चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📣मौसम बेईमान: बुलंदशहर में मौसम का डबल अटैक, कभी तूफान और बारिश तो कभी आग उगलती धूप; लगातार बदल रहा है मौसम का मिजाज, देर रात तेज आंधी-तूफान और बारिश के बाद आज दिन में आसमान से बरसे आग के गोले, दिन निकलते ही सूरज ने आग उगलनी कर दी शुरू। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी, तेज धूप और लू के चलते लोगों ने कम कर दिया है घरों से निकलना, दिन भर सड़कों पर पसरा रहता है सन्नाटा, सूने पड़े बाजार।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बुलंदशहर में कम स्टाफ और बढ़ते कार्यभार से चरमराई बिजली व्यवस्था, वर्टिकल सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल, उपभोक्ता और कर्मचारी दोनों परेशान; बिजली फाल्ट और आपूर्ति बाधित आदि शिकायतों के निस्तारण में लगातार हो रही है देरी, स्टाफ की भारी कमी के चलते कर्मचारियों पर दोगुना हो गया है कार्यभार। कई क्षेत्रों में एक-एक अवर अभियंता के जिम्मे हैं कई पावर हाउस और फीडर, वहीं 8-8 फीडरों पर मात्र 2 से 3 लाइनमैन हैं तैनात, भीषण गर्मी के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था से जनजीवन बेहाल।

2.📰✍️ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, जिले में 20 परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में तीन दिन चली परीक्षा; आज तीसरे दिन एडीएम प्रशासन नीतीश सिंह व एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने केंद्रों का किया निरीक्षण। 3 दिन चली इस परीक्षा में जिले में कुल 48996 परीक्षार्थी थे पंजीकृत, जिनमें 35793 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 13203 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा।


3.📰✍️सिकंदराबाद के जाट चौक के पास स्थित एक OYO होटल के कमरे में युवक-युवती ने खाया जहर, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर; दोनों के होटल के कमरे में अचेत मिलने से मच गया हड़कंप, प्रेम प्रसंग के चलते जहर खाने की लगाई जा रही है आशंका, गौतमबुद्ध नगर के थाना जारचा क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों, पुलिस ने पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा युवती का शव, युवक को उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती।

4.📰✍️मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बुलंदशहर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में हवन-पूजन, कार्यकर्ताओं ने की प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना; विकास चौहान ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां की हैं हासिल, जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा ने दी जानकारी। इस दौरान संतोष वाल्मीकि, भीष्म सिसोदिया, विल्लू पंडित, हितेश गर्ग, गौरव मित्तल, कुलदीप चौधरी, अशोक चौधरी, बिल्लू पंडित, हिमांशु तोमर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित।



5.📰✍️पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी, बुलंदशहर में 21.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान; जनपद में जुड़े हैं 26,844 नए मतदाता, 3,46,437 नाम किए गए हैं विलोपित। जिले में कुल 21,54,711 मतदाता, 946 ग्राम पंचायतें, 1,466 मतदान केंद्र और 3,498 मतदेय स्थल किए गए हैं निर्धारित।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र की सरकारी कॉलोनी में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, समय रहते परिवार ने भागकर बचाई जान; फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हादसे में परिवार को भारी नुकसान हुआ।


📰✍️औरंगाबाद में पेशाब करने का विरोध पड़ा भारी, टेलर्स की दुकान के बाहर युवक से मारपीट, CCTV में कैद घटना; पुरानी घास मंडी में कृष्ण सैनी टेलर्स के मालिक कृष्ण सैनी ने दुकान के पास पेशाब करने का विरोध किया तो वस्त्र विक्रेता से हो गया विवाद। आरोप है कि युवक ने कृष्ण सैनी को जमीन पर गिराकर मारपीट की, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

📰✍️13 जून को निकुंज हॉल में होगा राष्ट्र चेतना मिशन का प्रतिभा महोत्सव,वीर सावरकर के पौत्र रणजीत सावरकर होंगे मुख्य अतिथि; 11वें स्थापना दिवस पर तीन दर्जन विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों तथा शिक्षा, खेल, कला व विज्ञान क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को किया जाएगा सम्मानित।


📰✍️ चोला में असहाय मिली महिला को परिवार से मिलाने में मिली सफलता, समाजसेवी अनिल सोलंकी और आश्रम के प्रयास लाए रंग; 50 दिन बाद परिवार से मिली चोला में मिली असहाय महिला, गाजियाबाद निवासी राजुल निशा के रूप में हुई महिला की पहचान। समाजसेवी अनिल सोलंकी, पुलिस और मां माधुरी वारिस सेवा सदन अपना घर आश्रम भरतपुर के संयुक्त प्रयासों से 9 जून को परिजनों को बुलाकर उसे सकुशल कर दिया गया सुपुर्द, इस मानवीय पहल की क्षेत्रभर में हो रही है सराहना।

📰✍️क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी के शिकार युवक को साइबर पुलिस ने लौटाए पांच लाख रुपये; शाहजहांपुर निवासी धीरेश मोहन शर्मा से क्रिप्टो निवेश में मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने ठगी की थी। बुलंदशहर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई कर पीड़ित के खाते में पांच लाख रुपये कराए वापस।

📰✍️चलते ट्रकों से माल उड़ाने वाले मेरठ के तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 6 एलईडी टीवी समेत लाखों का सामान बरामद; सिटी कोतवाली पुलिस ने मेरठ निवासी आबिद, इरफान और इस्लाम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 एलईडी टीवी, 2 होम थिएटर स्पीकर, दो बाइक और चाकू बरामद किए हैं। आरोपी चलते ट्रकों के पीछे बाइक लगाकर चोरी करते थे और 9 जून को नूरपुर-धामपुर रोड पर ट्रक से चोरी की वारदात कबूल की है।

📰✍️ बंचावली गौशाला का एसडीएम ने किया निरीक्षण, भीषण गर्मी में गौवंश की देखभाल का सिकंदराबाद एसडीएम दीपक पाल ने लिया जायजा; इस दौरान 122 गौवंश मौजूद मिले। उन्होंने चारा, पानी, छाया एवं रखरखाव की व्यवस्था जांचते हुए बीमार पशुओं के लिए तत्काल चिकित्सकीय उपचार और लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश।

📰✍️राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग सदस्य लवकुश कुमार ने की समीक्षा, पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बुलंदशहर में छात्रवृत्ति, पेंशन, आवास, स्वरोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई पर भी जोर दिया गया।


📰✍️औरंगाबाद हाईवे स्थित पंजाब नेशनल बैंक के निकट तपती दोपहरी में भाकियू कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को बांटा शीतल शर्बत; सैकड़ों लोगों को मिली राहत। कार्यक्रम में सरजीत माहुर, जीतु सिंह, अंकित लोधी, दीपक चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Editor: Dharmendra Mittal


