24 अप्रैल 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️बड़ी खबर – ‘राजनीतिक हलचल’: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छोड़ी पार्टी, भाजपा में शामिल होने का ऐलान; राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा हम दो तिहाई राज्यसभा सदस्य बीजेपी में हो रहे शामिल। कहा ‘गलत पार्टी में सही आदमी था…जिस आम आदमी पार्टी को हमने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी युवावस्था के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और बुनियादी आदर्शों से गई है भटक। इस समय आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं, जिनमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक सहित कुल 7 बीजेपी में होंगे शामिल।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ यूपी में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, जल्द ही अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट हो सकती है जारी; लखनऊ में शासन स्तर पर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी कर रही योगी सरकार, सूत्रों के अनुसार 25 से अधिक आईएएस व 100 से ज्यादा पीसीएस अधिकारियों के तबादले जल्द संभव, लंबे समय से जमे अफसरों को हटाकर सिस्टम चुस्त करने की कवायद, बुलंदशहर से भी कुछ अधिकारियों के स्थानांतरण की जताई जा रही है संभावना।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ महिला आरक्षण बिल पास न होने पर विपक्ष को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही भाजपा, ‘महिला जन आक्रोश अभियान’ को लेकर कल जिला कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस; कल सुबह 11:00 बजे गंगानगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना होंगे मुख्य वक्ता, जनप्रतिनिधि व महिला शक्ति की मौजूदगी में नारी सम्मान, अधिकार व जागरूकता पर होगी चर्चा, जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा ने दी जानकारी।

3.📰✍️ककोड़ में पुलिस और बदमाश आमने-सामने, ताबड़तोड़ 4 राउंड फायरिंग में 44 मुकदमों वाला शातिर दीपक को पुलिस ने लंगड़ा कर किया गिरफ्तार; क्षेत्र में धनौरा रजवाहे किनारे हुई मुठभेड़ में शातिर दीपक उर्फ संजय को पैर में लगी गोली, पुलिस ने कांबिंग कर उसके साथी 9 मुकदमों वाले अजय चौधरी को भी दबोचा, पिछले काफी समय से पुलिस के लिए सर दर्द बना हुआ था दीपक उर्फ संजय, मौके से चोरी की कार, तमंचे व जिंदा-खोखा कारतूस बरामद।

4.📰✍️ककोड़ क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट, पथराव और फायरिंग का वीडियो वायरल, 14 हिरासत में; वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में ताबड़तोड़ एक्शन करते हुए गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर अब तक 14 लोगों को हिरासत में लिया, वीडियो में खुलेआम फायरिंग करता दिख रहा युवक, दोनों पक्षों में जमकर पथराव, घटना में दो लोग समीर और हसीन बताए जा रहे हैं घायल जिनका चल रहा इलाज, पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है विवाद की वजह, आरोपियों की तलाश में दबिश जारी।

5.📰✍️बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी आधार और लाइसेंस बनवाकर बदलता रहा ठिकाने; सिटी पुलिस ने गुरुवार शाम चेकिंग के दौरान शहर के नुमाइश फ्लाईओवर से  वासिद नामक पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार, पुलिस के अनुसार करीब 40 साल से भारत में अवैध रूप से रह रहा था, जांच में फर्जी निकले आधार, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट, गुलावठी से बीसा कॉलोनी तक बदलता रहा ठिकाने, मुकदमा दर्ज कर पूछताछ जारी, अन्य कड़ियों की भी चल रही जांच।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️सिकंदराबाद में शादी में गया था पूरा परिवार, पीछे से बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी; क्षेत्र के खत्रीवाड़ा शिवाजी नगर में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर घटना को दिया अंजाम, घटना के समय दूसरे शहर शादी समारोह में गया हुआ था पीड़ित परिवार, जांच में जुटी पुलिस।

📰✍️खानपुर क्षेत्र के गांव परवाना में ट्यूबवेल पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप; आज सुबह तड़के 3-4 बजे अपनी ट्यूबवेल पर रस्सी से लटका मिला मेडिकल स्टोर संचालक कुलदीप पुत्र शिशपाल सिंह का शव, परिजनों ने आत्महत्या मानने से इनकार कर साजिश की जताई आशंका, शव पोस्टमार्टम को भेज हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस।

📰✍️धमैडा रोड पर करंट से बड़ा हादसा, टीन शेड ले जाते समय 33 केवी लाइन की चपेट में आए मजदूर की मौत, तीन घायल; कोतवाली देहात क्षेत्र में धमैडा रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन से करंट उतरने पर चपेट में आए चार लोग, जटपुरा निवासी उमेश शर्मा की मौत जबकि पवन व मोहसिन समेत तीन घायल, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी।

📰✍️सिकंदराबाद में हाइवे-34 स्थित गोपालपुर गेट के पास दर्दनाक हादसा,अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत; हादसे में औरंगाबाद निवासी बाइक सवार बंटी की मौत, टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार, पुलिस ने जांच शुरू कर फरार वाहन की तलाश तेज की।



News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: