चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

टॉप न्यूज: बुलंदशहर में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने दो सीओ के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल; सीओ यातायात पूर्णिमा सिंह अब शिकारपुर सीओ का संभालेंगी दायित्व, यहां से हटाए गए शशांक श्रीवास्तव को बनाया गया है सीओ यातायात।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ आज दिन में एक बार फिर लोगों के फोन में बजा इमरजेंसी सायरन, तेज बारिश से कुछ देर पहले मिली सूचना से लोगों को मिला फायदा; सायरन बजने के कुछ देर बाद ही शुरू हो गई तेज बारिश, करीब 2 घंटे चली तेज बारिश में शहर और देहात क्षेत्र में कई जगह भरा पानी, नौतपा में हो रही इस बारिश से इस साल मानसून कमजोर होने का अंदाजा लगा रहे हैं विशेषज्ञ, आमतौर पर नौतपा के 9 दिन होते हैं बहुत गर्म जिनका होता है विशेष महत्व।



2.📰✍️कचहरी में बंदर ने छीना बैनामा कराने पहुंचे व्यक्ति से 2 लाख रुपये से भरा बैग, नीम के पेड़ पर चढ़कर बरसाए नोट; कचहरी में अधिवक्ता सोहनपाल और आमिर के चेंबर में बैनामा कराने पहुंचा था व्यक्ति, स्टांप खरीदने जाते समय बंदर ने मौका देखकर झपट लिया बैग, इसके बाद पेड़ पर चढ़कर बैग फाड़कर की 500-500 के नोटों की बारिश, मौके पर जुटे लोगों और पुलिस ने बिखरे नोटों में से 1 लाख 98 हजार रुपये बरामद कर लौटाए वापस।



3.📰✍️सिकंदराबाद के मोहल्ला काला पीर में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही से हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रांसफार्मर से उतरे करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत; ट्रांसफार्मर में लगी लोहे की रोड में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया घर के बाहर खेल 5 वर्षीय मासूम सबरे आलम, हादसे में बुरी तरह जल गया उसका हाथ, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत कर दिया घोषित, परिवार में मचा कोहराम। घटना के बाद परिजनों व मोहल्लेवासियों का फूटा गुस्सा, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए की कड़ी कार्यवाही की मांग।



4.📰✍️ औरंगाबाद क्षेत्र के गांव इस्माइला के पास आज दोपहर आग का गोला बनी एक प्राइवेट बस, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में देखते ही देखते जलकर राख हो गई पूरी बस; औरंगाबाद से यात्रियों को भरकर बुलंदशहर जा रही सीएनजी बस रास्ते में इस्माइल गांव के पास हो गई थी खराब, बस खराब होने पर सवारियों को दूसरी बस में कर दिया गया ट्रांसफर, इसके बाद बस को ठीक करते समय अचानक उसमें लग गई आग, इसके बाद मौके पर मछली अफरा तफरी, फायर ब्रिगेड और थाना पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, गनीमत रही नहीं हुई कोई जनहानि।


5.📰✍️ बुलंदशहर में शांतिपूर्वक संपन्न हुई बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2930 में से 2425 अभ्यर्थी हुए शामिल, 505 ने छोड़ी परीक्षा; सघन तलाशी, कड़ी सुरक्षा व सीसीटीवी निगरानी के बीच 6 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा, दूसरी पाली में परीक्षा देने नहीं पहुंचे पहली पाली में शामिल हुए 250 अभ्यर्थी, डीआईओएस विनय कुमार ने कहा सकुशल संपन्न हुई परीक्षा, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को भेजी जा रही है रिपोर्ट।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ज्येष्ठ पूर्णिमा पर आहार से नरौरा तक गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी; जिले में आहार, अनूपशहर, कर्णवास, राजघाट, रामघाट और नरौरा के गंगा तटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर की पूजा-अर्चना, किए धार्मिक अनुष्ठान।

📰✍️बाल संस्कार शिविर के छठे दिन बालिकाओं ने सीखा मेकअप, शहर के प्रसिद्ध उर्वशी ब्यूटी पार्लर की निदेशक श्वेता सचदेवा ने मेकअप व हेयर स्टाइलिंग की दी ट्रेनिंग; भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हो रहा है बाल संस्कार शिविर, इस दौरान कराई गई हेयर स्टाइल प्रतियोगिता, विजेता छात्राओं को किया गया पुरस्कृत, कल सोमवार को होगा सात दिवसीय शिविर का समापन। इस दौरान शिविर संयोजक चन्द्र भूषण मित्तल, शाखा अध्यक्ष नमन गर्ग, सचिव नितिन सचदेवा, राजपाल सिंह वर्मा, निधि गर्ग, सीमा गुप्ता, राजेश गुप्ता, यशेष तोमर, दीप्ति सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह वर्मा, योगेश शर्मा, ममता शर्मा और ममता सक्सेना रहे उपस्थित।


