चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ आंधी, तूफान और बारिश से चरमराई जिले की बिजली व्यवस्था, बीती रात आए तूफान ने सिटी क्षेत्र सहित देहाती इलाकों में जमकर मचाई तबाही, 13 जून तक प्रशासन का अलर्ट जारी; शहर के नुमाइश मैदान फ्लाईओवर के पास रात करीब 11 बजे हाईटेंशन लाइन पर गिर गया एक विशाल पेड़, जिससे डीएम रोड बिजलीघर से जुड़े कई इलाकों डीएम रोड, आवास विकास कॉलोनी, काली नदी पुल रोड, देवीपुरा, कृष्णा नगर, प्रेम नगर और चार खंभा सहित आसपास के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति करीब 18 घंटे तक रही ठप, पेयजल आपूर्ति भी हुई प्रभावित, डिस्चार्ज हो गए इनवर्टर। आंधी-तूफान से बिजली विभाग को करोड़ों के नुकसान का अनुमान, जिले में 1069 खंभे और 434 ट्रांसफार्मर हुए क्षतिग्रस्त।


2.📰✍️मसाला उत्पादों पर बुलंदशहर खाद्य विभाग का शिकंजा, सहायक आयुक्त विनीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने जिले में अलग-अलग जगह छापामारी कर भरे 19 नमूने; 11 व 12 जून को विशेष अभियान चलाकर बुलंदशहर, शिकारपुर, खुर्जा, स्याना और सिकंदराबाद की विभिन्न फर्मों में की गई छापेमारी, इस दौरान धनिया, हल्दी, मिर्च, जीरा, मिक्स मसाला व हींग समेत 19 नमूने संग्रहित कर जांच को भेजें। ताबड़तोड़ छापामारी से मसाला कारोबारियों में मचा हड़कंप, सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने कहा रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी नियमानुसार कार्रवाई।

3.📰✍️ खुर्जा जंक्शन प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर रेलवे ट्रैक पर कूदा कैंटीन संचालक, पीछे से आ रही गोरखनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौके पर मौत; देर रात करीब 11:00 बजे की घटना, उसे बचाने के लिए एक जीआरपी सिपाही भी ट्रैक पर कूद पड़ा और बाल-बाल बच गया, जबकि ट्रेन से कटकर रेलवे वेंडर कानपुर निवासी 26 वर्षीय अमरदीप की मौके पर हो गई मौत। एक तरफ दो वेंडरों का आपसी विवाद माना जा रहा हादसे की वजह, वहीं दूसरी तरफ साथी वेंडर ने जीआरपी सिपाही पर थप्पड़ मारने का लगाया है आरोप, जिससे क्षुब्ध होकर रेल की पटरी पर कूद गया अमरदीप। घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा, जीआरपी अधिकारियों ने शुरू की जांच।

4.📰✍️बीती रात खुर्जा की नवीन फल मंडी में आग का तांडव, भीषण आग से मची अफरा-तफरी, कई दुकानों समेत लाखों का सामान जलकर राख; शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते चार दुकानों, बड़ी संख्या में रखी प्लास्टिक क्रेटों व फलों को चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर हो गया राख। सूचना पर पहुंची दमकल, पुलिस व प्रशासनिक टीमों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

5.📰✍️15 से 21 जून तक जिलेभर में मनाया जाएगा योग सप्ताह, “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” थीम पर होंगे कार्यक्रम; 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तेज हो गई हैं तैयारियां। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अलख प्रकाश ने बताया कि 15 से 21 जून तक सभी ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों, चिकित्सालयों, पुलिस लाइन, अमृत सरोवरों व घाटों पर प्रतिदिन कराया जाएगा अलग-अलग थीम आधारित सामूहिक योगाभ्यास, 21 जून को प्रमुख स्थलों पर भव्य योग शिविर होंगे आयोजित।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण का अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर, सुनेहरा व गंगेश्वरा क्षेत्र में 23 बीघा भूमि पर कार्रवाई; उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह के निर्देश पर पुलिस बल की मौजूदगी में सुनेहरा, गंगेश्वरा चौराहा और गंगेश्वरा खुर्जा बाईपास रोड क्षेत्र में करीब 4, 11 और 8 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को किया गया ध्वस्त।

📰✍️बसपा ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी इमरान को पार्टी से किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप; बसपा जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान द्वारा जारी आदेश में सिकंदराबाद विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी रहे हाजी इमरान को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में किया गया है निष्कासित, आदेश के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज।

📰✍️औरंगाबाद क्षेत्र में खेत से चारा लेकर लौट रही युवती से छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों ने थाने में किया हंगामा; युवती के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कथित तौर पर तीन युवकों ने रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता ने कपड़े फाड़ने व जान से मारने की धमकी देने का भी लगाया है आरोप। घटना के बाद परिजन और महिलाएं थाने पहुंचीं तथा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया हंगामा।

