चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ दुखद घटना: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में आज सुबह एक रेस्टोरेंट इमारत में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत; बेसमेंट में बनी बिल्डिंग की एंट्री एक्जिट के चलते गई 21 लोगों की जान, कई घायल। दमकल और पुलिस टीमों ने कई लोगों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल, आग पर पा लिया गया है काबू, मरने वालों में विदेशी नागरिकों की संख्या ज्यादा।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर को मिला नया प्रभारी मंत्री, खैर विधानसभा क्षेत्र विधायक सुरेन्द्र दलेर संभालेंगे जनपद की जिम्मेदारी; योगी सरकार ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों में फेरबदल करते हुए यूपी के युवा राजस्व राज्य मंत्री सुरेन्द्र दलेर को बुलंदशहर का नया प्रभारी मंत्री किया है नियुक्त, वहीं, पूर्व प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना को यहां हटाकर बदायूं का बनाया गया है प्रभारी मंत्री। प्रभारी मंत्री बनने के बाद कल बुलंदशहर आएंगे सुरेंद्र दलेर, दिन में करीब 2:00 बजे पहुंचेंगे बुलंदशहर, कई विभागों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक, स्वागत की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता।


2.📰✍️बुलंदशहर में तीन ईओ के गैर जनपद तबादले, गुलावठी को मिला नया अधिशासी अधिकारी; शासन स्तर पर हुए तबादलों में जहांगीराबाद के ईओ मणि सैनी को बदायूं, गुलावठी की ईओ निहारिका चौहान को कासगंज और बुगरासी के ईओ मनोज कुमार को भेजा गया है झांसी। वहीं, बरेली से आए जितेंद्र कुमार को गुलावठी नगर पालिका का नया ईओ किया गया है नियुक्त।

3.📰✍️ बुलंदशहर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुमन सिंह राघव का वकालत लाइसेंस निलंबित, एलएलबी मार्कशीट फर्जी होने के आरोप में बार काउंसिल ऑफ इंडिया की कार्रवाई; पूर्व महासचिव पवन कुमार निम ने सुमन सिंह राघव की एलएलबी डिग्री को लेकर की थी शिकायत, जिसमें पहले उन्हें मिल गया था स्टे, मार्कशीट के आधार पर डिग्री संदिग्ध पाए जाने पर मामले में फिर से 28 मई 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा ने सुनवाई कर सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज, पूर्व आईपीएस अधिकारी और बार काउंसिल सदस्य की समिति को सौंपी है जांच, जांच पूरी होने तक वकालत पर लगा दी गई है रोक।

4.📰✍️जनगणना-2027 कार्य में सुस्ती पर एडीएम सख्त, तीन दिन में प्रगति बढ़ाने के निर्देश; एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह ने जनगणना-2027 के अंतर्गत की मकान गणना एवं सूचीकरण कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को तीन दिन में उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित करने दिए निर्देश, समय सीमा के भीतर संतोषजनक प्रगति न मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की दी चेतावनी।

5.📰✍️सड़क हादसों पर लगाम लगाने को एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय सख्त, सभी दुर्घटनाओं की ऑनलाइन फीडिंग के निर्देश; एसपी सिटी ने क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के साथ बैठक कर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी हादसों की सूचना एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटाबेस और ई-डीएआर पोर्टल पर शत-प्रतिशत दर्ज करने के दिए निर्देश। बैठक में पीएम राहत योजना और पुलिस प्रमाणीकरण प्रक्रिया की भी दी गई जानकारी। इस दौरान सीओ यातायात शशांक श्रीवास्तव, सीओ शिकारपुर पूर्णिमा सिंह, एसीएमओ डॉ. शशिकांत राय तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात राजपाल सिंह रहे उपस्थित।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️दिल्ली अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद बुलंदशहर में होटल व मैरिज होमों की सुरक्षा जांच की उठी मांग; नागरिकों ने जिलाधिकारी से संयुक्त टीम गठित कर पार्किंग, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास समेत सभी सुरक्षा मानकों की व्यापक जांच कराने और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

📰✍️सिकन्द्राबाद में घरेलू कलह के बाद युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी से विवाद के बाद सल्फास खाने की आशंका; क्षेत्र के मोहल्ला खत्रीवाड़ा स्थित शगुन मैरिज गार्डन के पास मिला धर्मेंद्र का शव, पुलिस के अनुसार पत्नी से विवाद के बाद वह सल्फास की गोलियां लेकर घूम रहा था, एक दिन पहले पत्नी ने 112 पर आत्महत्या की धमकी की भी दी थी सूचना।

📰✍️खानपुर के ढकरोली जंगल में पेड़ पर चढ़ा 9 फीट का अजगर, वीडियो वायरल; सूचना के बावजूद समय से मौके पर नहीं पहुंची वन विभाग की टीम, जबकि स्थानीय लोगों ने अजगर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल।

📰✍️औरंगाबाद के ओलीना गांव में मंदिर परिसर में नमाज का वीडियो वायरल, दो युवकों का शांति भंग में चालान; क्षेत्र के हनुमान मंदिर परिसर के बरामदे में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांत कराया मामला, मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने वाले दो मुस्लिम युवकों का 151 के तहत किया चालान, फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य।

📰✍️स्याना के हामिद नूर मार्केट से बाइक चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद; मार्केट से एक चोर बाइक चोरी कर हो गया फरार, फुटेज मिलने के बाद चोर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही पुलिस।

📰✍️जहांगीराबाद में मिली लावारिस लाश निकली कानपुर की अपहृत महिला, रेप के बाद हत्या की आशंका; क्षेत्र के सलगवा में 23 मई को नग्न अवस्था में सड़क किनारे मिला महिला का शव कानपुर की अपहृत महिला का निकला है। परिजनों ने पहले ही शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी, जबकि गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर कानपुर पुलिस बुलंदशहर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।
देश विदेश

📰✍️केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर औरेया में होंगे कार्यक्रम; 5 से 21 जून तक सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित, तैयारियों की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम बृजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल एवं प्रभावी आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश।

News Editor: Dharmendra Mittal