📰✍️सिकंदराबाद के बड़ी होली चौपाल भवन की छत का अचानक गिरा मलबा, चौपाल पर बैठे 3 लोग घायल; हादसे के बाद मच गई अफरा-तफरी, घायलों को रिक्शा से पहुंचाया गया अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर कर दिया गया रेफर।

📰✍️औरंगाबाद नगर पंचायत के नोटिस पर भड़के सेवादार, श्री नागेश्वर महादेव मंदिर के पूर्व अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में लोगों ने नोटिस का विरोध करते हुए कार्यालय पर किया प्रदर्शन, टैक्स कलेक्टर नेमपाल सिंह को सौंपा ज्ञापन; निर्माण स्थल की भूमि को धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से जुड़ा बताते हुए गलत गाटा संख्या पर नोटिस जारी करने का लगाया आरोप, कहा निर्माण स्थल की भूमि पर रामलीला, बूढ़े बाबू के मेले सहित होते रहते है अन्य धार्मिक आयोजन। मैदान की चार दीवारी होने से सर्व समाज के जनहित और सामूहिक कार्यों के उपयोग में ली जा सकेगी जमीन। इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष योगेश सिंघल, संजय वर्मा, सचिन वर्मा, अर्जुन सिंह, गौरव कुमार, बॉबी शर्मा, मिक्की अग्रवाल सहित कई लोग रहे मौजूद।


📰✍️पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त तीन पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक दी विदाई; एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजय ने उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, बलवीर सिंह एवं मुन्नू सिंह को सेवानिवृत होने पर शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र और उपहार देकर किया सम्मानित, सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की दीं शुभकामनाएं।


📰✍️सिकंदराबाद वार्ड नंबर-6 में पानी में डूबा ट्रांसफार्मर बना खतरा, कार्रवाई न होने से लोगों में रोष; लोगों ने बारिश के पानी के बीच रखे ट्रांसफार्मर, खुले बिजली बॉक्स और पानी को छूते तारों को लेकर विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही का लगाया है आरोप, कहा कई शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कोई कार्रवाई, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।

📰✍️पहासू ब्लॉक के गांव असरौली नगला में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान, ग्राम प्रधान-सचिव पर लापरवाही के आरोप; गंदगी और जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व सचिव पर विकास कार्यों में लापरवाही और धन के बंदरबांट का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री व डीएम से की समस्या के समाधान की मांग।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️गाजियाबाद क्षेत्र की खोड़ा कॉलोनी में बकरीद के दिन हुए 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर; बकरीद के दिन बकरे की कुर्बानी दिखाने के बहाने बुलाकर असद और उसके साथियों ने सूर्या चौहान की बेरहमी से चाकू घोंपकर कर दी थी हत्या, घटना के बाद से फरार चल रहा था आरोपी असद, एक दिन पहले ही पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम किया था घोषित, कार्रवाई के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल, मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस, एक आरोपी अभी भी बताया जा रहा फरार।

📰✍️औरैया में डीएम-एसपी की अनोखी पहल, काफिले की जगह बस से पहुंचे ब्लैक स्पॉट्स के निरीक्षण पर, सादगीपूर्ण कार्यशैली की हो रही सराहना; बस से सफर कर जनपद के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी बृजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, एडीएम अविनाश मौर्य व अधिकारियों की टीम। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, डीएम की सादगीपूर्ण पहल की जनपदभर में हो रही प्रशंसा।


📰✍️यूपी स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 सीएमओ और वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले: डॉ. प्रमोद कुमार को अंबेडकरनगर, डॉ. मुकेश कुमार को वाराणसी, डॉ. सचिन चंद्र वैश्य को गाजियाबाद, डॉ. रमेश कुमार मिश्रा को सोनभद्र तथा डॉ. रंजन गौतम को बाराबंकी का बनाया है सीएमओ; इसके अलावा डॉ. अजय कुमार शर्मा (उन्नाव), डॉ. अभय नारायण राय (बलिया), डॉ. अल्का शुक्ला (हमीरपुर), डॉ. उदयभान सिंह (फतेहपुर), डॉ. किशोर कुमार आहूजा (हापुड़), डॉ. गंगाराम गौतम (जौनपुर), डॉ. पंकज कुमार (मऊ), डॉ. भुवन चन्द्र पन्त (पीलीभीत), डॉ. रमाकांत सागर (अमरोहा), डॉ. रामनाथ सिंह (अलीगढ़), डॉ. विकास चंद्रा (कन्नौज), डॉ. विनय कुमार (महोबा), डॉ. वेद प्रकाश (हाथरस) और डॉ. सुखरंजन समदर (सीतापुर) को भी सीएमओ की सौंपी गई है जिम्मेदारी। वहीं डॉ. नीरज त्यागी को जेडी आगरा किया है नियुक्त।
News Editor: Dharmendra Mittal


