20 अप्रैल 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️यूपी में IAS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले, देर रात डीएम श्रुति के ट्रांसफर के बाद आज शाम बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष IAS अंकुर लाठर का भी हुआ ट्रांसफर; फर्रुखाबाद की डीएम बनीं अंकुर लाठर, शाहजहांपुर की सीडीओ डॉ अपराजिता सिंह सिनसिनवार होंगी अब बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की नई उपाध्यक्ष। देर रात 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद आज शाम फिर से 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट हुई जारी।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ युवा आईएएस कुमार हर्ष होंगे बुलंदशहर के नए डीएम, कल मंगलवार को संभालेंगे कार्यभार;  वर्तमान बुलंदशहर डीएम श्रुति को प्रबंध निदेशक के पद पर भेजा गया दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा, उनकी जगह 2016 बैच के युवा आईएएस कुमार हर्ष को बुलंदशहर का नया जिलाधिकारी किया गया है नियुक्त, बिहार के दरभंगा जिला के रहने वाले हैं आईएएस कुमार हर्ष, दिल्ली कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से की बीटेक, मात्र 22 वर्ष की उम्र में साल 2015 में पहले ही अटेम्प्ट में 43वीं रैंक प्राप्त कर क्लियर किया यूपीएससी, वर्तमान में सुल्तानपुर के थे डीएम।

3.📰✍️गन्ना तौल में गड़बड़ी का खुलासा, 8 संविदा लिपिकों पर गबन का मुकदमा दर्ज; जनपद की एक चीनी मिल में पेराई सत्र 2025-26 के दौरान गन्ना तौल में अनियमितता सामने आने पर मिल प्रबंधन ने 8 संविदा लिपिकों सचिन कुमार, कुलदीप शर्मा, उमेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, संदीप कुमार, पेसावा उर्फ सूरजपाल सिंह, दिगंबर तालान और रोबिन कुमार पर सिटी कोतवाली में कराया मुकदमा दर्ज, किसानों की शिकायतों के बाद हुई आंतरिक जांच में हुआ अनियमितता का खुलासा।

4.📰✍️पहासू-खुर्जा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से BA छात्रा की मौत, चालक फरार; क्षेत्र में एनआरसी कॉलेज खुर्जा से परीक्षा देकर लौट रही थीकरोरा निवासी BA छात्रा सोनम, बस से उतरते वक्त चालक द्वारा अचानक बस बढ़ाने से संतुलन खोकर पहिए के आ गई नीचे, दर्दनाक हादसे में छात्रा की मौके पर मौत, चालक बस लेकर फरार, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम।

5.📰✍️बुलंदशहर में हूटर्स व प्रेशर हॉर्न पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 10,215 वाहनों की जांच, 119 पर कार्रवाई; दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर ट्रैफिक पुलिस ने की वाहनों की जांच, मॉडिफाइड साइलेंसर से प्रदूषण फैलाने वाली 43 बाइकों व प्रेशर हॉर्न बजाने वाले 76 वाहन चालकों के काटे गए चालान।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ गुलावठी बिजलीघर पर संविदाकर्मी लाइनमैन के झुलसने पर भाकियू टिकैत का धरना, इलाज व मुआवजे की मांग; क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र-2 पर हाईटेंशन लाइन ठीक करते समय झुलसे संविदाकर्मी रवि के परिजन भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे, हायर सेंटर में भर्ती रवि के पूर्ण इलाज खर्च व आर्थिक सहायता की मांग, बीमार पत्नी समेत परिवार का प्रदर्शन जारी।

📰✍️बुलंदशहर में जनगणना की तैयारियां तेज, 736 कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू; आगामी जनगणना को लेकर वीआईआईटी कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, शहर व देहात के 736 कर्मचारियों को डेटा संकलन व तकनीकी दी जा रही जानकारी, आज एडीएम वित्त अभिषेक कुमार ने निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा, पारदर्शिता व जिम्मेदारी से कार्य करने के दिए निर्देश।

📰✍️पेड़ से गिरकर 20 वर्षीय युवक की मौत, बकरियों के लिए पत्ते तोड़ते समय हुआ हादसा; पहासू-बरोली मार्ग पर नगलिया लछमनपुर मोड़ के पास बरगद के पेड़ पर बकरियों के लिए पत्ते तोड़ने चढ़ा 20 वर्षीय डिम्पल संतुलन बिगड़ने से गिरा, सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

📰✍️शिकारपुर में अंबेडकर जयंती जुलूस में युवक की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, व्यवस्था पर उठे सवाल; कस्बे में अंबेडकर जयंती जुलूस के दौरान दर्जनों बच्चों के बीच युवक खुलेआम बाइक से करता रहा खतरनाक स्टंट, पुलिस के सामने ही स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मचा हड़कंप।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️लखनऊ में सपा-कांग्रेस का झंडा जलाने पर अपर्णा यादव व ऋतु शाही पर भाजपा नेतृत्व नाराज़, जवाब तलब की तैयारी; विधानसभा के सामने 17 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पर विरोध के बाद प्रदर्शन के दौरान सपा व कांग्रेस का झंडा जलाने पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने जताई कड़ी नाराज़गी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कम संख्या में प्रदर्शन व झंडा जलाने पर आपत्ति जताते हुए अपर्णा यादव और ऋतु शाही से जवाब तलब की तैयारी की।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: