चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️यूपी बोर्ड रिजल्ट: कल गुरुवार शाम 4:00 बजे प्रयागराज से जारी होगा यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट; सचिव भगवती सिंह के जारी की सूचना, छात्र www.upmsp.edu.in व डिजिलॉकर वेबसाइट पर देख सकेंगे अपना रिजल्ट।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ कार्यभार संभालने के बाद आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से रूबरू हुए नए डीएम आईएएस कुमार हर्ष, समस्याओं के तुरंत समाधान का दिया आश्वासन; इस दौरान पत्रकारों द्वारा उठाई गई समस्याओं गैस सिलेंडर आपूर्ति, निजी स्कूलों की मनमानी, अतिक्रमण, जाम और सीवर लाइन कार्य में लापरवाही आदि पर डीएम ने शीघ्र समाधान का दिलाया भरोसा, पत्रकारों से कहा किसी भी समस्या को लेकर आप लोग मुझसे डायरेक्ट कर सकते हैं संवाद, पॉजिटिव ऊर्जा के साथ जनपद को ले जाएंगे आगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीनों एडीएम भी रहे मौजूद।




2.📰✍️महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, शहर में काला आम से अंसारी रोड तक निकाला पैदल मार्च; इस दौरान महिलाओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुले तेवतिया, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि शर्मा व नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल के नेतृत्व में काला आम से अंसारी रोड तक मार्च कर सपा-कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी, प्रियंका गांधी डूब मरो और सोनिया गांधी डूब मरो के लगाए नारे, भारी संख्या में महिलाएं रही उपस्थित।

3.📰✍️ बीती रात गुरदास मान नाइट में भी नहीं जुटी भीड़, जिला प्रदर्शनी की आखिरी बड़ी नाइट भी रही फीकी; ओपन स्टेज पर आयोजित महंगी पंजाबी नाइट में भी नहीं पहुंची भीड़, रात 9 बजे मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने किया शुभारंभ, शुभारंभ के बाद करीब 40 मिनट तक दर्शकों को गुरदास मान का करना पड़ा इंतजार, 9:45 पर मंच पर पहुंचे गुरदास मान, श्रोताओं को बांधने का किया प्रयास, लेकिन कुछ ही देर में छटनी शुरू हो गई भीड़।



4.📰✍️ऊर्जा संविदा कर्मियों का प्रदेशभर में सत्याग्रह, 7 मई को बुलंदशहर समेत प्रदेशभर में ऊर्जा संविदा कर्मियों की कार्य बहिष्कार की चेतावनी; आउटसोर्स निगम में शामिल करने, सीधा वेतन व शोषण रोकने की मांग, मांगे पूरी न होने पर कर्मियों ने राधेश्याम वर्मा, कपिल कुमार शर्मा व नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में 7 मई को कार्य बहिष्कार की घोषणा की, इस दौरान मोनू कुमार, चंद्रपाल सिंह, अरशद, लक्ष्मण मालिक, लक्ष्मण सिंह, जुबैर, जयपाल, वीरेंद्र, तरुण, जीतू, पंकज, विपिन कुमार, रोहित, अरुण कुमार समेत सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।


5.📰✍️स्याना क्षेत्र में बुगरासी चौराहे पर स्थित जूते के शोरूम गुप्ता बूट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख; प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है आग लगने का कारण, आग लगते ही आसपास मच गई अफरा तफरी, शोरूम में रखा लाखों का माल जलकर हो गया राख, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ चोला क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शोषण, आरोपी गिरफ्तार; पलवल निवासी गजेंद्र भाटी ने 4 महीने पहले फोन पर संपर्क कर महिला को प्रेमजाल में फंसाया, 9 अप्रैल को होटल में बुलाकर बनाए संबंध, विरोध करने पर की मारपीट और जान से मारने की दी धमकी, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गजेंद्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल, सीओ भास्कर मिश्रा ने की पुष्टि।

📰✍️ऑनेस्ट क्लब ने जिला अस्पताल की सेवा, मरीजों में बांटी फल-फ्रूटी; ऑनेस्ट क्लब ‘संस्कार’ शाखा ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप राणा के मार्गदर्शन में मरीजों को फल, फ्रूटी व बिस्कुट किए वितरित, इस दौरान अध्यक्ष अमन गर्ग, उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता, सचिव क्षितिज अग्रवाल, सह-सचिव अंकुश वार्ष्णेय, समर्थ गुप्ता, तुषार अग्रवाल, अमन गुप्ता, शुभम गुप्ता, अपार गर्ग, तरुण गोयल, वरुण अग्रवाल व सुमित गोस्वामी रहे मौजूद।


📰✍️पृथ्वी दिवस पर अपनापन किड्स एकेडमी में नन्हें बच्चों ने किया पौधारोपण; आवास विकास द्वितीय स्थित अपनापन किड्स एकेडमी में पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने पौधारोपण कर “सेव अर्थ, रीयूज, रीसायकल” का दिया संदेश, प्रिंसिपल बबीता वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण की दी सीख।


📰✍️यमुनापुरम द्वितीय विद्युत उपकेंद्र पर कल 3 घंटे रहेगा शटडाउन; कल गुरुवार सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक 33 केवी कंट्रोल पैनल स्थापना कार्य के चलते शटडाउन रहेगा, जिससे संबंधित सभी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, उपखंड अधिकारी वीके वर्मा ने उपभोक्ताओं से की पेयजल व आवश्यक व्यवस्था पहले से करने की अपील।

📰✍️ एसपी ग्रामीण का औचक निरीक्षण, शिकारपुर- अहमदगढ़ थानों में जांची व्यवस्था; एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने रात में थाना शिकारपुर व अहमदगढ़ का निरीक्षण कर अभिलेख, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार व रात्रि व्यवस्था जांची, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने, अनुशासन व जनसुनवाई प्रभावी बनाने के दिए निर्देश।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में एडीएम रहे आईएएस बृजेश कुमार को मिली औरेय्या जिले की कमान, नए डीएम बृजेश कुमार ने देर शाम संभाली कमान; अपनी साफ-सुथरी छवि और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण जाने जाते हैं 2014 बैच के आईएएस अधिकारी बृजेश कुमार, इससे पहले मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के पद पर थे तैनात। वह आजमगढ़, बुलंदशहर व मथुरा में एडीएम, मुरादाबाद में अपर आयुक्त तथा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में सचिव पद पर भी कर चुके हैं कार्य। औरैया का चार्ज लेने के बाद अधिकारियों से कहा- समय से पहुंचे कार्यालय और जनता की शिकायतों का प्राथमिकता पर करें निस्तारण।

📰✍️उत्तराखंड में जागेश्वर धाम में एक डीएम द्वारा हथियार संग गर्भगृह में प्रवेश पर विवाद; उत्तर प्रदेश के बरेली डीएम के गर्भगृह में सुरक्षाकर्मी के साथ कार्बाइन ले जाने पर विवाद, एएसआई देहरादून ने इसे नियमों के खिलाफ बताते हुए शुरु कर दी है जांच, परिसर में ‘नो आर्म्स’ के लगाए गए हैं पर्चे, मंदिर के पुजारियों ने घटना को धार्मिक मर्यादा के खिलाफ बताते हुए जताया विरोध, आरोप है कि विरोध के बावजूद डीएम प्रोटोकॉल का हवाला देकर अंदर गए।
News Editor: Dharmendra Mittal


