चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ ककोड़ में फर्जी फर्म बनाकर ₹1.21 करोड़ की जीएसटी चोरी करने वाले महिला समेत तीन शातिर गिरफ्तार, लैपटॉप और दो आईफोन बरामद; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में एसपी अपराध नरेश कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी, साइबर क्राइम सेल और ककोड़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दीपा रघुवंशी, समर चौधरी और सुरेंद्र निवासी गाजियाबाद को किया गया गिरफ्तार। अभियुक्तों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वर्ष 2025-26 में फर्जी फर्म के जरिए ₹1,21,85,878.36 की पहुंचाई थी राजस्व क्षति। मामले में थाना ककोड़ में बीएनएस तथा आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल।


2.📰✍️ बुलंदशहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जहरीला पदार्थ खाने से दो किशोरियों की मौत, चार महिलाओं समेत पांच लोगों ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन; गृह क्लेश के चलते घटनाएं होने की जताई जा रही है आशंका। सिकंदराबाद के छासियावाड़ा निवासी एक किशोरी और शिकारपुर क्षेत्र के नवादा की 15 वर्षीय किशोरी की उपचार के मौत हो गई दौरान, जबकि कोतवाली देहात के सहकारी नगर व वलीपुरा निवासी दो युवतियों तथा सलेमपुर क्षेत्र के रिझौड़ा निवासी एक व्यक्ति का जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार।

3.📰✍️ सिकंदराबाद क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी समेत तीन डंपर जब्त, खनन माफिया मौके से फरार; गांव राजपुर खुर्द के जंगल में रात के अंधेरे में अवैध खनन की सूचना पर जिला खनन अधिकारी बृजमोहन के नेतृत्व में टीम ने की छापेमारी, जब्त एक जेसीबी और तीनों डंपरों को जोखाबाद पुलिस चौकी को कर दिया गया सुपुर्द।

4.📰✍️मंजू गुप्ता को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई में पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया, मेरठ, मुरादाबाद और सहारनपुर मंडल की मिली जिम्मेदारी; समाज के प्रति निष्ठा, सामाजिक कार्यों में सक्रियता और समर्पण को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष महिला इकाई मिथलेश अग्रवाल ने उन्हें मनोनयन पत्र किया जारी। तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त मंजू गुप्ता को जिला महिला इकाई के गठन, संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज प्रथा, अशिक्षा, भ्रष्टाचार उन्मूलन तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने की सौंपी गई जिम्मेदारी।


5.📰✍️ प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर पर बुलंदशहर पुलिस की कार्रवाई, 205 उपकरण जब्त कर जेसीबी से किए नष्ट; ध्वनि प्रदूषण रोकने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय और सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया अभियान। कार्रवाई के दौरान 175 प्रेशर/मल्टीटोन हॉर्न और 30 मोडिफाइड साइलेंसर जब्त कर किए गए नष्ट।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 की सुरक्षा व्यवस्था हुई और मजबूत, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने 82 मोटरसाइकिल पुलिस दल को किया रवाना; पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थलों के लिए पुलिस दलों को किया गया रवाना।


📰✍️ छतारी क्षेत्र में चौढेरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो घायल; अलीगढ़-अनूपशहर नेशनल हाईवे पर सुबह करीब 9:30 बजे हुए हादसे में चारों युवक सड़क पर जा गिरे और दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी दानपुर पहुंचाया, जहां से सभी को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में अमन उर्फ छोटू निवासी अलीगढ़ तथा इंस्पेक्टर निवासी फिरोजाबाद की मौत हो गई।


📰✍️ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के प्रयासों की कांग्रेस नेतृत्व ने की सराहना, छात्र आंदोलन में सक्रिय भूमिका और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने पर मिला सम्मान; दिल्ली में यूपी प्रभारी राजेंद्र गौतम और राष्ट्रीय सचिव प्रभारी प्रदीप नरवाल ने जिलाध्यक्षों, शहर अध्यक्षों व फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को आंदोलन में सक्रिय सहयोग के लिए दी बधाई। नेताओं ने हाउस अरेस्ट के बावजूद दिल्ली पहुंचे जियाउर्रहमान की प्रशंसा की।

📰✍️औरंगाबाद में जियो टावर निर्माण को लेकर बवाल, मोहल्ला अजीजाबाद में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के सामने खाली प्लॉट में टावर लगाने का मोहल्लेवासियों ने किया विरोध, ईओ ने निर्माण रुकवाने का दिया आश्वासन; विरोध में सभासद इखलाख कुरैशी, पूर्व सभासद रियाजुद्दीन कुरैशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष तरसेम गुर्जर, पिंटू ठाकुर और दर्जनों लोग सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने रेडिएशन का खतरा बताते हुए नगर पंचायत ईओ रोहित सिंह को ज्ञापन देकर मानचित्र स्वीकृत न करने की मांग की।


📰✍️ जिले में 24 घंटे में पुलिस ने पकड़े 96 एनबीडब्ल्यू/वारंटी अभियुक्त, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर विभिन्न मामलों में वांछित गैर जमानती वारंट अभियुक्तों की ताबड़तोड़ दबिश देकर की गई गिरफ्तारी; अभियान में खुर्जा नगर पुलिस ने 10, कोतवाली देहात ने 9 तथा कोतवाली नगर और पहासू पुलिस ने 7-7 वारंटियों को गिरफ्तार कर जनपद में टॉप-3 स्थान प्राप्त किए।

📰✍️ रोटरी क्लब सिटी का पदग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित, अनुराग अग्रवाल बने अध्यक्ष, अजय गोयल को सचिव और अंकुर गर्ग को कोषाध्यक्ष पद की मिली जिम्मेदारी; अलका मोटल में आयोजित हुआ कार्यक्रम, प्रदीप अग्रवाल ने किया कार्यक्रम का संचालन। इस दौरान डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया गया सम्मानित, सभी सदस्य रहे मौजूद।


📰✍️ गुरु रविदास जयंती पर भाजपा की समरसता संकल्प कार्यशाला आयोजित, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प; भाजपा जिला कार्यालय पर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुई कार्यशाला, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, देवेंद्र सिंह लोधी, सी.पी. सिंह, पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम, संतोष वाल्मीकि, नेम पाल सिंह, दीपक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता रहे मौजूद।

देश विदेश

📰✍️ हापुड़ के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर श्याना चौखला के पास भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और अर्टिगा की आमने-सामने टक्कर में तीन सगे भाइयों अबरार, अफजाल और सरफराज की मौत, नौ घायल; अचानक पशु सामने आने पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई स्कॉर्पियो और सामने से आ रही अर्टिगा से भिड़ गई। पुलिस ने सभी घायलों को गढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां तीन को मृत घोषित किया गया, जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया।
News Editor: Dharmendra Mittal


