चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जिले में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन 4,611 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बीच बुलंदशहर, खुर्जा, गुलावठी व सिकंदराबाद के 20 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा; कुल 16,320 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 11,709 ने दी परीक्षा। पहली पाली में 5,795 और दूसरी पाली में 5,914 अभ्यर्थी हुए शामिल। बायोमेट्रिक सत्यापन व सघन जांच के बाद ही दिया गया प्रवेश। जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों की करते रहे निगरानी। 9 व 10 जून को भी दो-दो पालियों में होगी परीक्षा।

2.📰✍️पेपर लीक, बेरोजगारी व खाद संकट और करप्शन समेत 9 मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे सपाई, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की; अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट जा रहे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सपा कार्यालय के पास बेरिकेडिंग लगाकर दिया रोक। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच करीब आधे घंटे तक हुई नोकझोंक व धक्का-मुक्की, बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामला कराया शांत, जिसके बाद सपा नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को सौंपा ज्ञापन।

3.📰✍️जितेंद्र उर्फ जीतू पर हुई फायरिंग कांड में वांछित कुलदीप को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर किया गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस और बाइक बरामद; ककोड़ क्षेत्र में हसनपुर लड़ोकी बम्बे के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़, वांछित धनौरा निवासी कुलदीप पुलिस को देखकर बिना नंबर प्लेट अपाचे बाइक से भागने लगा और घिरने पर पुलिस पर कर दी फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से हुआ घायल, आरोपी ने पूछताछ में अमित जाट गैंग के इशारे पर वारदात में शामिल होने की कबूली बात।


4.📰✍️सिकंदराबाद में मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्ध महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत; क्षेत्र में दनकौर रोड स्थित हीरा कॉलोनी के सामने मॉर्निंग वॉक पर निकली विष्णु दत्त की पत्नी 75 वर्षीय सुशीला देवी को अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर, गंभीर हालत में ले जाया गया अस्पताल, जहां चिकित्सकों ने मृत कर दिया घोषित, हादसे के बाद परिवार में मातम।


5.📰✍️शहर के मोती बाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, 8 से 14 जून तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा व्यास कार्ष्णि विजय कृष्ण महाराज सुनाएंगे कथा; श्री श्याम सखा सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में पुरुषोत्तम मास पर श्रीमद्भागवत कथा हो रहा आयोजन, कलश यात्रा में चेयरपर्सन दीप्ति मित्तल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने की सहभागिता। इस दौरान डॉ. संगीता मित्तल, सीमा कंसल, मंजू, रंजना शर्मा, प्रीति भार्गव, नीतू एवं श्वेता गोयल आदि महिलाएं रहीं उपस्थित।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️पत्रकार जेपी गुप्ता का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, साइबर ठगों ने लोगों से मांगे रुपये; हैकर ने पत्रकार जेपी गुप्ता के परिचितों से की 70 से 80 हजार रुपए की मांग, शिकायत मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने संबंधित अकाउंट को करा दिया बंद। जयप्रकाश गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के नाम से पैसे मांगने वाले संदेश की पहले करें पुष्टि, बिना जांच-पड़ताल के न भेजें धनराशि।

📰✍️ककोड़ क्षेत्र स्थित सुनपेड़ा पुल के पास चलती कार बनी आग का गोला, शॉर्ट सर्किट से धधकी कार; धुआं उठते ही कार सवार युवक बाहर निकलने का करने लगे प्रयास, तभी ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित निकाला बाहर। आग की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार, सूचना पर ककोड़ पुलिस व फायर सर्विस मौके पर पहुंची, गनीमत रही नहीं हुई कोई जनहानि।

📰✍️ खुर्जा के जटिया अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान, भाजपा जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि ने सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश; केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे जनकल्याण अभियान के तहत स्वच्छता अभियान और फल वितरण कार्यक्रम किया गया आयोजित, इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल भी किए गए वितरित। इस दौरान सचिनशर्मा, लवेश सिंघल, गौरव मित्तल, अभिनव वर्मा, प्रांशु बंसल, प्रदीप कुमार सहित भाजपाई मौजूद रहे।


📰✍️खानपुर पीएचसी में दवाओं की किल्लत पर ग्रामीणों का हंगामा, सीएमओ ने दिया आश्वासन; भाजपा नेता मो. सुलेमान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जताया विरोध, इस दौरान ग्रामीणों ने की अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने, रेबीज इंजेक्शन का स्थायी स्टॉक और डॉक्टरों की 24 घंटे उपलब्धता की मांग, सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने जल्द व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया आश्वासन।

📰✍️शिकारपुर कस्बे में कोचिंग छात्र की साइकिल चोरी का 7 दिन बाद भी खुलासा नहीं, भाकियू ने कोतवाली घेराव की दी चेतावनी; कोतवाली से मात्र 200 मीटर दूर बालाजी मार्केट से छात्र की चोरी हुई थी साइकिल। घटना सीसीटीवी में कैद होने और सात दिन बीतने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज न होने व खुलासा न होने पर भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष केपी सिंह ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए शिकारपुर कोतवाली घेराव की दी है चेतावनी।
News Editor: Dharmendra Mittal


