29 मई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📣जरूरी खबर/ सूचना: बुलंदशहर में 30 मई से लागू होंगी नई सर्किल रेट दरें, डीएम ने जारी किए आदेश; वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 30 मई 2026 से प्रभावी होगी जनपद में सर्किल रेट सूची, सहायक महानिरीक्षक निबंधन सन्त कुमार रावत ने दी जानकारी।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ स्याना क्षेत्र के गढ़ रोड पर शराब के नशे में धुत वर्दीधारी सिपाही का हंगामा, कार में टक्कर मार युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने किया सस्पेंड; सिपाही अमित मलिक पर शराब के नशे में कार चालने, बाजार से लौट रहे परिवार की कार में टक्कर मारने और युवती से बदसलूकी करने का लगा है‌ आरोप, घटना के बाद लोगों ने किया हंगामा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, मामले में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिपाही अमित मलिक को किया सस्पेंड, विभागीय जांच भी शुरू।

2.📰✍️शहर में मोबाइल तारों का जाल बना जानलेवा, बिजली खंभों से नीचे लटके तारों से हादसों का खतरा, शिकायतों के बाद भी समस्या बरकरार; शहर के कई मोहल्लों और व्यस्त सड़कों पर बिजली खंभों से नीचे लटके मोबाइल कंपनियों के तार आम लोगों के लिए बन गए हैं खतरा, स्थिति यह है कि आए दिन वाहनों से टकराकर टूट रहे हैं तार, राहगीरों और दोपहिया चालकों के उलझने से दुर्घटना का बना रहता है डर, शिकायतों के बावजूद जस की तस बनी हुई है समस्या, संबंधित विभाग का इस ओर नहीं कोई ध्यान, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर तार हटवाने की नगरवासियों ने की मांग।

3.📰✍️ नरौरा क्षेत्र के गांव पिलखना में पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, दो दिन पहले लापता हुई थी नाबालिग लड़की, इलाके में सनसनी; गगन के रूप में हुई है मृतक युवक की पहचान, जिसके खिलाफ डिबाई थाने में 27 मई को कपिल कुमार ने अपनी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने की दर्ज कराई थी रिपोर्ट, जिसके बाद दोनों की तलाश कर रही थी पुलिस। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की जांच में करीब दो दिन पुराने प्रतीत हुए शव, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज शुरु की जांच, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का माना जा रहा है मामला।

4.📰✍️खुर्जा बाईपास पर विकास प्राधिकरण का गरजा बुल्डोजर, 18 बीघा में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग ध्वस्त; इस दौरान अशोक व मौ० शकील (विकासकर्ता) द्वारा लगभग 7-8 बीघा तथा रामदत्त, कृपाल सिंह आदि द्वारा लगभग 10 बीघा भूमि में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चलाया गया बुल्डोजर।‌ बीकेडीए उपाध्यक्ष डॉ० अपराजिता सिंह सिनसिनवार के निर्देशन और पुलिस बल की मौजूदगी में सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता व स्टाफ ने कार्रवाई को दिया अंजाम।

5.📰✍️ककोड़ क्षेत्र में बुलंदशहर रोड स्थित थाना चौराहे के पास ‘शिवम कार श्रृंगार’ की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; दुकान मालिक सुरेश के अनुसार रात करीब 10 बजे आग लगने की मिली सूचना, मौके पर पहुंचने तक जल चुका था दुकान में रखा अधिकांश सामान, करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर हो गया राख, आग लगने के कारणों का अभी नहीं चल सका है पता।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ भीषण गर्मी के बीच स्विमिंग पूल पार्टी में बच्चों ने जमकर की मस्ती, भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ द्वारा आयोजित बाल संस्कार शिविर के चौथे दिन 147 बच्चों की रही उत्साहपूर्ण मौजूदगी; शहर के भूतेश्वर साठा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के मैदान में बनाए गए दो स्विमिंग पूलों में बच्चों ने जमकर पूल पार्टी का लिया आनंद, पूल पार्टी के बाद वेज बिरयानी का भी चखा स्वाद। इस दौरान शिविर संयोजक चन्द्र भूषण मित्तल, अध्यक्ष नमन गर्ग, सचिव नितिन सचदेवा, कोषाध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, राजपाल सिंह वर्मा, यशेष तोमर, दीप्ति सिंह, आचार्य शिवकुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार, मूलचंद, राजेंद्र सिंह, योगेश शर्मा, ममता शर्मा, ममता सक्सेना एवं मोनिका गुप्ता आदि रहे उपस्थित।

📰✍️अर्पिता शर्मा होंगी बुलंदशहर की नई एआईजी स्टांप; जनपद में तैनात एआईजी स्टांप एस के रावत का तबादला शासन ने इसी पद पर कर दिया है श्रावस्ती, उनके स्थान पर मथुरा से एआईजी स्टांप अर्पिता शर्मा की बुलंदशहर में की गई है तैनाती।

📰✍️गृह क्लेश के चलते फांसी के फंदे से झूला युवक, दूसरी शादी के डेढ़ माह बाद किराए के कमरे में मिला शव; नरसेना क्षेत्र के गांव नरेन्द्रपुर निवासी 25 वर्षीय केशव ने गृह क्लेश के चलते दौलतपुर कलां स्थित किराए के कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, बताया गया कि गुरुवार रात युवक ने अपने चाचा को फोन कर दो लोगों से जान का खतरा होने की कही थी बात, आज सुबह करीब 8 बजे उसका फंदे पर लटका मिला शव।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से बड़ा हादसा, बेतवा नदी पर चल रहे 90 करोड़ के प्रोजेक्ट में 6 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे होने की आशंका; देर रात करीब 2 बजे बेतवा नदी पर निर्माणाधीन दो लेन पुल का भरभराकर गिर गया स्लैब, हादसे में 6 मजदूरों की मौत, मृतकों में 4 मजदूर बांदा और 2 हमीरपुर के बताए गए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा मोराकांड से कुरारा गांव के बीच 700 मीटर लंबे पुल का मार्च 2024 से कराया जा रहा था निर्माण, जिसे दिसंबर 2026 तक होना था पूरा।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: