दिन एडीएम वित्त, एसडीएम, तहसीलदार समेत राजस्व विभाग के करीब 310 कार्मिकों ने की स्व-गणना। जिले के सभी विधायकों ने भी पोर्टल पर पंजीकरण कर आमजन से की 7 से 21 मई तक स्व-गणना में भागीदारी की अपील।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️नाबालिग बेटी से रेप करने वाले दरिंदे पिता को बुलंदशहर कोर्ट से उम्रकैद, जज बोले- ‘ऐसा व्यक्ति समाज के लिए कैंसर‘; डिबाई क्षेत्र में 6 अप्रैल 2021 को नाबालिग बेटी को कपड़े सिलवाने के बहाने घर लाकर दुष्कर्म करने वाले पिता को कोर्ट ने DNA रिपोर्ट के आधार पर आजीवन कारावास की सुनाई है सजा, सुनवाई के दौरान मां और बेटी बयान से गई थीं पलट, लेकिन वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर दोष सिद्ध होने पर अदालत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा अपनी पुत्री के साथ ऐसा घृणित अपराध करने वाला व्यक्ति समाज के लिए है कैंसर, जिसे समाज से काटना है जरूरी।



2.📰✍️खुर्जा में BDA का गरजा बुलडोजर, 21 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त; बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण ने पुलिस बल की मौजूदगी में ग्राम मुडांखेड़ा और बगराई में अवैध रूप से विकसित की जा रही करीब 21 बीघा प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर, मुडांखेड़ा में भारत एजेंसी के पास गुलजार, अब्दुल रहीम व कदीम की 6 बीघा और बगराई में चंद्रपाल, राजकुमार समेत अन्य लोगों की 15 बीघा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त।


3.📰✍️गुलावठी में पकड़ा गया खराब नूडल्स का बड़ा जखीरा, गोदाम सील; आईजीआरएस से प्राप्त शिकायत के आधार पर खाद्य विभाग ने पुलिस बल के साथ सैदपुर रोड स्थित तारिक पुत्र मोहम्मद तैयब के गोदाम में की छापेमारी, इस दौरान करीब 1.75 लाख कीमत के 29 कुंतल खराब नूडल्स हुए बरामद, जिसको विभाग ने कराया नष्ट, नूडल्स और सरसों तेल के नमूने जांच के लिए भेजे गए लैब।




4.📰✍️खुर्जा पहुंची मेरठ से चली कांग्रेस की किसान-नौजवान बचाओ यात्रा, बाल्मिकी चौक पर हुआ जोरदार स्वागत; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यूपी प्रभारी धीरज गुर्जर, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु छिब और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल का किया स्वागत, कांग्रेस नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों और युवाओं से वादाखिलाफी का लगाया आरोप। इस दौरान सुभाष गांधी, शिवराम बाल्मिकी, भजनलाल विमल, अमित जाटव, गौरव जयराम, अजय छोकर, ऋषि गौतम, डॉ शोएब, नईम मंसूरी व डॉ इरफान सहित कई कार्यकर्ता रहे मौजूद।


5.📰✍️बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल चलो अभियान में फिसड्डी साबित हुए बुलंदशहर के 80 से अधिक स्कूल, 80 से ज्यादा स्कूलों में एक भी दाखिला नहीं; मामले में बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने संबंधित शिक्षकों और बीईओ को फटकार लगाते हुए दी है कार्रवाई की चेतावनी, जिले को मिले 50 हजार नए नामांकन लक्ष्य के सापेक्ष अब तक सिर्फ करीब 10 हजार ही हुए हैं प्रवेश, वहीं दूसरी तरफ जनगणना ड्यूटी और अभियान की दोहरी जिम्मेदारी को असफलता की वजह बता रहे हैं शिक्षक।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️जहांगीराबाद के भानु प्रताप कॉलेज पर गंभीर आरोप, 60 से ज्यादा छात्राओं को 11वीं में प्रवेश से रोका; कॉलेज में कक्षा 6 से 10 तक पढ़ चुकी 60 से 70 छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर 11वीं में प्रवेश न देने का लगाया है आरोप, प्रधानाध्यापक ने ‘अब तुम बड़ी हो गई हो, मैं तुम्हें नहीं संभाल सकता’ कहकर दाखिले से कर दिया इनकार। नाराज छात्राओं ने डीएम और एसएसपी से मिलकर की कार्रवाई की मांग।

📰✍️नुमाइश मैदान रोड स्थित एक स्कूल में छात्र की पिटाई के मामले में स्कूल मैनेजमेंट ने आरोपी शिक्षक को किया बर्खास्त; स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कहा आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से कर दिया गया है बर्खास्त, जिसके बाद शिक्षक पर कार्रवाई के लिए छात्रों द्वारा किया जा रहा धरना भी हो गया है समाप्त। प्रबंधन ने कहा कि पूरे मामले की कराई जाएगी निष्पक्ष जांच, ताकि भविष्य में किसी छात्र के साथ ऐसी घटना न हो दोबारा।

📰✍️सिकंदराबाद में आकाशीय बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त; मोहल्ला पत्थरवाड़ा में मनोहर शर्मा के मकान की छत पर गिरी बिजली, जोरदार धमाके से दहशत में आया परिवार। टीवी, एसी, फ्रिज समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हुए जलकर खराब, हादसे में कोई हताहत नहीं

📰✍️नरसेना में दबंगई की हद, घर के बाहर सफाई कर रहे परिवार पर चढ़ाया ट्रैक्टर, CCTV में कैद वारदात; क्षेत्र में 26 अप्रैल को मामूली विवाद ने ले लिया हिंसक रूप, जब घर के बाहर सफाई कर रहे परिवार पर दबंग ने ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट-पत्थरबाजी हुई और एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल है, पीड़ित परिवार ने SSP कार्यालय पहुंचकर की आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर।

📰✍️पात्रों तक हर हाल में पहुंचे योजनाओं का लाभ, समीक्षा बैठक में DM ने अधिकारियों को दिए निर्देश; कलेक्ट्रेट में समाज कल्याण, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण और प्रोबेशन विभाग की DM कुमार हर्ष ने की समीक्षा, उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लॉकों से पात्र चयन कर बड़े स्तर पर आयोजन कराने और छात्रवृत्ति समेत अन्य योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचाने के दिए आदेश।


✍️✍️पहासू के लाललेर गांव के युवक का अवैध हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस; गाने की धुन पर हथियार के साथ बनाया गया वीडियो दहशत फैलाने की माना जा रहा है कोशिश, पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की तलाश की शुरू।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️मथुरा एनकाउंटर में दो इनामी डकैत ढेर, कारोबारी अजय अग्रवाल डकैती कांड का खुलासा; अजय अग्रवाल के घर 23 अप्रैल को हुई डकैती के मुख्य आरोपी बाबरिया गिरोह के धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र उर्फ पप्पू को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे के पास मुठभेड़ में मार गिराया, दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था घोषित, मुठभेड़ में स्वाट प्रभारी अजय वर्मा और हेड कांस्टेबल दुर्ग विजय भी हुए घायल।
News Editor: Dharmendra Mittal


