चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ निलंबन के बाद अब ट्रांसफर की बारी, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जिले के कई थानों के बदले प्रभारी; खुर्जा ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी जीतू सैनी के एनकाउंटर का स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम को मिला इनाम, बनाए गए औरंगाबाद थाने के प्रभारी। वहीं भ्रष्टाचार के आरोप में सिकंदराबाद कोतवाल नीरज मलिक के सस्पेंड होने के बाद गुलावठी थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गई है सिकंदराबाद की कमान। साथ ही धर्मेंद्र शर्मा को गुलावठी, रविरत्न सिंह को कोतवाली देहात, रामनारायण सिंह को स्याना, जितेंद्र दुबे को अनूपशहर तथा कविश मलिक को वीआईपी सेल की सौंपी है जिम्मेदारी।




2.📰✍️ बीती रात शहर के डीएवी फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसा, पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत दो घायल; फ्लाईओवर के पास स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मिनी ट्रक में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, हादसे में स्कॉर्पियो में सवार खुर्जा क्षेत्र स्थित अरनिया ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गौरव जादौन व बेटा गंभीर घायल, घटना के बाद गाड़ी में बुरी तरह फस गया था बेटा, पुलिस और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को निकाला गया बाहर, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया गया रेफर।


3.📰✍️ शहर के चांदपुर स्थित बर्फी देवी मोहल्ले में करंट का कहर, करंट की चपेट में आकर झूलसे एक ही परिवार के चार मासूम बच्चे; घर के बाहर नहा रहे रहे थे चारों बच्चे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए चारों, आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल किया गया रेफर, परिजनों का आरोप स्मार्ट मीटर में करंट उतरने से उसकी चपेट में आकर झुलस गए चारों मासूम।



4.📰✍️ सिटी क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी संग लापता, वीडियो जारी कर दी सुसाइड की धमकी, मचा हड़कंप; वीडियो में नाबालिग किशोरी ने अपने ही परिजनों से खुद को बताया जान का खतरा, प्रेमी या प्रेमी के परिवार वालों को परेशान करने पर आत्महत्या की दी चेतावनी। उधर किशोरी के परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली में दर्ज कराया है मुकदमा, पुलिस ने मामला गंभीर मानते हुए टीमें गठित कर दोनों की शुरु की तलाश।

5.📰✍️जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई नीट-यूजी परीक्षा, 97.57% रही उपस्थिति; दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक हुई परीक्षा, बुलंदशहर व सिकंदराबाद में 7 केंद्रों पर 3331 में से 3250 परीक्षार्थी हुए शामिल, 81 रहे अनुपस्थित। गहन तलाशी व बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही छात्रों को दिया गया प्रवेश, उड़नदस्ता टीमों की निगरानी व सीसीटीवी मॉनिटरिंग के बीच सभी केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई परीक्षा।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️नरसेना के गजरौला गंगा घाट पर नहाते समय गंगा में डूबे दो सगे भाई, एक बचा, दूसरा लापता; कुछेजा निवासी ललित और रवि समेत पांच युवक गए थे नहाने, नहाते समय रवि डूबने लगा, उसे बचाने कूदा ललित भी पानी में समा गया। ग्रामीणों ने ललित को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि रवि लापता है, गोताखोरों की टीम कर रही तलाश।

📰✍️ भारी पुलिस फोर्स के साथ शहर की सड़कों पर निकले एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय; कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त। इस दौरान सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय, शहर कोतवाल धर्मेन्द्र सिंह राठौर व सिटी क्षेत्र स्थित समस्त चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ रहे मौजूद।


📰✍️शिकारपुर सीएचसी में तैनात गार्ड की दबंगई; गार्ड पर मरीजों व तीमारदारों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट और अभद्रता का आरोप, अस्पताल परिसर में लाठी-डंडे चलने से अफरातफरी मच गई और मरीज- महिलाएं जान बचाकर भागते नजर आए, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप।


📰✍️भक्त हनुमान सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ का अधिष्ठापन दिवस सम्पन्न, कई पदाधिकारियों की घोषणा संग निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ; आकांक्षा मित्तल रहीं मुख्य अतिथि, संस्थापक चंद्रमोहन मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. साधना अग्रवाल को प्रांत अध्यक्ष, रिंकी अग्रवाल प्राची को जिला अध्यक्ष, विनीता अग्रवाल को खुर्जा नगर अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को मनोनीत कर किया गया सम्मानित। पूजा वोकेशनल सेंटर पर महिलाओं व बालिकाओं के लिए तीन माह के निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ शुभारंभ।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️दिल्ली में तड़के AC अग्निकांड का तांडव, चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 की दर्दनाक मौत; विवेक विहार क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े तीन बजे एयर कंडीशनर विस्फोट से लगी आग ने चार मंजिला रिहायशी इमारत को चपेट में ले लिया, हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं। नींद में सो रहे लोग बाहर नहीं निकल सके, कुछ छत की ओर भागे लेकिन रास्ता बंद मिलने से फंस गए, अग्निशमन विभाग को कई शव बिस्तरों पर मिले।
News Editor: Dharmendra Mittal


