21 अप्रैल 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बुलंदशहर पहुंचे जिले के नए डीएम 2016 बैच के युवा आईएएस अफसर कुमार हर्ष, देर शाम कलेक्ट्रेट कोषागार पहुंचकर संभाला चार्ज; शाम करीब 4:30 बजे फ्लाइट से पहुंचे दिल्ली, 6:30 पहुंचे बुलंदशहर गेस्ट हाउस, 7:00 बजे कलेक्ट्रेट में लिया चार्ज। जिलाधिकारी ने चार्ज लेकर अधिकारियों से लिया परिचय, साथ ही ली जनपद की प्रशासनिक व भौगोलिक जानकारी। इस दौरान सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम वित्त अभिषेक सिंह, एडीएम प्रशासन प्रमोद पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह व वरिष्ठ कोषाधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ बुलंदशहर के नए डीएम कुमार हर्ष व बीडीए वीसी अपराजिता सिंह के सामने बड़ी चुनौतियां, आसान नहीं होगी राह; जिले के दोनों ही महत्वपूर्ण पदों पर युवा आईएएस अफसरों को मिली है तैनाती, जहां एक तरफ नए डीएम कुमार हर्ष के सामने आम जनता की शिकायतों के निस्तारण, दफ्तरों में अधिकांश अधिकारियों की अनुपस्थिति, सीएम डैशबोर्ड की गिरती रैंकिंग में सुधार और बढ़ते अतिक्रमण पर अंकुश लगाना रहेंगी प्रमुख चुनौती। वहीं, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अपराजिता सिंह के सामने धड़ल्ले से हो रहें अवैध निर्माण और अनाधिकृत कॉलोनियों पर अंकुश लगाना होगी बड़ी चुनौती।

3.📰✍️ तबादले के बाद निवर्तमान बुलंदशहर डीएम श्रुति  को दी गई विदाई, आगरा विद्युत वितरण निगम में संभालेंगी एमडी पद; कलेक्ट्रेट में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने डीएम श्रुति को दी भावभीनी विदाई, डीएम श्रुति ने कार्यकाल को सफल बताते हुए जताया आभार। इस दौरान सीडीओ निशा ग्रेवाल व एडीएम अभिषेक कुमार और प्रमोद पांडे, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद।

4.📰✍️जिला प्रदर्शनी में शुरू हुई इस साल की आखिरी बड़ी नाइट, ओपन स्टेज पर मशहूर गायक गुरदास मान करेंगे परफॉर्म; रात करीब 9:00 बजे मुख्य अतिथि  जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया सहित एडीएम अभिषेक सिंह और प्रमोद कुमार पांडे, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, समिति से ठाकुर सुनील सिंह और चंद्रभूषण मित्तल ने किया शुभारंभ। इस साल प्रदर्शनी के कार्यक्रमों में नहीं उमड़ी भीड़, भारी भरकम खर्च के बाद भी दर्शकों को नहीं आया मजा, आज आयोजकों के लिए आखिरी मौका।

5.📰✍️शहर के यमुनापुरम स्थित झुग्गियों में लगी भीषण आग, सुरक्षित निकाला गया 3 साल का बच्चा; कोतवाली देहात क्षेत्र के यमुनापुरम प्लॉट N8 में लगी आग से झुग्गियों का सामान जलकर हुआ राख, मौके पर रखे हुए थे कुछ गैस सिलेंडर, गनिमत रही उन्होंने नहीं पकड़ी आग। आग लगने का कारण नहीं स्पष्ट, घटना के वक्त मजदूरी पर गए हुए थे वहां रहने वाले पश्चिम बंगाल निवासी मजदूर, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, गनीमत रही नहीं हुई कोई जनहानि।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ एक्शन में नए एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, आज कोतवाली देहात का किया औचक निरीक्षण; इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड अपडेट व लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश। साथ ही थाना परिसर, मालखाना, हवालात व शस्त्रागार की जांच कर रिकॉर्ड अद्यतन, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई प्रभावी बनाने व शालीन व्यवहार रखने की भी दिए गए निर्देश।

📰✍️ गरीब कन्या के विवाह में सहयोग देकर वैश्य महिला संगठन ने किया सराहनीय काम, सिलाई मशीन से लेकर कपड़े-कंबल तक दिए भेंट; पूनम रामा के निवास स्थान पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, अखिल भारतीय वैश्य महिला संगठन की सदस्यों ने विवाह में सिलाई मशीन, घड़ी, प्रेस, साड़ी, सूट, कंबल व रजाई सहित आवश्यक खाद्य सामग्री भेंट कर किया सहयोग।

📰✍️बुलंदशहर में परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, डीएवी इंटर कॉलेज से शहर भर में भ्रमण; भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर डीएवी इंटर कॉलेज से निकली शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर हुई‌ संपन्न, जगह-जगह शोभायात्रा का हुआ स्वागत। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष बिल्लू पंडित, उपाध्यक्ष आकाश पंडित, प्रतीक शर्मा, संस्कार वर्मा, तरुण पालीवाल, शंकी शर्मा, हिमांशु तोमर, पंकज उपाध्याय, रवि पंडित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद।

📰✍️बुलंदशहर कलक्ट्रेट को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, बना प्रदेश का पहला कार्यालय; गुणवत्ता सुधार, फाइल प्रबंधन व प्रशिक्षण के बाद Quality Austria Central Asia की जांच में कलक्ट्रेट को मिला ISO प्रमाणपत्र, जिला प्रशासन की सेवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानक की मिली मान्यता।

📰✍️बुलंदशहर में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने की मांग, समिति ने मुख्य अभियंता को भेजा पत्र; निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति (पंजी.) ने पश्चिमांचल इकाई के माध्यम से मुख्य अभियंता बुलंदशहर को पत्र भेजकर 17 अप्रैल 2026 के शासनादेश के अनुसार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को संशोधित न्यूनतम मजदूरी दर से भुगतान सुनिश्चित कराने व कंपनियों को तत्काल निर्देश जारी करने की मांग की, उपाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा सहित पदाधिकारियों ने की कर्मचारी हित में शीघ्र कार्रवाई की मांग।

📰✍️ 4.80 करोड़ का 961 किलो गांजा नष्ट, ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने सिकन्द्राबाद के जोखाबाद प्लांट में कराया विनिष्टीकरण; थाना छतारी के 2 अभियोगों में बरामद 961 किलोग्राम अवैध गांजा को न्यायालय अनुमति के बाद कराया गया नष्ट, मौके पर एएसपी अभिषेक प्रताप सिंह, सीओ भास्कर कुमार मिश्रा रहे मौजूद।

📰✍️अलीगढ़ में नारी स्वावलंबन शिविर का समापन, महिलाओं की क्षमता पर जोर, बुलंदशहर की महिला कलाकारों ने भी लिया भाग; राज्य ललित कला अकादमी ने कराया आयोजन, समापन में एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने महिलाओं की क्षमता पर जोर दिया, प्राचार्य मुकेश भारद्वाज ने स्त्री सशक्तीकरण को बताया जरूरी, शिविर में कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से नारी संघर्ष, जागरुकता और सशक्तीकरण का प्रस्तुत किया संदेश। इनमें शिवानी सिंह, डॉ. दिशा झा, पूनम, डॉ. ममता बंसल, डॉ. एकता श्रीवास्तव, रश्मि सिंह, डॉ. चंद्रावती, डॉ. सुभा जैन, शशि चौधरी, डॉ. अनु महाजन, डॉ. स्वाति गुप्ता, बुलंदशहर से साक्षी राघव, डॉ. रेनू यादव, डॉ. पूनम रानी और डॉ. शुभ्रा शामिल रहीं।

📰✍️चोला में दहेज के लिए पत्नी व परिजनों पर हमला, पति-देवर गिरफ्तार; शेरपुर निवासी नितिन सोलंकी की तहरीर पर पत्नी से स्कॉर्पियो व 2 लाख की मांग को लेकर मारपीट में पति ने साले को किया घायल, देवरों ने पिता को पीटा, महिला व 7 वर्षीय बेटे को भी आई चोट।

📰✍️खुर्जा में ट्रेन से कटी महिला की मौत, डेढ़ साल की बच्ची सुरक्षित मिली, पहचान जारी; चोला यार्ड के किमी 1383/08 पर रात करीब 32 वर्षीय अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आकर मृत मिली, सिर धड़ से अलग था, हाथ पर ‘RR’ व ‘रिंकू’ गुदा मिला, साथ मिली डेढ़ साल की बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंपा गया, पुलिस पहचान में जुटी।

📰✍️ जिला प्रदर्शनी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने नेफेड एमडी IAS दीपक अग्रवाल का किया स्वागत; व्यापारियों ने उन्हें पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह किया भेंट। इस दौरान संगठन के जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गोयल, कोषाध्यक्ष अरुण गोयल, संगठन मंत्री कपिल गोयल, उपाध्यक्ष विशाल रस्तोगी, अजय गोयल, विश्वास सिंघल, सतीश गोयल आदि रहे मौजूद।

📰✍️राधा माधव सत्संग मंडल ने की वानर, पक्षी व गौ सेवा, फल-अनाज वितरित; आज सदस्यों ने वानर, पक्षी व गौ सेवा करते हुए खीरा, टमाटर, केले, चना व अनाज कल लगवाया भोग, व्यवस्थाओं में अनिल कुमार गर्ग, मुकेश गुप्ता व विनोद गुप्ता का रहा विशेष सहयोग।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️हीट वेव के चलते यूपी के परिषदीय स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 तक चलेंगे विद्यालय; बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल के आदेश पर भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल टाइम बदला गया, छात्र 7:30 से 12:30 तक और शिक्षक-कर्मचारी 1:30 तक उपस्थित रहेंगे।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: