2 मई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों पर डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी का बड़ा एक्शन, सिकंदराबाद कोतवाल नीरज मलिक सहित 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड; भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की डीआईजी के पास शिकायत पहुंचने के बाद की गई कार्रवाई, पहले सभी 6 पुलिसकर्मियों को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने लाइन हाजिर कर सीओ सिकंदराबाद को सौंपी जांच, जिसके कुछ घंटे बाद ही डीआईजी ने एक्शन लेते हुए सिकंदराबाद कोतवाल नीरज मालिक, एसएसआई अरुण कुमार, जेल चौकी प्रभारी अमित कुमार समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️पिछले एक हफ्ते में बुलंदशहर पुलिस महकमें में भ्रष्टाचार, लापरवाही और कमजोर खुफिया तंत्र जैसे आरोपों में जिले के तीन इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी किए जा चुके हैं सस्पेंड; खुर्जा ट्रिपल मर्डर केस हाइलाइट होने के बाद एक के बाद एक शुरू हुई कार्यवाही, सबसे पहले खुर्जा कोतवाल प्रेमचंद शर्मा समेत चार पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड, उसके बाद अहमदगढ़ में पेट्रोल डालकर युवती को जलाने की घटना के बाद एसएचओ धर्मेंद्र सिंह समेत चार पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड, आज भ्रष्टाचार के मामले में डीआईजी लेवल से हुआ एक्शन, सिकंदराबाद कोतवाल नीरज मलिक, एसएसआई अरुण कुमार, जेल चौकी प्रभारी अमित कुमार समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड।

3.📰✍️अहमदगढ़ क्षेत्र में प्रेमी और उसके परिजनों द्वारा पेट्रोल डालकर जलाई गई युवती ने दिल्ली सफदरजंग में तोड़ा दम, 8 दिन बाद भी कई आरोपी गिरफ्त से बाहर; मामले में एसएसपी पहले ही एसएचओ धर्मेंद्र सिंह समेत 4 पुलिसकर्मियों को कर चुके हैं सस्पेंड, क्षेत्र के सालवानपुर गांव में प्रेमी की सगाई की सूचना पर उसके घर पहुंची युवती कशिश के ऊपर प्रेमी आशीष, प्रेमी के भाई और परिजनों ने पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग, हादसे में करीब 90 फीसदी झुलस गई थी युवती, प्रेमी आशीष समेत उसके परिजनों खिलाफ दर्ज है मुकदमा, अभी तक सिर्फ प्रेमी के अलावा किसी और आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है पुलिस, देर रात युवती ने इलाज के दौरान तोड़ दिया दम, आज शव घर पहुंचने पर शोक में डूबा परिवार।

मामले में एसपी देहात अंतरिक्ष जैन की बाइट 👇

4.📰✍️समाधान दिवस पर डिबाई तहसील पहुंचे डीएम और एसएसपी, डीएम के आने की खबर मिलने पर शिकायतें लेकर उमड़ी फरियादियों की भीड़; इस दौरान डीएम कुमार हर्ष के सामने आईं कुल 142 शिकायतें, मात्र तीन शिकायतों का मौके पर हो पाया निस्तारण। इस दौरान डीएम ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल और पुलिस की संयुक्त जांच कर जमीनों को कब्जामुक्त कराने के दिए निर्देश। इस दौरान एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और सीएमओ डॉ. सुनील दोहरे सहित एसडीएम, सीओ, तहसीलदार रहे मौजूद।

5.📰✍️बुलंदशहर मुख्यालय पर अतिक्रमण बना जाम का बड़ा कारण, मुख्य चौराहे हों या बाजार हर जगह अतिक्रमण; शहर में कालाआम चौराहे से काली नदी तक, अंसारी रोड चौराहे, जिला अस्पताल के बाहर और अंसारी रोड से रोडवेज बस स्टैंड तक सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण का आम जनता को भुगतना पड़ रहा है खामियाजा।  सड़क किनारे दुकानदारों, होटल-रेस्टोरेंट व खोमचे वालों के बढ़ते कब्जे से रोजाना बन रही है जाम की स्थिति, भीषण गर्मी में राहगीरों व वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है भारी परेशानी, जिले की जनता की डीएम कुमार हर्ष से सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की मांग।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️मजदूर दिवस पर आज़ाद इंफ्रापावर की सराहनीय पहल, मैनेजमेंट ने श्रमिकों को बांटे वाटर कूलर; चेयरमैन वासिक आज़ाद व एमडी शारिक आज़ाद के नेतृत्व में श्रमिकों को वाटर कूलर किए गए वितरित, उन्होंने श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण की रीढ़ बताते हुए भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना कंपनी की बताया प्राथमिकता, कार्यक्रम में इंजीनियर दीपक गौड़, सलमान खान, दीपक सिंह व आरएस यादव मौजूद रहे।

📰✍️प्रीत विहार में कल 5 घंटे बिजली रहेगी गुल; कल सुबह RDDS योजना के तहत तार बदलने का किया जाएगा कार्य, जिसके चलते सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित।

📰✍️शिकारपुर तहसील में लेखपाल पर फर्जी रिपोर्ट का आरोप, भाकियू महाशक्ति ने कार्रवाई न होने पर दी धरने की चेतावनी; क्षेत्र के अकरवास कनैनी गांव में किसान यूनियन महाशक्ति के तहसील उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने लेखपाल नीरज सैनी पर आईजीआरएस पोर्टल पर फर्जी रिपोर्ट लगाकर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त दिखाने का आरोप लगाते हुए तहसील दिवस में एसडीएम को शिकायत दी, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

📰✍️जनगणना 2027 की तैयारी तेज, बुलंदशहर में 7 से 21 मई तक 24 घंटे खुला रहेगा स्वगणना पोर्टल; जिला जनगणना अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जनगणना 2027 के तहत नागरिकों की ऑनलाइन भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वगणना पोर्टल 7 से 21 मई तक लगातार खुला रहेगा, सभी विभागों को कर्मचारियों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि डेटा संग्रहण तेज, सटीक और सुरक्षित हो सके।



News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: