चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️बड़ी खबरें: आज की टॉप 3 हैडलाइंस 👇
1. पीएम मोदी की अपील के बाद लखनऊ में हुई उच्चस्तरीय बैठक में योगी सरकार का बड़ा फैसला; मंत्रियों-विधायकों की कम होंगी 50% गाड़ियां, नेताओं को सप्ताह में एक दिन करना होगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी सरकारी मीटिंग्स।
2. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति 38 वर्षीय प्रतीक यादव का निधन; लखनऊ में अचानक तबियत बिगड़ने पर प्रतीक को सुबह सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत कर दिया घोषित। प्रतीक राजनीति से दूर रहकर संभालते थे फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार, स्ट्रीट डॉग्स के लिए ‘जीव आश्रय’ संस्था भी चलाते थे, उनके निधन से राजनीतिक परिवार में शोक।
3. सोना-चांदी आयात पर केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर की 15%, नई दरें लागू होते ही ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों और सर्राफा बाजार में हलचल तेज; केंद्र सरकार ने सोने-चांदी पर 10 फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5 फीसदी एग्रीकल्चर सेस लगाने का लिया है फैसला, जिसके बाद प्रभावी इंपोर्ट ड्यूटी 6 प्रतिशत से बढ़कर हो गई 15 प्रतिशत, बढ़ेंगे दाम।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र चौकी अंतर्गत गांव शेरपुर स्थित शमशान में UPPCL ठेकेदार की लाश मिलने से सनसनी, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका; मुजफ्फरनगर का रहने वाला है 35 वर्षीय मृतक रवित कश्यप, मृतक के सिर पर मिले हैं गहरे चोट के निशान, सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित एसपी सिटी और सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, हत्या की आशंका।

2.📰✍️खुर्जा सीएचसी में हर्निया ऑपरेशन गड़बड़ी मामले में डीएम के आदेश पर बैठी जांच, चार डॉक्टरों के पैनल ने दर्ज किए बयान; खुर्जा के श्री सूरजमल जटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची डीएम कुमार हर्ष के आदेश पर एसीएमओ सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित चार सदस्यीय चिकित्सकीय टीम, टीम ने सर्जन, दो डॉक्टर और ओटी टेक्नीशियन के दर्ज किए बयान। मासूम बच्चे की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बाईं ओर आया था हर्निया, लेकिन डॉक्टर राजेंद्र बंसल ने दाएं और कर दिया था ऑपरेशन, जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई।

3.📰✍️यूरिया कालाबाजारी मामले में एक और गिरफ्तारी, फर्जी ई-चालान से तस्करी कराने वाला भंडार नायक गिरफ्तार; अनूपशहर पुलिस ने 1575 यूरिया कट्टों की बरामदगी वाले चर्चित कालाबाजारी मामले में फरार चल रहे बिजनौर निवासी भंडार नायक रामेन्द्र सिंह किया है गिरफ्तार, कूटरचित ई-चालान तैयार कर मुख्य आरोपी हारुण का सहयोग कर रहा था भंडार नायक रामेंद्र, आरोपी के कब्जे से ई-चालान बुक भी हुई है बरामद। मामले में 11 मई को जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर दर्ज किया गया था मुकदमा, पुलिस ने पहले ही तीन ट्रकों समेत 1575 यूरिया कट्टे बरामद कर चार आरोपियों को भेज चुकी है जेल।

4.📰✍️जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव सलगमा में गोद भराई कार्यक्रम में खाना खाने के बाद तीन दर्जन से अधिक लोग अचानक पड़े बीमार, मचा हड़कंप; सोमवार रात गोद भराई कार्यक्रम में मटर पनीर की सब्जी और छेना रसगुल्ला खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए लोग, जिन्हें मंगलवार दोपहर इलाज के लिए जहांगीराबाद सीएचसी में कराया गया भर्ती, गंभीर हालत वाले कई मरीजों को जिला अस्पताल किया गया रेफर, सूचना पर स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंची एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल और सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान।

5.📰✍️तहसीलदार को हटाने की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, शिकारपुर तहसील के खिलाफ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन; भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शिकारपुर तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, तहसीलदार और लेखपाल के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कार्यवाही को लेकर एडीएम वित्त अभिषेक सिंह को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, कार्यवाही न होने पर बड़े आंदोलन करने की दी चेतावनी, एडीएम वित्त ने जांच का दिलाया भरोसा।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी के विरोध में कल भाजपा महिला मोर्चा का बड़ा विरोध प्रदर्शन; सुबह 11:00 बजे जिलाध्यक्ष विकास चौहान की मौजूदगी में मलका पार्क काला आम चौराहे से डीएम कार्यालय कलेक्ट्रेट तक विशाल धरना-प्रदर्शन कर निकाला जाएगा पैदल मार्च, जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा ने दी जानकारी।

📰✍️ अहमदगढ़ के जीराजपुर गांव से 12वीं का छात्र सागर 2 दिन से लापता; किताब लेने घर से निकला था लेकिन 40 घंटे बाद भी नहीं लौटा वापस, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश की शुरू।

📰✍️खुर्जा के रामपुर ईंट भट्ठे पर दर्दनाक हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 वर्षीय मासूम की मौत; अलीगढ़ के इस्माइलपुर अतरौली निवासी प्रेम सिंह का तीन वर्षीय बेटा मंगलवार शाम से था लापता, बुधवार सुबह खुर्जा के गांव रामपुर स्थित ईंट भट्ठे के पानी भरे गड्ढे में मिला उसका शव, पुलिस के अनुसार बच्चे की डूबने से हुई है मौत।

📰✍️बुलंदशहर के आनंदेश्वर महोत्सव में पहुंचीं पद्मश्री साध्वी ऋतम्भरा, ओजस्वी वाणी से भक्तिमय हुआ काहिरा गांव का पांडाल; मंदिर में आयोजित आनंदेश्वर महोत्सव के दूसरे दिन वृन्दावन वात्सल्य ग्राम से पहुंचीं साध्वी ऋतम्भरा ने श्रीमद् भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा आनंदेश्वर महादेव श्रद्धा से आने वाले हर भक्त की पूर्ण करते हैं मनोकामना, जबर सिंह ने किया कार्यक्रम का संचालन।

📰✍️बुलंदशहर पुलिस ने रिक्रूट आरक्षियों को दिया साइबर अपराध जांच का प्रशिक्षण, 1930 हेल्पलाइन की भी दी जानकारी; एसपी क्राइम नरेश कुमार के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर साइबर फ्रॉड, डिजिटल साक्ष्य, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और ऑनलाइन शिकायत निस्तारण की दी गई जानकारी।

📰✍️खानपुर के काचरौट गांव में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी; सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज आसपास के थानों को पहचान के लिए दी है सूचना, प्रथम दृष्टया संदिग्ध माना जा रहा है मामला।

📰✍️16 साल से फरार 25 हजार का इनामी मुकेश अग्रवाल देहरादून से गिरफ्तार, 2009 से डकैती केस में था वांछित; स्वाट टीम देहात और कोतवाली देहात पुलिस ने फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी मुकेश अग्रवाल को देहरादून उत्तराखंड से किया है गिरफ्तार।

📰✍️खुर्जा जंक्शन रोड पर 40 वर्षीय संजय का संदिग्ध हालत में पड़ा मिला शव, मचा हड़कंप; सात साल से मौजपुर में किराए पर रहकर करता था मजदूरी, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी।
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

📰✍️कानपुर देहात में 400 करोड़ जमीन घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, पूर्व एडीएम समेत बैंक और कंपनी अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज; भोगनीपुर क्षेत्र में थर्मल पावर प्लांट के लिए आवंटित 2332 एकड़ जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर थाना मूसानगर में पूर्व एडीएम ओ.के. सिंह, कंपनियों और आईडीबीआई, कैनरा बैंक व पीएनबी के अधिकारियों के खिलाफ जालसाजी व साजिश का दर्ज किया गया है मुकदमा। जांच में सरकारी जमीन गिरवी रखकर करीब 1500 करोड़ रुपये का लोन लेने और प्रशासनिक मिलीभगत सामने आने से मच गया है हड़कंप।

📰✍️जनगणना अभियान में सोनभद्र अव्वल, औरैया व मुरादाबाद समेत कई जिले टॉप-10 में शामिल; डीएम चर्चित गौड़ के नेतृत्व में सोनभद्र ने जनगणना 2027 के सेल्फ एन्यूमरेशन अभियान में प्रदेश में पहला स्थान किया है हासिल, जबकि औरैया दूसरे, मुरादाबाद तीसरे और आजमगढ़ चौथे स्थान पर रहा। मैनपुरी, पीलीभीत, चित्रकूट, शाहजहांपुर, संभल और बरेली भी टॉप-10 जिलों में हुए हैं शामिल।
News Editor: Dharmendra Mittal