📰✍️अरनिया थाना क्षेत्र के पला गांव में फसल नुकसान और कर्ज से परेशान पला गांव के 45 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम; परिजनों के अनुसार वह फसल खराब होने, बढ़ते कर्ज और आर्थिक तंगी से था परेशान, जबकि ग्रामीणों ने लंबे समय से अवसाद में होने की कही बात।

📰✍️खुर्जा के उस्मापुर में उस्मापुर में भूमि विवाद में चाकूबाजी, तीन युवक घायल; आरोप है कि गांव के ही तीन युवकों ने रंजिशन एक युवक पर चाकू से वार किया, बीच-बचाव में आए उसके दो दोस्तों को भी बनाया निशाना। हमले में घायल तीनों युवकों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, जहां उनका उपचार जारी है।

📰✍️औरंगाबाद में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 50 हजार की नकदी समेत लाखों का सामान जला; क्षेत्र के मोहल्ला तालमनगर निवासी बॉबी जाटव के मकान में रात शॉर्ट सर्किट से लग गई आग। मोहल्लेवासियों ने समर्सिबल से पानी डालकर आग पर पाया काबू, लेकिन तब तक बैग में रखी 50 हजार रुपये की नकदी, एलईडी, फ्रिज, सोफा सेट समेत अन्य घरेलू सामान जलकर हो चुका था राख।

📰✍️उद्योग बंधु बैठक में सर्विस रोड, फुटओवर ब्रिज और जर्जर बिजली लाइनें दुरुस्त करने के डीएम ने दिए निर्देश; इस दौरान जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने की सिकंदराबाद और खुर्जा औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं की समीक्षा। उन्होंने एनएचएआई को सर्विस रोड मरम्मत व फुटओवर ब्रिज निर्माण में तेजी लाने तथा विद्युत विभाग को जर्जर पोल और तार तत्काल बदलने के दिए निर्देश।

📰✍️भर्ती परीक्षा में बाजार बंद कराने के विरोध पर प्रशासन झुका, 500 मीटर दायरे की दुकानों तक ही रहेगा प्रतिबंध; व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त व जिलाध्यक्ष रविंद्र गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह को ज्ञापन देकर भर्ती परीक्षाओं के दौरान पूरा बाजार बंद कराने का जताया विरोध। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में केवल परीक्षा केंद्र से 500 मीटर दायरे में आने वाले साइबर कैफे और फोटोस्टेट केंद्र ही रहेंगे बंद।


📰✍️ शहर के देवीपुरा बाजार से कूड़ा गाड़ी हटाने की मांग, जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन; कहा देवीपुरा मुख्य बाजार में दिनभर खड़ी रहने वाली कूड़ा गाड़ी से फैल रही गंदगी और दुर्गंध, हो रही यातायात समस्या, गाड़ी को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर खड़ा कराने की मांग।


📰✍️ वृंदावन धाम से पधारे संत स्वामी सुमेधानंद के आगमन से भक्तिमय हुआ शहर के कृष्णा नगर स्थित बालाजी दरबार, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई मंगल आरती; स्वामी परमदेव महाराज ने बताया कि स्वामी सुमेधानंद पिछले कई वर्षों से प्रतिवर्ष बुलंदशहर आकर श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से कर रहे हैं सनातन संस्कृति व धर्म का प्रचार-प्रसार, जिसके प्रति जिले के श्रद्धालुओं में देखने को मिलता है विशेष आस्था और उत्साह।

📰✍️खानपुर के एसएल इंटर कॉलेज में विज्ञान संकाय खोलने की उठी मांग, छात्राओं को होगा बड़ा लाभ; भाजपा नेता मो. सुलेमान सहित व्यापारी नेता कुलदीप गर्ग, समाजसेवी अर्पित गौड़ और इंजीनियर इजहार सैफी ने शासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग से की जल्द स्वीकृति देने की अपील। कहा विज्ञान संकाय न होने से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए उठानी पड़ रही है परेशानी।

📰✍️सिकंदराबाद के सनशाइन वेजिटेबल फार्म हाउस पहुंचे हॉर्टिकल्चर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, गाजर प्लांट को बताया प्रदेश का मॉडल हब; मंत्री ने प्लांट को इंटीग्रेटेड मॉडल हब बताते हुए प्रदेश में ऐसे और केंद्र विकसित करने पर दिया जोर। कहा सनशाइन फार्म हाउस प्रदेश ही नहीं, देश-विदेश में भी बना रहा है पहचान। इस दौरान कर्नल सुभाष देशवाल, लाल सिंह यादव, अशोक चौधरी, संदीप देशवाल और सागर देशवाल मौजूद रहे।
News Editor: Dharmendra Mittal


