25 मई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📣हाय रे महंगाई! आम जनता को एक बार फिर महंगाई का झटका, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; भारत में करीब 2 साल से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहने के बाद अब 2 हफ्तों में चौथी बार कीमतों में हुई है बढ़ोतरी। पेट्रोल के दाम में ₹2.61 और डीजल के दाम में ₹2.71 की वृद्धि की गई है दर्ज।

📣 आस्था की डुबकी! गंगा दशहरा पर आस्था का संगम, जिले के गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु; इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य कर मां गंगा का आशीर्वाद किया प्राप्त। पर्व को लेकर घाटों पर सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता व्यवस्था के किए गए विशेष इंतजाम।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️शहर की डीएम कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ सिटी कोतवाली में दी तहरीर; डीएम कॉलोनी निवासी सर्वेश देवी पत्नी शिव कुमार राघव ने मोहल्ले के चार लोगों पर 22 मई की रात घर में घुसकर गाली-गलौज, अभद्रता और मारपीट करने का लगाया है आरोप, कहा घटना से दहशत में है परिवार।

2.📰✍️ गंगा दशहरा स्नान को जा रहे युवक की मौत, चार अन्य घायल; जहांगीराबाद के आहार रोड स्थित सांखनी पुल के पास सुबह बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत,  हादसे में गांव सुखला खुर्जा निवासी सचिन पुत्र भगेन्द्र की हो गई मौत, साथ ही शंकर, राजेश, राकेश तथा अमित हुए हैं घायल, जिनका चल रहा इलाज।

Ad

3.📰✍️भंडारे में शामिल होने जा रहे दो साधुओं की दर्दनाक मौत, ऊंचागांव में ट्रैक्टर से टकराई उनकी बाइक; मांडू ऋषि आश्रम के भंडारे में जा रहे थे दोनों साधु ओम भारती और रघुनंदन गिरी, रास्ते में नरसेना क्षेत्र के ऊंचागांव स्थित शनिदेव मंदिर के पास रोडी-बदरपुर से भरे ट्रैक्टर से टकरा गई उनकी बाइक, आमने-सामने की टक्कर में दोनो की हो गई मौत, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार।

4.📰✍️अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में बुलंदशहर और हापुड़ के 50-50 हजार के दो इनामी लुटेरे ढेर, महिलाओं से लूटपाट की वारदातों से फैला रखा था आतंक; दोनों ने रविवार दोपहर में महिला से लूटे थे कुंडल, अतरौली क्षेत्र में पुलिस ने  लूटकांड के बाद सीसीटीवी के आधार पर 50-50 हजार के इनामी बदमाशों को गोधा रोड पर मुठभेड़ में मार गिराया, बुलंदशहर के चोला क्षेत्र निवासी मोमीन व हापुड़ निवासी रजा मोहम्मद के रूप में हुई है मृतकों की पहचान, दोनों पर कई मुकदमें थे दर्ज।

5.📰✍️भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस की मदद को आगे आया रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी, ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को वितरित किए छाते; डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए नितिन अग्रवाल ने की धूप में यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों की सराहना, टीआई राजपाल सिंह तोमर ने क्लब का जताया आभार। इस दौरान राजीव अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, लवकेश गुप्ता, सुमित मित्तल, दीपक बंसल, जुग्नेश बंसल, अजय गोयल, अंकुर गर्ग, आयुष बंसल आदि रहे मौजूद।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️47 डिग्री तापमान के बीच हीट वेव से राहत के लिए शिकारपुर नगर पालिका का राहत अभियान, एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों को बांटे गए ORS और पानी; इस दौरान करीब 500 से 700 लोगों को ORS घोल और पानी की बोतलें की गईं वितरित। एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह व ईओ नीतू सिंह ने लोगों से की आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील।

📰✍️छठवीं आवाज़ बैडमिंटन ट्रॉफी 2026 संपन्न, वीरेंद्र सिंह सिरोही बैडमिंटन हॉल में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम; आवाज़ एनजीओ एवं एलिवेट बैडमिंटन अकैडमी के सहयोग से आयोजित हुई प्रतियोगिता, बालिका ओपन में अलका आर्य, यू-15 में आदित्य नेहवाल, यू-19 में रजत शर्मा, पुरुष ओपन सिंगल्स में विश्वजीत मलिक तथा विभिन्न डबल्स वर्गों में विश्वजीत-अभिनव और हर्षित-सचिन की जोड़ियां रहीं विजेता। समापन पर योगेन्द्र शर्मा, डॉ. सिंधुल चौधरी, चिराग गोस्वामी और मणितोष भारद्वाज ने विजेताओं को किया सम्मानित।

📰✍️बकरीद को लेकर देहात कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक; अधिकारियों ने धर्मगुरुओं व क्षेत्रवासियों से की सौहार्द बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और अफवाहों से दूर रहने की अपील। बैठक के बाद पुलिस बल के साथ एसडीएम अंगद यादव व सीओ प्रखर पाण्डेय ने किया पैदल मार्च, इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रविरतन सिंह भी मौजूद रहे।

📰✍️जहांगीराबाद क्षेत्र के गंगावास पहाड़ा में मामूली विवाद पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, पुलिस वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

📰✍️जेसीबी से धान की फसल नष्ट कराने का आरोप, अनूपशहर तहसील के गांव गंगावास पहाड़ा निवासी किसान सोनू कुमार ने राजस्व कर्मियों व दबंगों पर लगाए गंभीर आरोप; पीड़ित ने राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और कुछ लोगों पर बिना नोटिस खेत में जेसीबी चलवाकर धान की फसल व मेड़ को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। कहा खेत का पानी भी कर दिया गया बंद, जिससे फसल हो सकती है खराब। निष्पक्ष जांच, मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग।



News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: