चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📣जरूरी खबर: बुलंदशहर में 66 हजार अपात्र राशन कार्डधारक जांच के घेरे में, कई लोगों के कार्ड हो सकते हैं निरस्त; जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि शासन से मिली रिपोर्ट के बाद खाद्य एवं रसद विभाग ने कार्डधारकों का सत्यापन कर दिया है शुरू, सूची में सरकारी कर्मचारी, आयकरदाता, बड़े मकान, फ्लैट और प्लॉट मालिक हैं शामिल।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षा केंद्रों का डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने किया निरीक्षण; दोनों ने शहर के गांधी बाल निकेतन कन्या इंटर कॉलेज व जेपी जनता इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा। कड़े सुरक्षा इंतजाम और बायोमेट्रिक मिलान के कारण बड़ी संख्या में दर्ज की गई अनुपस्थित, दूसरे दिन की परीक्षा में 4351 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा।


2.📰✍️सिकंदराबाद क्षेत्र के चौधरीवाड़ा स्थित कंसल दूल्हा घर में बीती शाम लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; सोमवार शाम करीब 7:15 बजे व्यापारी राजेन्द्र कंसल की दुकान में अचानक लग गई आग, हादसे में रेडीमेड कपड़ों की दुकान का करीब 10 लाख का सामान जलकर हो गया राख, स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

3.📰✍️ रील के चक्कर में जोखिम में डाली जान, स्याना क्षेत्र की बुगरासी चौकी स्थित भगवानपुर गंगा घाट पर रील बनाते समय गंगा में डूबे दो युवक, तलाश जारी; अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील के मिल्क गांव निवासी हैं यशपाल सिंह और मनोज, रील बनाते समय गंगा की तेज धारा में बह गए। सूचना पर प्रशासन, एनडीआरएफ, पीएसी और स्थानीय गोताखोरों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन किया शुरू, घटना के बाद मौके पर जमा हो गई भीड़, देर शाम तक दोनों की तलाश रही जारी।

4.📰✍️सिकंदराबाद के जाट चौक पर अनियंत्रित होकर पलटा देशी शराब से भरा कंटेनर, दुकानदार कन्हैया की मौत, चालक गंभीर घायल; बुलंदशहर से गाजियाबाद जा रहा था देशी शराब से भरा आइशर कंटेनर, जिसकी चपेट में आने से एसडीएम कोर्ट क्षेत्र निवासी दुकानदार कन्हैया पुत्र गिरधारी की मौके पर हो गई मौत, हादसे में कंटेनर चालक भी गंभीर रूप से घायल।

5.📰✍️ चोला खाद समिति पर एसडीएम दीपक कुमार पाल का छापा, स्टॉक रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिलने से मचा हड़कंप; निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर मिला गायब, ई-पॉस मशीन और उपलब्ध खाद के स्टॉक में मिला अंतर, गड़बड़ी मिलने पर समिति से मांगा गया है स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई होगी।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी की पारिवारिक पूल पार्टी में रोटेरियनों ने लिया आनंद, समाजसेवा कार्यों की हुई सराहना; अर्जुन फार्म हाउस जेनपुर में हुआ आयोजन, महिलाएं और बच्चों ने पूल पार्टी, आम, शिकंजी व विभिन्न व्यंजनों का लिया आनंद। इस दौरान समाजसेवा के लिए वितरित किए जा रहे बड़े छातों को लेकर की गई डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए नितिन अग्रवाल व रोटेरियन सुनील अग्रवाल की प्रशंसा।


📰✍️चोला क्षेत्र के गांव दाउदपुर दाउदपुर में श्मशान घाट-कब्रिस्तान की 20 बीघा भूमि पर कब्जे का आरोप, एसडीएम सिकंदराबाद से कब्जामुक्त कराने की मांग; दाउदपुर निवासी अनिल सोलंकी ने एसडीएम सिकंदराबाद को शिकायत देकर की है श्मशान घाट, कब्रिस्तान व हरवाड़ की करीब 20 बीघा भूमि पर कथित अवैध कब्जा हटवाने की मांग। आरोप है कि कुछ लोग वर्षों से बुर्जी-बिटोरे बनाकर और खेती कर भूमि पर किए हुए हैं कब्जा।

📰✍️पहासू के सोमना रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास टेंपो और कार की आमने-सामने भिड़ंत, तीन पलटे खाकर पलटा टेंपो; हादसे में टेंपो सवार कई लोगों व बच्चों को गंभीर चोटें आईं, स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।

📰✍️बड़े मंगलवार पर शहर में पुरानी जेल माता के पीछे स्थित माता मंदिर में मीठे दूध-शर्बत की सेवा; राधा माधव सत्संग मंडल ने किया आयोजन। कार्यक्रम में आज नीतीश अग्रवाल, विनीश अग्रवाल, मुकेश कुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, आदि गुप्ता, पीयूष गोयल,इशू मित्तल, संजीव वर्मा, अमित जैन, ऋषि अग्रवाल का रहा सहयोग।


📰✍️वेदांत महिला सत्संग मंडल सिकंदराबाद द्वारा श्री कृष्ण बलदेव शिव मंदिर केसरीवाड़ा में सावन सिंघल का आचार्य पद पर पट्टाभिषेक; समारोह में परम पूज्य स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में किया गया पट्टाभिषेक। कार्यक्रम में अभिषेक, प्रवचन, भजन-कीर्तन, आरती व भोग के साथ बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में कुर्सी पर बैठकर अधिकारियों ने किया योग, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने कराया योग; डीएम राजेंद्र पेंसिया ने करीब पांच मिनट बैठक रोककर अधिकारियों को कुर्सी पर बैठे-बैठे योग और स्ट्रेचिंग कराया अभ्यास, कहा नियमित योग से कम होता है मानसिक तनाव, बढ़ती है कार्यक्षमता।
News Editor: Dharmendra Mittal


