25 अप्रैल 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर में निजी स्कूलों की मनमानी पर कड़ा एक्शन, कई स्कूलों व बुक सेलर के यहां छापेमारी, मचा हड़कंप; डीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने आज सुबह कई निजी स्कूलों में छापेमारी कर की ड्रेस और किताब खरीद की जांच, अधिकारियों द्वारा पूछे जाने पर बच्चों ने एक ही दुकान से खरीद की कही बात, इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे शहर के अंसारी रोड स्थित एक बुकमार्ट पर जीएसटी टीम ने छापा मारकर शुरू की खरीद-फरोख्त की जांच, कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप, उल्लेखनीय है कि अभिभावकों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के बाद ‘पीड़ित मानव’ ने प्रमुखता और निष्पक्षता के साथ छापी थी खबर।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ककोड़ क्षेत्र में चौकी इंचार्ज समेत दो दरोगा सस्पेंड, क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए हिंसक विवाद में लापरवाही पर एसएसपी ने लिया एक्शन; कप्तान दिनेश कुमार सिंह ने मामले में कार्यवाही करते हुए कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र शर्मा व चौकी पर तैनात दरोगा नागेंद्र सिंह को किया सस्पेंड, एक दिन पहले हुए विवाद को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया, जिसके चलते अगले दिन और बिगड़ गई स्थिति, हुई पत्थरबाजी और फायरिंग।

3.📰✍️बुलंदशहर में गौशालाओं की हालत पर उठ रहे सवाल, नए डीएम से औचक निरीक्षण की मांग तेज, चारा व व्यवस्थाओं में गड़बड़ी की आशंका; योगी सरकार की प्राथमिकता के बावजूद जनपद में गौशालाओं की बदहाल है स्थिति, जनता की डीएम कुमार हर्ष से औचक निरीक्षण या स्वतंत्र जांच की मांग, जिससे सामने आ सके वास्तविक स्थिति, पूर्व निर्धारित निरीक्षण होने पर व्यवस्थाओं को अस्थाई रूप से  कर दिया जाता है ठीक। सूत्रों के अनुसार, बड़ी मात्रा में भूसा और चारा सामाजिक संगठनों द्वारा कराया जाता है उपलब्ध, लेकिन उसका नहीं रखा जाता पारदर्शी हिसाब-किताब।

4.📰✍️अहमदगढ़ क्षेत्र में प्रेमी की सगाई की सूचना पर घर पहुंची प्रेमिका को जिंदा जलाया, हालत गंभीर; दोनों का पिछले तीन सालों से चल रहा था अफेयर, हाल ही में प्रेमी की दूसरी जगह से तय हो गई थी शादी, सगाई समारोह के दौरान घर पहुंच गई प्रेमिका, इसके बाद दोनों में हुई बहस, इस दौरान प्रेमी आशीष के भाई विवेक ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में कराया भर्ती, गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर, घटना के बाद से आरोपी फरार, तलाश में पुलिस डाल रही दबिश।

5.📰✍️डिबाई अनाज मंडी में बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था ठप, आढ़तियों का फूटा गुस्सा, ‘मंडी सचिव चोर है’ के लगाए नारे; डिबाई मंडी में तीन माह से दुकानों की बिजली है बंद, पानी और बैठने की व्यवस्था भी नहीं, बिल जमा होने के बावजूद सप्लाई ठप, मंडी प्रधान रमेश चंद्र ने मंडी  सचिव पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, कहा हफ्ते में सिर्फ दो दिन आते हैं मंडी सचिव अनिल चौधरी, कर्मचारियों द्वारा कराते हैं अवैध वसूली, सूचना पर पहुंचे विधायक सीपी सिंह लोधी, मंडी सचिव को फटकार लगाकर 24 घंटे में सुधार के दिए निर्देश।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला आरक्षण बिल पर मंत्री अरुण सक्सेना का विपक्ष पर हमला, बोले—2027 में महिलाएं देंगी जवाब; कहा विपक्ष ने 33% महिला आरक्षण के खिलाफ मतदान कर महिलाओं का किया अपमान, अगले चुनाव में महिलाएं सपा-कांग्रेस को सिखाएंगी सबक। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, विधायक मीनाक्षी सिंह, देवेन्द्र सिंह लोधी, सीपी सिंह, नरेंद्र सिंह भाटी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि शर्मा, पूर्व विधायक अनीता लोधी, विमला सौलंकी, भाजपा नेता दीपक दुल्हेरा, संतोष वाल्मीकि, गीता लोधी, अभिनव वर्मा, कल्पना वर्मा सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

📰✍️प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक; पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने डीएम कुमार हर्ष, सीडीओ निशा ग्रेवाल संग योजनाओं, विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा की, जनप्रतिनिधियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश, कई विधायक मौजूद रहे।

📰✍️बसपा ने पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह अशोक को पार्टी से निकाला, सपा से संपर्क व विरोधी गतिविधियों के आरोप; बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान ने पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व एमएलसी धर्मवीर सिंह अशोक को किया निष्कासित, कांशीराम के करीबी रहे अशोक पर निष्क्रियता के चलते पहले से चल रही थीं अटकलें।

📰✍️ भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों का बदला समय; जिले के सभी मान्यता प्राप्त, CBSE, ICSE और मदरसा बोर्ड स्कूलों में अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा पठन- पाठन का समय, डीएम के निर्देशन पर बीएसए डॉक्टर लक्ष्मीकांत पांडे ने जारी किया आदेश, अगले आदेशों तक लागू रहेगा यह टाइम।

📰✍️गुलावठी स्टेशन पर करीब एक दशक बाद संगम एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, सांसद सुरेंद्र नागर ने दिखाई हरी झंडी; राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने रात 8:05 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, मेरठ-सूबेदारगंज रूट की ट्रेन सुबह 4:51 पर पहुंचेगी, 2 मिनट रुककर प्रयागराज रवाना होगी, लोगों में खुशी।

📰✍️बुलंदशहर हाईडिल कॉलोनी उपकेन्द्र पर कल 26 अप्रैल को 3 घंटे का शटडाउन, सुबह 9 से 12 बजे तक बिजली रहेगी बाधित; टेस्टिंग तथा  पेड़ों की टहनियों की छटाई के चलते कल सुबह 3 घंटे के लिए हाईडिल कॉलोनी व पुरानी जेल क्षेत्र की सप्लाई रहेगी बंद, उपखण्ड अधिकारी वीके वर्मा ने उपभोक्ताओं से पूर्व में पानी व जरूरी व्यवस्था करने की अपील की।

📰✍️होमगार्ड लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न, अधिकारियों ने किया निरीक्षण; एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, एएसपी अभिषेक प्रताप अजेय व एडीएम प्रमोद पाण्डेय ने केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा, चेकिंग व व्यवस्थाओं की समीक्षा की, हर केन्द्र पर पुलिस बल व मजिस्ट्रेट तैनात रहे।

📰✍️जाहरवीर बाबा मंदिर में 26 अप्रैल को विशाल भंडारा, सुबह 9 बजे हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण; औरंगाबाद- जहांगीराबाद मार्ग स्थित माता पथवारी देवी मंदिर परिसर में जाहरवीर महाराज मंदिर पर गोगा नवमी पर सेवा समिति के बैनर तले रविवार सुबह 9 बजे शुरू होगा हवन-पूजन, मुख्य सेवादार संजीव सिंघल ने श्रद्धालुओं से की भंडारे में पहुंचने की अपील।



News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: