चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

🚨 बुलंदशहर मौसम अलर्ट🚨: बुलंदशहर में 13 जून तक तेज आंधी-तूफान का अलर्ट, 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार; एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह ने जारी की वज्रपात, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि की चेतावनी। प्रशासन ने लोगों से की पक्के मकानों में रहने, पेड़ों, बिजली के तारों, टिन शेड व जर्जर भवनों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा व खुले में कृषि कार्य से बचने तथा पशुओं व फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव का रिजल्ट घोषित: रविन्द्र बने अध्यक्ष, धर्मेन्द्र सचिव व कविता रानी कोषाध्यक्ष निर्वाचित; तीनों पदों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ मतदान, चुनाव में कुल 1213 अधिवक्ताओं ने डाले वोट। अध्यक्ष पद पर रविन्द्र कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार शर्मा और यतेन्द्र पाल सिंह तोमर के बीच था मुकाबला, सचिव पद के लिए मैदान में थे धर्मेन्द्र सिंह, भीमराव, राजाशील कुमार और शैलेन्द्र सिंह लोधी, कोषाध्यक्ष पद पर कविता रानी और राबिया राशिद के बीच था सीधा मुकाबला।


2.📰✍️बुलंदशहर में बुधवार देर रात आई ताबड़तोड़ आंधी ने जिले में मचाई तबाही, कहीं गिरा टावर कहीं गिरे पेड़, भारी नुकसान; अहमदगढ़ क्षेत्र के एक गांव में घर पर गिर गया बीएसएनएल का टेलीकॉम टावर, अनूपशहर में बड़ी संख्या में पेड़ गिरने से राष्ट्रीय पक्षी मोर समेत कई पक्षियों की मौत की खबर, तेज आंधी में उखड़कर हवा में उड़ गए कई घरों की छतों पर लगे सोलर पैनल, बिजली पोल गिरने से कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति रही बाधित। हालांकि देर रात और आज सुबह हुई बारिश के बाद भीषण गर्मी से मिली कुछ राहत।

3.📰✍️हेलमेट चेकिंग के दौरान पुलिस पर युवक को थर्ड डिग्री देने का आरोप, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने एसपी सिटी को सौंपी जांच; कोतवाली देहात क्षेत्र की सहकारी नगर पुलिस चौकी पर हेलमेट नहीं पहनने पर रोके गए राजकुमार ने पुलिसकर्मियों पर जाति पूछने के बाद मारपीट करने तथा बचाव में आए भाई को भी पीटने का लगाया है आरोप, मामले में पीड़ित युवक ने दर्जनों महिलाओं संग एसएसपी ऑफिस पहुंचकर की शिकायत, एसपी सिटी को सौंपी गई जांच।

4.📰✍️यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, बायोमेट्रिक जांच में खुला फर्जीवाड़ा, सॉल्वर और अभ्यर्थी पर एफआईआर; सिकंदराबाद स्थित जैन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक केवाईसी में फेस व आईरिस मिलान फेल होने पर एटा निवासी अजीत को किया गया गिरफ्तार, जो अनिल कुमार के स्थान पर दे रहा था परीक्षा। पुलिस ने आरोपी के पास से आधार कार्ड, प्रवेश पत्र व ओएमआर शीट बरामद कर अजीत तथा वास्तविक अभ्यर्थी अनिल कुमार के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज।

5.📰✍️ खुर्जा में पुलिस मुठभेड़ के बाद फायरिंग का आरोपी मनोज उर्फ भव्वल गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद; पुलिस ने सिकरी मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे गांव सुल्तानपुर निवासी शातिर बदमाश मनोज उर्फ भव्वल को मुठभेड़ में लंगड़ा कर दबोचा। आरोपी 30 मई को हुई फायरिंग की घटना समेत दो मामलों में था वांछित, उसके खिलाफ हत्या, गैंगस्टर एक्ट सहित करीब 10 मुकदमे हैं दर्ज।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️विद्युत तार चोरी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद; सलेमपुर पुलिस और स्वाट टीम देहात ने गिरोह के चार शातिर सदस्यों मौ. नासिर, मौ. कफील, गोपी और तस्लीम को किया है गिरफ्तार, आरोपियों ने 9 जून को याकूबपुर तथा नंगला छत्तू क्षेत्र में बिजली लाइन के तार चोरी की घटनाओं को दिया था अंजाम। कब्जे से 136 किलोग्राम चोरी का विद्युत तार, क्लेम्प, तार काटने के उपकरण, तमंचा, कारतूस और तीन अवैध चाकू बरामद।

📰✍️ सिकंदराबाद क्षेत्र में आग से प्रभावित व्यापारी कमल कंसल से मिलीं पूर्व विधायक विमला सिंह सोलंकी, बाजार पहुंचकर विद्युत विभाग को लगाई फटकार; 2 दिन पहले शॉर्ट सर्किट से दुकान में लग गई की आग, जिससमें व्यापारी का लाखों का हुआ था नुकसान। विमला सिंह सोलंकी ने विद्युत व दमकल विभाग के अधिकारियों को जर्जर और अव्यवस्थित विद्युत तारों को व्यवस्थित कराने के दिए निर्देश, व्यापारियों की शिकायतों पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके अधिकारी।


📰✍️5.40 लाख रुपये की डोडा पत्ती और डोडा पाउडर के साथ जहांगीराबाद व पुलिस स्वाट टीम देहात ने दबोचे दो तस्कर, बोलेरो और मोबाइल भी बरामद; पुलिस टीम ने बदायूं के देवरा शेखपुरा निवासी कौशेन्द्र और उदय को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20.75 किलो डोडा पत्ती, 8 किलो डोडा पाउडर, एक बोलेरो कार और दो मोबाइल फोन किए हैं बरामद, आरोपियों से नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है पुलिस।

📰✍️ शहर के मोती बाग स्थित जिला महिला समिति कार्यालय में आज से कन्याओं के लिए निःशुल्क समर कैंप शुरू, 10 से 20 जून तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगा आयोजन; इस दौरान 8 से 15 वर्ष आयु वर्ग की कन्याओं को सनातन संस्कृति एवं संस्कारों के साथ ढोलक, नृत्य, मेहंदी, मंत्रोच्चारण, योग साधना एवं विभिन्न कलाओं का दिया जाएगा प्रशिक्षण।

📰✍️मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, जिला कार्यालय पर भाजपा जिला बैठक में बनी आगामी कार्यक्रमों की रणनीति; इस दौरान जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई उपलब्धियों का उल्लेख कर कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का किया आह्वान। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर विभिन्न पदाधिकारियों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां। इस दौरान दीपक दूल्हेरा, संतोष वाल्मीकि, नीरज चौधरी, भवतोष गुर्जर, हितेश गर्ग, गौरव मित्तल, शशि शर्मा, किशोर लोधी, सुधीर शर्मा रहे उपस्थित।


📰✍️ दस्तावेज़ लेखकों के समर्थन में उतरी खुर्जा बार एसोसिएशन, दस्तावेज़ लेखकों के चल रहे संघर्ष को जनहित से जुड़ा बताते हुए आम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित; अध्यक्ष जयवीर सिंह छौंकर की अध्यक्षता व महासचिव पीयूष बंसल के संचालन में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि संघर्ष समाप्त होने तक समर्थन जारी रहेगा तथा प्रस्ताव सब रजिस्ट्रार कार्यालय खुर्जा को भेज दिया गया है।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️सीएम डैशबोर्ड विकास रैंकिंग में औरैया बना प्रदेश का नंबर 1 जिला, बुलंदशहर ने भी सुधारी स्थिति; मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मई-2026 “डिस्ट्रिक्ट फ्लैगशिप-डेवलपमेंट” रैंकिंग में डीएम बृजेश कुमार के कुशल नेतृत्व में औरैया जिले ने 97.70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान किया हासिल, वहीं बुलंदशहर ने 94 प्रतिशत अंक के साथ अपनी रैंकिंग में सुधार दर्ज करते हुए 26वां स्थान किया प्राप्त।

News Editor: Dharmendra Mittal


