चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की नई उपाध्यक्ष आईएएस अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने संभाला कार्यभार; पद संभालते ही अधिकारियों संग बैठक कर की विकास कार्यों की समीक्षा, डीएम कुमार हर्ष से भी की शिष्टाचार भेंट, इससे पहले अपराजिता शाहजहांपुर में सीडीओ के पद पर थी तैनात। हाल ही में शासन ने पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर का फर्रुखाबाद डीएम के पद पर कर दिया था तबादला, नई उपाध्यक्ष के लिए जनपद में धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कॉलोनियों पर लगाम कसना होगी मुख्य चुनौती।




2.📰✍️निजी स्कूलों और बुक सेलरों की आपसी सांठ-गांठ और कमीशनखोरी के खेल का पर्दाफाश करने के लिए एसडीएम लेवल जांच की मांग; लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शहर के कई स्कूलों में जांच करने पहुंची थी टीम, इसके बाद सिटी के अंसारी रोड स्थित रस्तोगी बुक मार्ट पर जीएसटी व शिक्षा विभाग की टीम ने की थी संयुक्त छापामारी, अनियमितताएं मिलने पर लगाया था 5.37 लाख का जुर्माना। केवल यहीं तक सीमित नहीं है कमीशनखोरी का खेल, अभिभावकों का कहना- स्कूलों से जुड़े बुक सेलर कोर्स के साथ थोपते हैं अनावश्यक सामग्री, मना करने पर नहीं दिया जाता कोर्स। एसडीएम स्तर पर शिक्षा, जीएसटी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर निष्पक्ष जांच की उठ रही मांग।

3.📰✍️बुलंदशहर लिंक एक्सप्रेसवे में 56 किसानों को 16.02 करोड़ मुआवजा जारी, 18 गांवों के खातों में पहुंची रकम; लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत चिरचिटा, मोहम्मद पहासू, सेगली, ऐमनपुर, घुगरावली, बनवारीपुर, धतूरी, बैलोट, मढौना, जाफराबाद, बीबीनगर, बैनीपुर, खबरा, दीनौल, बरतौली, खलसिया, चूहड़पुर व रूपवास पंचगाई सहित 18 गांवों के 56 किसानों के खातों में 16,02,58,962 रुपये हुए ट्रांसफर, डीएम कुमार हर्ष ने शेष मामलों में पारदर्शी व समयबद्ध भुगतान के दिए निर्देश।




4.📰✍️खुर्जा ट्रिपल मर्डर केस में बड़ी कार्यवाही की तैयारी, गिरफ्तार आरोपी मयंक सैनी उर्फ दुग्गी को पुलिस ने किया लंगड़ा; मुख्य आरोपी जीतू सैनी व उसके साथी अभी भी फरार। जिस आरजेएस जिम में एक ही परिवार के तीन युवकों की गोली मारकर की गई थी हत्या, बीकेडीए ने उस जिम की बिल्डिंग को कर दिया है सील, मानचित्र स्वीकृत न मिलने पर आरोपियों के घर पर भी चल सकती है बुलडोजर। बर्थडे पार्टी के दौरान केक लगाने जैसे मामूली विवाद में एक ही परिवार के 3 चिरागों हत्या के बाद जिले में शोक की लहर, हजारों लोग और भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में तीनों शवों का किया गया अंतिम संस्कार।

5.📰✍️गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण से पहले बुलंदशहर में तैयारियां तेज, आज डीएम-एसएसपी ने स्याना पहुंच तैयारियों का लिया जायजा; 29 अप्रैल को प्रस्तावित है लोकार्पण, आज स्याना के लाडपुर गांव में डीएम कुमार हर्ष व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जर्मन हैंगर, सीटिंग, कूलर, पेयजल, साफ-सफाई, डस्टबिन, मोबाइल शौचालय व बिजली व्यवस्था का लिया जायजा, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का होगा सजीव प्रसारण, इस दौरान सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम प्रमोद पांडेय समेत अधिकारी रहे मौजूद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️खुर्जा ट्रिपल मर्डर पर कांग्रेस का हमला, बुलडोजर व एनकाउंटर की मांग; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान बोले- “भाजपा सरकार पर करारा तमाचा”। जियाउर्रहमान ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, मनीष सैनी, आकाश सैनी व अमरदीप की हत्या की निंदा की, कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपियों के एनकाउंटर, बुलडोजर कार्रवाई, मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग, कई कांग्रेसी नेता रहे मौजूद।


📰✍️ जिला भाजपा कार्यालय में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’; नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आयोजित हुआ महिला सम्मेलन, प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम रहीं मुख्य अतिथि, जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की अध्यक्षता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि शर्मा ने किया संचालन, कांता कर्दम बोलीं- महिलाओं के सशक्तिकरण को सरकार प्रतिबद्ध, लेकिन विपक्ष महिलाओं के अधिकारों में डाल रहा है बाधा। इस दौरान कई महिला नेता रहीं मौजूद।


📰✍️डिबाई स्थित बेलोन माता मंदिर पहुंचे डीएम कुमार हर्ष; पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, भारी भीड़ व ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था का संज्ञान लेते हुए साफ-सफाई, पेयजल व सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, एसडीएम व सीओ रहे मौजूद।


📰✍️ भीषण गर्मी में मिलेगा ठंडा पानी, शहर के मोतीबाग में राहगीरों के लिए स्वच्छ पेयजल सेवा शुरू, मोहिनी एकादशी पर ऑनेस्ट क्लब की सराहनीय पहल; मोती बाग स्थित दया इंजीनियरिंग के पास ऑनेस्ट क्लब संस्कार शाखा ने ठंडे स्वच्छ पेयजल सेवा की शुरू, डॉ. वीरेन्द्र गर्ग व महेश अरोड़ा ने किया शुभारंभ, इस दौरान अमन गर्ग, क्षितिज अग्रवाल, शिवम गुप्ता, अंकुश वार्ष्णेय, तुषार अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, शुभम गुप्ता और अनंत गुप्ता आदि रहे मौजूद।


📰✍️ डीएम-एसपी से मिले पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी, व्यापारियों की समस्याओं को लेकर डीएम ने बैठक के लिए 30 अप्रैल का दिया समय; व्यापार मंडल ने एसके सक्सेना के नेतृत्व में डीएम, एसपी सिटी व एसपी देहात से मुलाकात कर मासिक बैठक की रखी मांग, 30 अप्रैल दोपहर 12:30 बजे डीएम के साथ बैठक तय, जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी रहे मौजूद।


📰✍️22 लाख साइबर ठगी का खुलासा, देवर ने ही विधवा भाभी को बनाया शिकार, 3 आरोपी गिरफ्तार; साइबर क्राइम पुलिस ने माया देवी से 22.30 लाख ठगी मामले में देवर तेजवीर समेत रोहित सारजन व करन गिरी को किया गिरफ्तार, ई-सिम के जरिए ट्रांसफर की गई रकम, 50 हजार नकद बरामद।

📰✍️भाकियू ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, 4 मई को पैदल मार्च की चेतावनी; भाकियू ने मांगेराम त्यागी व शैलेंद्र आर्य के नेतृत्व में डीएम कुमार हर्ष को ज्ञापन देकर की एक्सप्रेसवे लिंक रोड, मुआवजा, बिजली आपूर्ति, स्मार्ट मीटर हटाने व फीस रोकने की मांग, समाधान न होने पर 4 मई को अनाज मंडी से कलेक्ट्रेट तक मार्च की दी चेतावनी।


📰✍️औरंगाबाद जहांगीराबाद मार्ग स्थित जाहरवीर बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारा; हवन-पूजन व आरती के बाद हुआ भंडारा, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा व संजीव सिंघल ने सपरिवार की पूजा, व्यापारी नेता हेमंत गुप्ता समेत कई श्रद्धालु रहे मौजूद।


📰✍️औरंगाबाद नेशन पब्लिक स्कूल में टीकाकरण अभियान, 5 से 16 वर्ष के बच्चों को लगाए गए DPT-TD टीके; स्वास्थ्य विभाग टीम ने 5-6 व 10-16 वर्ष के छात्रों का किया टीकाकरण, इससे पहले की गई स्वास्थ्य जांच, प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने इसे बच्चों को बीमारियों से बचाने का बताया अहम कदम।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️बहराइच में एक ही बैच के दो IAS अफसरों की तैनाती चर्चा में, 2022 बैच के सुनील धनवंता बने CDO, आलोक प्रसाद पहले से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट; यूपी की हालिया IAS तबादला सूची के बाद बहराइच में 2022 बैच के सुनील कुमार धनवंता को मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया, जबकि उसी बैच के आलोक प्रसाद पहले से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तैनात हैं, एक ही बैच के अफसरों की सीनियर-जूनियर पदों पर एक साथ पोस्टिंग को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज।
News Editor: Dharmendra Mittal


