19 अप्रैल 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️शत-शत नमन: सांध्य दैनिक पीड़ित मानव के संस्थापक स्वर्गीय श्री सुनील चन्द मित्तल की नौवीं पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ खराब साउंड सिस्टम और कलाकारों के चयन के चलते जिला प्रदर्शनी में इस बार रंग नहीं जमा सकीं महंगे बजट की “टॉप-5” नाइट, बीती रात एक बार फिर साउंड सिस्टम फेल, ओपन स्टेज पर हुई श्रद्धा पंडित- फरहान शाबरी नाइट भी फ्लॉप; कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही साउंड सिस्टम शुरू करने को लेकर आपस में भिड़े ओपन स्टेज ठेकेदार और साउंड ठेकेदार, रात 9:00 बजे शुरू हुई नाइट में श्रद्धा और फरहान ने गाए गाने, पूरे कार्यक्रम में साउंड सिस्टम हो या फिर म्यूजिशियन सेटअप या फिर हो एंकरिंग, किसी में भी नहीं दिखा दम, महंगे बजट में शामिल थी यह नाइट, लेकिन नहीं छोड़ पाई अपनी छाप।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ जाम से हांफ रहीं शहर की सड़के, बिना पार्किंग के चल रहे शहर में अधिकांश शोरूम, होटल, नर्सिंग होम और बैंक, अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग से सड़कों पर लग रहा जाम; कई प्रतिष्ठानों के बाहर सड़क किनारे खड़े रहते हैं कई वाहन, कुछ होटल रेस्टोरेंट संचालकों ने तो सड़क तक घेरकर लगवा दिए हैं खोमचे और स्टॉल, केवल कागजों तक सीमित रह गया है अतिक्रमण हटाओ अभियान, संबंधित विभाग की कार्यवाही पर उठ रहे सवाल, पिस रहा आम आदमी।

3.📰✍️अक्षय तृतीया पर गंगेरूवा स्थित महालिंगेश्वर मंदिर में अष्टम वार्षिक महोत्सव में उमड़ा सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया महाअभिषेक; साल 2018 में बाबा महालिंगेश्वर एवं 12 ज्योतिर्लिंगों की हुई थी प्राण प्रतिष्ठा, आज अष्टम वार्षिक महोत्सव पर आचार्य मनजीत धर्मध्वज के सानिध्य में महाअभिषेक, पूजन-अर्चन व भव्य आरती हुई आयोजित, विधायक लक्ष्मी राज सिंह सहित हजारों श्रद्धालु  हुए शामिल, धर्मपाल सिंह, कुंवर पाल, संजू पंडित, शीलू ठाकुर, मनीष सहित  समेत कई सेवादार रहे मौजूद।

4.📰✍️ शिकारपुर क्षेत्र स्थित साईं मंदिर में चोरी, दानपेटी से नकदी व चांदी का छत्र ले उड़े चोर; बीती रात साईं मंदिर में चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़ करीब 5 हजार रुपये नकद व मूर्ति पर लगा 250 ग्राम चांदी का छत्र कर लिया चोरी, घटना के समय दो सुरक्षाकर्मी मौजूद होने के बावजूद चोरों ने वारदात को दे दिया अंजाम, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी।

5.📰✍️  CBSE हाईस्कूल में जिले में टॉपर डीपीएस छात्र लक्ष्य भाटी को कांग्रेस नेताओं ने परिवार व गुरुजनों संग किया सम्मानित; मेधावी छात्र लक्ष्य भाटी ने परीक्षा में 99.4% अंक हासिल कर जनपद में प्रथम स्थान किया हासिल, इस उपलब्धि पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी व जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने टॉपर लक्ष्य, उनके दादा भोपाल सिंह भाटी, पिता देवराज भाटी व गुरुजनों को सम्मानित कर दी बधाई, कहा देश का भविष्य हैं लक्ष्य जैसे छात्र, उनकी सफलता से बढ़ा है जनपद का मान, इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, श्योपाल सिंह, नरेंद्र चौधरी, नईम मंसूरी, रवि लोधी, सत्यजीत संहिता कई लोग मौजूद रहे।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️परशुराम जयंती पर 500 पौधे वितरित, महर्षि परशुराम भवन में परशुराम शिक्षा सेवा समिति ने वैदिक मंत्रोच्चार, हवन व पूजन के साथ वितरित किए पौधे; इस दौरान अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने की अपील, कार्यक्रम में कार्यक्रम में बी डी शर्मा एडवोकेट, घनेन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र त्रिवेदी, प्रदीप शर्मा, स्वामी परमदेव महाराज, एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा, विधायक प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, चैयरमेन दीप्ति मित्तल समेत बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद।

📰✍️खुर्जा की हिमाद्री ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जीता गोल्ड मेडल, मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान; खुर्जा निवासी अधिवक्ता नवीन कुमार की पुत्री है हिमाद्री, उन्हें एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड व गोल्ड मेडल देकर डीन प्रो. बिंदुलिका शर्मा, प्रो. मामून नोमानी, प्रो. शाह अबुल फैज ने किया सम्मानित, वीसी प्रो. मजहर आसिफ ने दीं शुभकामनाएं।

📰✍️ सनातन प्रेमियों से मिले अपने निजी काम से बुलंदशहर पहुंचे गाजियाबाद डासना जिला कारागार जेल अधीक्षक सिताराम; शहर के कृष्णा नगर स्थित बालाजी दरबार में पहुंचकर सनातन धर्म प्रेमियों के साथ पूजा अर्चना कर आरती में लिया भाग, इस दौरान स्वामी परमदेव, संजय गोयल, राजा सैफी, पवन गोयल, युगल गोस्वामी, आर के गर्ग, अरुण गोयल आदि रहे मौजूद।

📰✍️वलीपुरा गंग नहर में नहाने गया युवक डूबा; नहाते समय गहरे पानी में चला गया झाझर निवासी नाजिम, हकीके कार्यक्रम में बहन के आया था घर, किनारे मिले कपड़े व मोबाइल से हुई पहचान, तलाश में जुटी पुलिस, गोताखोर व एनडीआरएफ रेस्क्यू टीम।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️डीएम पर रिश्वत आरोप के बाद तहसीलदार पर बड़ी कार्रवाई, टूंडला तहसीलदार राखी शर्मा लखनऊ अटैच, जांच के आदेश; फिरोजाबाद में डीएम रमेश रंजन पर रिश्वत‌ के आरोप लगाने वाली टूंडला तहसीलदार राखी शर्मा को शासन ने तत्काल राजस्व परिषद मुख्यालय लखनऊ अटैच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की शुरू, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को सौंपी गई विवादित जमीन प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: