चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

⛈️मौसम का हाल: बुलंदशहर में देर शाम तेज आंधी तूफान की दस्तक; हल्की-फुल्की बूंदाबांदी के साथ आए अचानक तूफान ने पिछले हफ्ते भर से पढ़ रही तेज गर्मी से दी राहत, तापमान में आई कमी।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जिला प्रदर्शनी की आखिरी नाइट की बदली तारीख, अब 21 अप्रैल को होगी गुरदास मान नाइट; इससे पहले 19 अप्रैल को प्रस्तावित थी प्रसिद्ध गायक गुरदास मान की पंजाबी नाइट, गुरदास मान के निर्धारित तिथि पर न आ पाने के कारण आगे बढ़ाया गया कार्यक्रम, इस साल प्रदर्शनी में आयोजित बड़े कार्यक्रमों में आखिरी होगा यह कार्यक्रम।



2.📰✍️ नवनियुक्त सभासदों ने ली शपथ, सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका बुलंदशहर सभागार में 5 नामित सभासदों को दिलाई शपथ; सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने शासन द्वारा नामित सवी सिंह, अनुज चौहान, पूनम चौधरी, केशव चौधरी व मंजू बाल्मीकि को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ, कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, चेयरमैन दीप्ति मित्तल व ईओ डॉ अश्विनी कुमार सिंह आदि रहे मौजूद।


3.📰✍️ बुलंदशहर-अलीगढ़ मार्ग स्थित गभाना टोल पर भाकियू भानु किसान नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का मुक्की, 5 किलोमीटर लंबा लगा जाम; भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मदन चौहान और भाकियू भानु राष्ट्रीय अध्यक्ष की बीते दिनों एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हुई थी झड़प, मदन चौहान के विरोध में प्रदर्शन करने हापुड़ कूच कर रहे थे आगरा, टूंडला, फिरोजाबाद समेत कई जिलों से आए किसान कार्यकर्ता, पुलिस द्वारा रोकने पर किसानों ने की बैरिकेडिंग भी तोड़ने की कोशिश, जनपद के एक सीओ के साथ धक्का मुक्की की भी खबर, स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात, आवाजाही पर कड़ी निगरानी।



4.📰✍️ बुलंदशहर सिविल बार चुनाव में एडवोकेट शीशपाल सिंह अध्यक्ष और एडवोकेट रणधीर सिंह बने महासचिव, कांटे की टक्कर में शीशपाल सिंह ने 200 मत पाकर ठाकुर दिनेश सिंह (182) को 18 वोट से हराया, संजीव मित्तल को मिले 70 मत। उपाध्यक्ष पद पर चेतन कुमार शर्मा 269 मत से विजयी रहे जबकि अकील अहमद अफरीदी को 183 मत मिले। महासचिव पद पर रणधीर सिंह ने 173 मत पाकर हरेंद्र कुमार शर्मा (161) को हराया, योगेंद्र उर्फ रिंकू चौधरी को 119 मत मिले। संयुक्त सचिव सामान्य पद पर आलोक शर्मा 234 मत से विजयी रहे।


5.📰✍️ कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई नारी वंदन शक्ति अधिनियम पर प्रेस कांफ्रेंस, महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर; इस दौरान सीडीओ निशा ग्रेवाल और चेयरमैन दीप्ति मित्तल सहित अंशु बंसल, हेमलता चौधरी, सविता प्रजापति, ऋचा राणा, रुचिका, डॉ स्वाति यादव, अनीता त्यागी, चिंतन चौधरी व पूनम वशिष्ठ सहित अन्य महिलाओं ने लिया भाग, इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता व अधिकारों पर रखे विचार, कार्यक्रम में बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पाण्डेय भी रहे मौजूद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ जिला कारागार पहुंची खुर्जा एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय और सीओ ट्रैफिक पूर्णिमा सिंह, मिशन शक्ति के तहत महिला बंदियों से संवाद कर सुनी उनकी समस्याएं; इस दौरान उन्होंने जल्द ही समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, साथ ही विधिक अधिकारों व निःशुल्क कानूनी सहायता की दी जानकारी, मौके पर मिशन शक्ति सेल प्रभारी सुनीता मलिक व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की लीगल काउंसल साक्षी शर्मा रहीं मौजूद।


📰✍️ देर रात अनूपशहर स्थित मस्तराम घाट पर निरीक्षण करने पहुंचे एसपी देहात अंतरिक्ष जैन; इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण व साफ-सफाई का लिया जायजा, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सतर्कता व आपात स्थिति से निपटने के साथ यातायात सुचारु रखने के दिए निर्देश।


📰✍️न्यूनतम मजदूरी बढ़ने से सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में खुशी; कई दिनों से पीएफ, ईएसआई, ओवरटाइम व कम मानदेय को लेकर चल रहे श्रमिक विवाद में सरकार द्वारा 1 अप्रैल से मजदूरी बढ़ोतरी के फैसले के बाद आया नया मोड़, क्षेत्र की फैक्ट्रियों में कामगारों ने सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के फैसले का किया स्वागत, श्रमिकों ने कहा वेतन वृद्धि से जीवन स्तर सुधरेगा और जरूरतें पूरी करना होगा आसान।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️फिरोजाबाद के टूंडला में तहसीलदार राखी शर्मा का डीएम पर बड़ा आरोप, जांच रोकने के बदले iPhone लेने का दावा; तहसीलदार राखी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएम पर भ्रष्टाचार व शोषण के लगाए गंभीर आरोप, कहा उनके खिलाफ जांच बंद कराने के बदले करीब 1.75 लाख रुपये का लिया गया iPhone, साथ ही डीएम के ओएसडी पर अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बनाने व शोषण के आरोप लगाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की निष्पक्ष जांच की मांग।


📰✍️गाजियाबाद एक्सप्रेसवे पर खड़ी थार में ट्रेवलर की टक्कर, 3 की मौके पर मौत; विजयनगर क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार ट्रेवलर टेंपो ने किनारे खड़ी काले रंग की थार में जोरदार टक्कर मार दी, थार सवार दो युवक और बाइक सवार इसकी चपेट में आकर मौके पर ही मारे गए, दो मृतक दिल्ली निवासी हैं जबकि तीसरे की शिनाख्त जारी है।
News Editor: Dharmendra Mittal


