18 अप्रैल 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर में प्रशासनिक फेरबदल, डीएम श्रुति ने बदले सदर और स्याना के एसडीएम व तहसीलदार, न्यायिक पदों पर भी बदली जिम्मेदारियां; जारी आदेश में एसडीएम न्यायिक सदर अंगद यादव को एसडीएम सदर तथा एसडीएम न्यायिक स्याना लालजी विश्वकर्मा को बनाया गया एसडीएम स्याना। वहीं एसडीएम सदर दिनेश चंद्र को एसडीएम न्यायिक स्याना व  एसडीएम स्याना रविन्द्र प्रताप सिंह की एसडीएम न्यायिक सदर के पद पर की नियुक्ति। , साथ ही तहसीलदार सदर मनोज कुमार रावत को स्याना और तहसीलदार स्याना अजय कुमार को सदर भेज की अदला-बदली।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ शहर के डीएम रोड स्थित डायट परिसर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की बर्बरता, मासूम बच्चों से उतरवाई भारी लोहे की बेंचें, बैठी जांच; मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में पहुंची थी नई फर्नीचर की खेप, गाड़ी से भारी बेंचें उतारकर कमरों तक पहुंचाने के लिए मजदूरों की बजाय छोटे-छोटे बच्चों से कराया गया यह काम। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थिति को गंभीरता से लेते हुए बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडे ने बैठाई जांच, बीईओ से रिपोर्ट तलब, हालांकि अभी इसकी नहीं की गई है पुष्टि।

3.📰✍️खुर्जा क्षेत्र के मौहल्ला पीरजादा में खूनी संघर्ष; अवैध पशु कटान को लेकर खूनी संघर्ष की अफवाहों का पुलिस ने किया खंडन, पैसों का विवाद व सीसीटीवी कैमरा निकला मारपीट का कारण; बीती रात करीब 11:00 बजे शहनवाज और अतीक पक्ष में हुई थी मारपीट, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल, अफवाह फैली थी कि अवैध कटान को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, सीओ खुर्जा ने वीडियो जारी कर कहा पुलिस जांच में पुराना लेनदेन व मकान की ओर लगे सीसीटीवी को लेकर विवाद में मारपीट की घटना आई सामने, अवैध कटान के आरोप निराधार, मारपीट में दो लोग घायल, दो लोगों हिरासत में, दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर होगी आगे की कार्रवाई।

4.📰✍️खुर्जा क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में आग का कहर, भीषण आग से 6 किसानों की 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख; आज दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से खेत में लग गई आग, 6 किसानों की करीब 40 बीघा खड़ी गेहूं फसल व भूसा आग की चढ़ गया भेंट, बीड़ी फेंकने से आग लगने की जताई जा रही आशंका, भारी नुकसान के बाद किसानों ने की प्रशासन से मुआवजे की मांग।

5.📰✍️ सम्पूर्ण समाधान दिवस पर स्याना तहसील में सुनी डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने फरियादियों की शिकायतें; कुल प्राप्त 33 शिकायतों में मात्र 5 का मौके पर हुआ निस्तारण। इस दौरान नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन, डीएम व एसएसपी ने महिला शिक्षिकाओं, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, प्रधानों व बच्चों को किया सम्मानित, इस मौके पर एसडीएम रवींद्र प्रताप सिंह, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय, बीईओ ललित मोहन पाल, गोपाल त्यागी, आयशा बी आदि रहे मौजूद।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ फ्लॉप शो का सिलसिला जारी, बीती रात आंधी-तूफान से फीकी पड़ी जिला प्रदर्शनी में आयोजित ज़ुबैर हाशमी नाइट; तूफान की वजह से ओपन स्टेज से निकुंज हॉल में शिफ्ट करना पड़ा कार्यक्रम, समिति उपाध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह ने किया शुभारंभ, गिने चुने दर्शकों के बीच कलाकारों ने दी प्रस्तुति।

📰✍️शिकारपुर में दिनदहाड़े महिला से कुंडल लूट, 2 दिन बाद भी नहीं हुई FIR, पुलिस पर उठे सवाल; जहांगीराबाद चुंगी मेरठ-बदायूं हाईवे पर प्राइवेट स्कूल मैं कार्यरत महिला से बदमाश कुंडल लूटकर फरार, 40 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हो रही है एफआईआर, पीड़ित महिला का आरोप- शिकायत करने के बाद भी शिकारपुर पुलिस ने अभी तक नहीं की कोई ठोस कार्रवाई।

📰✍️बजरंग दल का प्रदर्शन, ‘जिहादी गतिविधियों’ के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन; बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कथित जिहादी गतिविधियों व लव जिहाद मामलों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को  सौंपा ज्ञापन, नासिक व यूपी के मामलों का हवाला देकर की कार्रवाई की मांग।

📰✍️खानपुर थाने में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत; औरंगाबाद निवासी होमगार्ड लोकमन की रात करीब ढाई बजे ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़‌ गई तबीयत, अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत कर दिया घोषित, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, रिपोर्ट के बाद ही होगा खुलासा।

📰✍️ अग्निशमन जागरूकता सप्ताह में लोगों को किया जागरूक, खुर्जा में फायर ब्रिगेड के सहयोग से उद्योग व्यापार मंडल ने लोगों को बताएं आग से बचाव के उपाय; फायर ब्रिगेड प्रभारी अवधेश सिंह व उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना ने स्पीकर के माध्यम से लोगों को आग से बचाव के बताए‌ उपाय, ज्वलनशील पदार्थ सुरक्षित रखने व सतर्क रहने की अपील, जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने दी जानकारी।

📰✍️डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने स्याना मंडी के गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण; इस दौरान खरीद प्रक्रिया, बोरे व भुगतान व्यवस्थाओं का लिया जायजा, 2585 रुपये प्रति क्विंटल से कम खरीद न करने व समय से उठान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️महिला आरक्षण बिल पर अपर्णा यादव का हमला, विधानसभा के सामने प्रदर्शन कर विपक्ष पर साधा निशाना; लखनऊ में देर रात प्रदर्शन करते हुए सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, समर्थकों ने जलाए झंडे, कहा विपक्ष नहीं चाहता सामान्य परिवारों की महिलाएं बढ़ें आगे।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: