9 मई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️टॉप न्यूज: जिले में तैनात 99 सिपाहियों को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने किया इधर से उधर; 3 वर्ष की अवधि पूरी करने वाले सिपाहियों को जनपद में एक जगह से दूसरी जगह किया गया है ट्रांसफर।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ दुरुस्त होंगी शहर की खराब स्ट्रीट लाइटें, डीएम कुमार हर्ष के निर्देश और एडीएम प्रशासन प्रमोद पांडेय की निगरानी में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य हुआ शुरू; जिससे रात में आम जनता और वाहनों को मिलेगी राहत, साथ ही सभी निकायों को नाइट स्वीपिंग कर सफाई अभियान चलाने, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर रोकथाम के लिए रोजाना रोस्टर बनाकर फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव कराने और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के भी दिए गए हैं निर्देश।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव सलवानपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर जलाने वाले मुख्य आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर; प्रेमी की किसी और के साथ सगाई की सूचना पर उसके घर पहुंची थी प्रेमिका, जहां प्रेमी आशीष के भाई विवेक ने मुख्य रूप से उसके ऊपर पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग, मामले में चार लोगों के खिलाफ हुई थी एफआईआर, प्रेमी आशीष पहले ही हो चुका है गिरफ्तार, मुख्य आरोपी 25000 के इनामी विवेक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई दिनों से डाल रही थी दबिश, पीड़िता कशिश की दिल्ली में इलाज के दौरान हो चुकी है मौत।

3.📰✍️ शहर में जिला अस्पताल के सामने मोती बाग रोड स्थित इफ्को गोदाम के बाहर जर्जर हालत में लटके हुए विद्युत तार हादसे को दे रहे न्योता; सड़क किनारे लटके हुए इन जर्जर तारों से करंट फैलने और दुर्घटना की बनी रहती है आशंका, जर्जर विद्युत के तारों पर लोग सुखा रहे कपड़े, ऐसा लगता है की विभाग खुद हादसा होने का कर रहा इंतजार, संभावित हादसों से बचने के लिए तारों को जल्द से जल्द ठीक कराने की आसपास के लोगों ने की डीएम से मांग।

4.📰✍️जयंती पर याद किए गए वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, तहसील सदर स्थित महाराणा प्रताप स्थल पर दी गई श्रद्धांजलि; इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का लिया गया संकल्प। कार्यक्रम में संयोजक महाराणा प्रताप मूर्ति स्थापना समिति ठाकुर जीतू सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा विकास चौहान, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, ठाकुर सुनील सिंह, ठाकुर पृथ्वी राज सिंह, सचिन चौहान सहित विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग रहे मौजूद।

5.📰✍️ एक बार फिर अनुराग अग्रवाल को मिली रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी की कमान, निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष; अजय गोयल को सचिव और अंकुर गर्ग को कोषाध्यक्ष की मिली है जिम्मेदारी, चुनाव अधिकारी राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता संपन्न हुआ चुनाव। अनुराग अग्रवाल ने कहा सभी के सहयोग से सिटी का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखने का उनका रहेगा प्रयास। इस दौरान लवकेश गुप्ता, आयुष बंसल, अजय मित्तल, अजय कंसल, नीरज राघव, दीपक बंसल, मनोज गोयल, विभु बंसल, डॉ नवीन मित्तल, जुगनेश बंसल, दिव्यांशु कंसल, विपिन अग्रवाल, अमित गर्ग आदि सदस्य रहे उपस्थित।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️कलेक्ट्रेट परिसर में बंदर का आतंक, फरियादी का थैला छीन पेड़ पर चढ़ा, फाड़े जरूरी कागजात; जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई, काफी मशक्कत के बाद वापस मिला थैला, लेकिन तब तक उसमें रखे कई जरूरी कागजात फाड़ चुका था बंदर।

📰✍️सिकन्द्राबाद में चोरो के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े क्षेत्र के मोहल्ला हरिशाह निवासी सचिन गोयल की घर के बाहर से चोरी हुई बाइक; आज दोपहर लगभग 4:30 बजे की घटना, बाहर आने पर जब नहीं मिली बाइक तो सचिन ने पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे को किया चेक, जिसमें बाइक ले जाते हुए दिखे दो चोर, मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर शुरू की तलाश।

📰✍️बुलंदशहर पुलिस ने लौटाई मुस्कान, अप्रैल में 123 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे; करीब 30 लाख रुपये कीमत के 123 मोबाइल बरामद कर वास्तविक मालिकों को सौंपे गए, इस सफलता में सिटी कोतवाली, खुर्जा और गुलावठी पुलिस की रही अहम भूमिका।

📰✍️शिकारपुर में अतिक्रमणकारियों पर पालिका सख्त, खुर्जा अड्डे से चैनपुरा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान से व्यापारियों में हड़कंप; ईओ नीतू सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, इस दौरान व्यापारियों ने आनन-फानन में हटाया सामान, कई दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना, दोबारा सड़क पर कब्जा मिलने पर कानूनी कार्रवाई की दी गई चेतावनी।

📰✍️ सिटी पुलिस 9 घंटे में ढूंढ निकाले लापता दो मासूम; गुरुवार दोपहर 9 वर्षीय दिव्यांश और 7 वर्षीय निशांत हो गए थे लापता, इसके बाद परिवार में मच गया था कोहराम, पुलिस ने महज 9 घंटे की तलाश के बाद सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।

📰✍️बुलंदशहर के नगरीय निकायों को मिली 87 करोड़ की सौगात, तालाब-पार्क सौंदर्यीकरण समेत विकास कार्यों को मंजूरी; जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15वें वित्त आयोग की टाइड ग्रांट के 50.25 करोड़ और अनटाइड ग्रांट के 37.31 करोड़ रुपये के प्रस्ताव किए गए स्वीकृत। डीएम ने तालाब सौंदर्यीकरण, पार्कों में प्रकाश व्यवस्था, वॉकिंग ट्रैक, फॉगिंग, नालों की सफाई और मुख्य चौराहों को ऐतिहासिक पेंटिंग्स से सजाने के दिए निर्देश।

📰✍️हाउस टैक्स वृद्धि वापस लेने के आदेश से बुलंदशहर के व्यापारियों में खुशी; व्यापारी सुरक्षा फॉर्म प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नगर निकायों में बढ़ाया गया हाउस टैक्स वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, कहा अब बढ़ी दरों के साथ ना जमा करें टैक्स, जिनका हो चुका है जमा, वे रशीद के साथ रिफंड के लिए करें आवेदन।

📰✍️डीएम कुमार की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की हुई बैठक; बैठक में डीएम ने ग्रीष्मावकाश बाद स्कूल चलो अभियान पुनः चलाने, दिव्यांग शौचालय-चहारदीवारी निर्माण, हाईटेंशन लाइन हटाने, समय से पुस्तक वितरण और कस्तूरबा विद्यालयों का माह में दो बार निरीक्षण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, इस दौरान बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडे सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।


देश-विदेश

📰✍️दादरी के होली चाइल्ड एकेडमी में मदर्स डे उत्सव, बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियों से मां को किया नमन; एकेडमी में आयोजित मदर्स डे कार्यक्रम में डायरेक्टर एनके शर्मा, एसके सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. आरपी शर्मा ने मां के महत्व पर डाला प्रकाश। मनस्वी चौहान, यशिका भारती, अनुष्का गौतम समेत विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर  बांधा समां, माताओं के सम्मान का लिया संकल्प।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: