14 मई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️भर्ती परीक्षाओं के चलते बुलंदशहर में शिक्षकों और कर्मचारियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक; जिले में 21 मई को लेखपाल भर्ती, 31 मई को बीएड प्रवेश, 8, 9 व 10 जून को पुलिस भर्ती और 14 जून को प्रस्तावित है प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परिक्षा, इन परीक्षाओं को देखते हुए जनपद के परिषदीय शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक ग्रीष्मावकाश के दौरान बिना अनुमति नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय। डीएम के निर्देश पर बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने जारी किए आदेश।

2.📰✍️सीबीएसई इंटर परीक्षा में बुलंदशहर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, अदिति सिंह व यशिका राणा ने किया टॉप; जिले में 98.5 फीसदी से अधिक छात्र-छात्राएं हुए पास, अदिति सिंह और यशिका राणा ने 99% अंक हासिल कर टॉप किया, जबकि  98.8% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे हेमंत सिंह। सेंट मोमीना स्कूल के शाह फैसल, आजाद पब्लिक स्कूल के वासिक आजाद, संतोष इंटरनेशनल स्कूल के प्रशांत गर्ग व खालसा स्कूल के सरदार जोगेंद्र सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

3.📰✍️बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी; उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व गंगानगर में निर्माणाधीन प्राधिकरण कार्यालय का किया निरीक्षण, ट्रांसपोर्ट नगर में निर्माण कार्य धीमा मिलने पर कार्यदायी संस्था को तेजी से कार्य पूरा करने के दिए निर्देश, जबकि गंगानगर में निर्माण कार्य मिला पूरा, गुणवत्ता के साथ पेंटिंग कराने के लिए निर्देश।

4.📰✍️संपत्ति विवाद में दरोगा ने भाई को फंसाने के लिए रचा हनीट्रैप का जाल, महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर हनीट्रैप गैंग का गुलावठी पुलिस ने किया पर्दाफाश; यूपी पुलिस के एक दरोगा ने अपने भाई उलेड़ा निवासी राकेश को फंसाने के लिए गिरोह की मदद से रची साजिश, आरोपी महिला रानी ने राकेश से की दोस्ती, मिलने बुलाकर लिए फोटो और वीडियो, बाद में 20 हजार रुपये मांगते हुए दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की दी धमकी। पकड़े गए आरोपियों में ओमकार सिंह निवासी रामपुर, पवन सैनी व मुनेश कुमार निवासी सम्भल, राजू निवासी रामपुर तथा रानी निवासी गाजियाबाद हैं शामिल।

5.📰✍️पीएम मोदी पर टिप्पणी के विरोध में बुलंदशहर में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर कार्रवाई की मांग; मलका पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकाला पैदल मार्च, प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने सपा के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, सांसद पर कार्रवाई की उठाई मांग। इस दौरान जिला मंत्री कुमारी संतोष राजपूत, पारुल बंसल, कल्पना वर्मा, मंजू तेवतिया, राधा सिरोही, रीना लोधी, डॉली शर्मा, गौरी चौधरी, अनुराधा तौमर, कल्पना भटनागर, खुशबू सिंह, शोभा सिंह, अलका, सुमन शर्मा, आशालता व शालिनी सहित अन्य महिला कार्यकर्ता रहीं मौजूद।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शहर के कृष्ण नगर स्थित बालाजी दरबार पहुंची राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, पूजा-अर्चना कर की मंगल आरती; बालाजी दरबार के महंत स्वामी परमदेव महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराई पूजन-अर्चना,  इस दौरान सीओ सिटी प्रखर पांडे, वरिष्ठ पत्रकार चंद्र भूषण मित्तल, योग गुरु नरेंद्र बंसल, सभासद सुनील शर्मा, संजय गोयल, ब्रजेश गर्ग, नीरु गर्ग, तनुज सनातनी, अशोक चौधरी, युगल गोस्वामी, आरके गर्ग और अरुण गोयल सहित अनेक लोग रहे मौजूद।

📰✍️पहासू में दिनदहाड़े किराना दुकान से 25 हजार की चोरी; कस्बे में सोमना-पहासू रोड स्थित श्यामवीर की किराना दुकान में घुसे चोर ने गल्ले से करीब 25 हजार रुपये कर दिए पार, पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में हो गई कैद, सूचना पर पहुंची पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की कर रही तलाश।

📰✍️सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ सड़कों पर उतरा ब्राह्मण समाज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; ब्राह्मण समाज ने प्रदर्शन करते हुए राजनीतिक दलों पर समाज का अपमान करने का लगाया आरोप, प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को दी तहरीर, माध्यम से राष्ट्रपति के नाम‌ एडीएम को सौंपा ज्ञापन।

📰✍️ 70 किलो गांजा तस्करी केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करों की 17.70 लाख की संपत्ति होगी जब्त; गुलावठी पुलिस ने 15 जनवरी को पकड़े गए 70 किलो गांजा तस्करी मामले में इस्तेमाल ट्रक व बाइक जब्त करने के लिए सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक दिल्ली से हासिल कर लिए हैं आदेश, पुलिस की कार्रवाई से जब्ती की जद में आ गई है तस्करों की करीब 17 लाख 70 हजार रुपये की चल संपत्ति।

📰✍️शिकारपुर के चित्तसौन गांव में जलभराव से जनजीवन बेहाल, गंदे पानी से होकर स्कूल जा रहे बच्चे; जलभराव और गंदगी से ग्रामीणों का निकलना हो गया है मुश्किल, गलियों व मुख्य रास्तों पर जमा गंदे पानी और कीचड़ के कारण बच्चों को फिसलन भरे रास्तों से जाना पड़ रहा है स्कूल, ग्रामीण राजन शर्मा व गिरीश चंद शर्मा ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही का लगाया आरोप, प्रशासन से की जल्द समाधान की मांग।

📰✍️जहांगीराबाद के कतियावाली गांव में एनडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की घंटों मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया तालाब में डूबे युवक का शव; मृतक के पिता ने बेटे सागर के दोस्त पर तालाब में धक्का देने का लगाया है आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की शुरू की जांच।

📰✍️नरसेना पुलिस व स्वाट टीम ने यह ट्रांसफार्मर चोर गिरोह , 5 शातिर गिरफ्तार; पुलिस के मुताबिक पश्चिमी यूपी के कई जिलों में वारदातों को अंजाम दे चुका है गिरोह, आरोपियों के कब्जे से कॉपर तार, चोरी के उपकरण, अवैध असलाह व कारतूस बरामद।


देश विदेश

📰✍️औरैया में डीएम बृजेश कुमार ने कम्पोजिट विद्यालय तुर्कीपुर व जिला अस्पताल का किया निरीक्षण; जिलाधिकारी ने स्कूल में निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं से पढ़ाई, कविता व अंग्रेजी विषय को लेकर की बातचीत, शिक्षा गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए शिक्षकों को स्तर और बेहतर रखने के दिए निर्देश। इसके बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से जाना हालचाल, अधिकारियों को बेहतर उपचार व सुविधाएं सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: