20 जुलाई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ बुलंदशहर में मौसम बदलते ही वायरल बुखार, खांसी और एलर्जी के मरीजों की बढ़ी संख्या, सरकारी व निजी अस्पतालों में उमड़ी भीड़; तेज धूप, उमस और रात के तापमान में बदलाव से वायरल, पेट संबंधी रोग, फंगल संक्रमण और त्वचा रोग के मरीजों की बढ़ी है संख्या। डॉक्टरों ने साफ-सफाई, पर्याप्त पानी पीने और मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की दी है सलाह।

2.📰✍️ बुलंदशहर कलेक्ट्रेट परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, क्रेन से उठाई गलत तरीके से खड़ी कार; परिसर में वाहनों की भरमार और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण अधिकारियों व आम लोगों को परेशानी का करना पड़ रहा है सामना, कई बार पैदल निकलना भी हो जाता है मुश्किल, आज कार्रवाई होते ही वाहन चालकों में मच गया हड़कंप।

3.📰✍️ खुर्जा में NH 34 पर गलत दिशा से आए डंपर ने सवारियों से भरे टेंपो को मारी टक्कर, हादसे में टेंपो चालक की मौत, 10 यात्री घायल; आज दोपहर की घटना, हादसे में बेलीमपुरा निवासी टेंपो चालक हरी की मौके पर  हो गई मौत, साथी चालक जरीफ के अनुसार बुलंदशहर से सवारियां लेकर खुर्जा जा रहा था हरी, तभी सामने से गलत दिशा में आए डंपर ने टेंपो को मार दी टक्कर। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सूरजमल जटिया राजकीय अस्पताल में कराया भर्ती, डंपर व चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरु।

4.📰✍️ खुर्जा में अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच शातिर गिरफ्तार, चोरी की नौ बाइक और तमंचा बरामद; बुलंदशहर और अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी अनिल, प्रमोद, सलीम, असलम और पवन। पूछताछ में आरोपियों ने बुलंदशहर, अलीगढ़, गाजियाबाद समेत आसपास के जिलों में स्कूल, कॉलेज और बारातघरों के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर सस्ते दामों में बेचने की कबूली बात। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सात अन्य चोरी की बाइक की हैं ट्रेस। गिरोह के कई सदस्यों पर पहले से वाहन चोरी, गैंगस्टर और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे हैं दर्ज।

5.📰✍️बुलंदशहर की 11 वर्षीय बच्ची पूर्वी मावी की आंख की बची रोशनी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नोएडा में आंख के पीछे मौजूद ऑर्बिटल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन; सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोसर्जरी डॉ. रोहित कुमार पांडे के नेतृत्व में अत्याधुनिक तकनीक से सफलतापूर्वक निकाला गया ऑप्टिक नर्व के बेहद करीब मौजूद आईबॉल के आकार का ट्यूमर, समय पर इलाज न होने पर दृष्टि जाने का था खतरा, सफल सर्जरी के बाद पूर्वी की हालत में सुधार, छह दिन बाद उसे स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से दे दी गई छुट्टी।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बीबीनगर में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, आठ आरोपी गिरफ्तार, मंदिरों, दुकानों और ट्यूबवेल से चोरी का सामान बरामद; बीबीनगर और गाजियाबाद के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पीतल के घंटे, दो शेर, दो मोर, दो स्टार्टर, एक डीवीआर, एक वाई-फाई पैनल, दो केबल, तांबे के तार, 10,850 रुपये नकद, एक तमंचा, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और कार की बरामद। यह गिरोह बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद में मंदिरों, ट्यूबवेल, दुकानों व मकानों की पहले स्कूटी से करता था रेकी, चोरी का सामान कार से कबाड़ियों को देता था बेच।

📰✍️ सिकंद्राबाद में ट्रक यूनियन परिसर बना कूड़ा घर, गंदगी और दुर्गंध से लोगों का फूटा गुस्सा; लगातार कूड़ा डंप होने से प्रदूषण और संक्रामक बीमारियों का बढ़ गया है खतरा, दुकानदारों व राहगीरों को झेलनी पड़ रही है भारी परेशानी। लोगों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में कूड़ा डंपिंग तत्काल बंद कर कूड़ा हटाने और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठाई मांग।

📰✍️ श्री महाचंडी कमेटी व अखाड़ा (रजिस्टर्ड) की नई कार्यकारिणी का गठन, वरिष्ठ प्रभारी नीरज अग्रवाल व प्रेमप्रकाश बबली की मौजूदगी मे 2026 के लिए नई टीम का किया गया विस्तार; प्रधान अजय वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकू वर्मा, कोषाध्यक्ष सुमित वर्मा, मंत्री विभोर मित्तल, सहमंत्री दीपक वर्मा व मोहित वर्मा, महामंत्री मनोज वर्मा, सहमहामंत्री अमित वर्मा, सोनू वर्मा, अमरजीत छाबड़ा, मीडिया प्रभारी नितिन सोनी, वरिष्ठ मीडिया प्रभारी कपिल गौड़, मेला अधिकारी योगेश वर्मा और दिव्यांश भारद्वाज सहित नई टीम की घोषणा की गई।

📰✍️ औरंगाबाद में भाकियू चढ़ूनी के हाईवे जाम की चेतावनी पर पुलिस अलर्ट, जिलाध्यक्ष सुनील लोधी को रोककर ले गई थाने, थाना परिसर में किसानों का धरना; राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी की हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन की तैयारी के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोकझोंक, शाम करीब साढ़े चार बजे गुरनाम सिंह चढ़ूनी की रिहाई की सूचना मिलने के बाद समाप्त हुआ धरना। इस दौरान देवेंद्र लोधी, पुष्पेंद्र चौधरी, रघुवीर सिंह पंवार, जोगेंद्र सिंह, सोनपाल सिंह, हरेंद्र प्रधान, रिंकू लोधी, भूपेंद्र चौधरी, वीरेंद्र सोनी और नरोत्तम सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

📰✍️ बुलंदशहर के श्री नर्मदेश्वर महादेव आश्रम में गुप्त नवरात्रि के दौरान रुद्राभिषेक व श्री सत्यनारायण कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं को बताया धार्मिक महत्व; कथाव्यास आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय ने इसे आत्मशुद्धि व सदाचार का बताया मार्ग, पीठाधीश्वर स्वामी फलाहारी जी महाराज ने धार्मिक मूल्यों को अपनाने का  किया आह्वान।

📰✍️ सिकन्द्राबाद के पीरबियानी गांव में तेज रफ्तार बाइक की बुग्गी से जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर घायल; गुलावठी रोड पर हुए हादसे में घायल बाइक सवार बेटी से मिलकर अपने गांव मसोता रहे थे लौट, ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को पहुंचाया अस्पताल।

📰✍️ खुर्जा के तेलियाघाट फाटक के पास रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, सिर पर मिले गंभीर चोट के निशान; ट्रेन की चपेट में आने से मौत की जताई जा रही है आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान कराने और मामले की जांच शुरू कर दी है।

📰✍️ सलेमपुर थाना परिसर के पास तालाब में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बाहर निकलवाया शव; सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया की शुरू, मृतक की पहचान और मामले की जांच की जा रही है।


देश विदेश

📰✍️ लखनऊ में एफएसडीए और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख रुपये की संदिग्ध दवाएं सीज, कई नामी ब्रांड के लेबल में मिली गड़बड़ी; एफएसडीए कमिश्नर रोशन जैकब के नेतृत्व में बिना लाइसेंस संचालित गोदाम पर छापेमारी कर एलोपैथिक व नारकोटिक्स दवाएं बरामद की गईं। Telma, Augmentin 625, Clavum 625 समेत कई ब्रांडों के लेबल में स्पेलिंग त्रुटियां मिलने पर दवाओं के नकली होने की आशंका जताई गई, एफआईआर दर्ज कर नमूने जांच के लिए भेजे गए। गोंडा में भी एक करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध दवाएं सीज होने की जानकारी आई है सामने।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: