चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️नुमाइश मैदान में मुख्यमंत्री की सभा के दौरान सदर विधायक प्रदीप चौधरी का संबोधन बना चर्चा का विषय, मंच संचालकों के रोकने के बावजूद लंबे समय तक माइक पर क्षेत्र की उठाते रहे मांग; इस दौरान उन्होंने शहर में रिंग रोड और मेट्रो बाईपास बनाने की उठाई मांग, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया “कलियुग का हनुमान”, समय की कमी के चलते मंच संचालकों ने एक-दो बार रोकने का किया प्रयास, लेकिन वह बिना रुके रखते रहे क्षेत्र की मांगें।



1.📰✍️ कल 20 जुलाई को बुलंदशहर आ रहे हैं भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा, स्वागत की तैयारियों में जुटे भाजपाई; जिले में पांच स्थानों पर होगा भव्य स्वागत, शाम 4:00 बजे गुलावठी टोल प्लाज़ा, 4:15 बजे गुलावठी शहीद स्मारक, 4:30 बजे शांति दीप रिजॉर्ट, 4:45 बजे भूड़ चौराहा और 4:50 बजे गंगानगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम होंगे आयोजित, जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा ने दी जानकारी।

2.📰✍️ शिकारपुर में महिला कांग्रेस का सम्मेलन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर 21 जुलाई के संसद घेराव में महिलाओं से बड़ी भागीदारी मैं शामिल होने का किया गया आह्वान; कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा के नेतृत्व व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी और राष्ट्रीय संयोजक ज्योत्सना गोगिया रहीं मुख्य वक्ता, समापन पर महिलाओं को सैनिटरी पैड भी किए गए वितरित। इस दौरान सुभाष गांधी, शिवकुमार शर्मा, राजकुमार पंडित, सुरेंद्र उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी रहे मौजूद।


3.📰✍️जय जगन्नाथ के जयघोष और पुष्पवर्षा के साथ शहर के श्री ठाकुरद्वारा मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की विशाल रथयात्रा, भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु; सर्राफा बाजार, चौक बाजार, अंसारी रोड, अंबर सिनेमा और बूरा बाजार होते हुए पुनः मंदिर पहुंची रथयात्रा, यात्रा में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के दिव्य रथ रहे आकर्षण का केंद्र, समापन पर वितरित किया गया महाप्रसाद। इस दौरान नितिन सोनी, हेमंत वर्मा, सतीश वर्मा, दिनेश वर्मा, अंशु वर्मा, सचिन वर्मा, चुन्नू मांगलिक, मुन्नू मांगलिक, विकास वर्मा, योगेश वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, मोहित वर्मा, संजय लोधी, सचिन सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद।


4.📰✍️गुलावठी के गांव माहौली में दर्दनाक हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत; गांव स्थित ईंट भट्टे के पास बने गड्ढे में दोस्तों के साथ नहाने गया था क्षेत्र निवासी मोहम्मद जावेद का 13 वर्षीय पुत्र, नहाते समय गहरे पानी में डूब गया जैद, ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की तलाश के बाद उसे निकाला बाहर, लेकिन तब तक उसकी हो चुकी थी मौत।


5.📰✍️ औरंगाबाद क्षेत्र के गांव इलना में खेत जाते समय कोबरा के डंसने से किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम; गांव निवासी बबलू लोधी की 17 वर्षीय पुत्री ज्योति शनिवार देर शाम धान लगाने जा रही थी खेत, तभी मेड़ में छिपे कोबरा ने उसके पैर में लिया डस, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत कर दिया घोषित, लोक किसान इंटर कॉलेज इलना में 12वीं की छात्रा थी मृतका ज्योति, उसकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ खुर्जा के परशुराम मार्ग स्थित श्री महर्षि भृगु सदन धर्मशाला में श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट का शुभारंभ, भगवान परशुराम की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर हुआ उद्घाटन; इस दौरान संस्था के डायरेक्टर डॉ. हिमांशु दत्त शर्मा का जन्मदिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में नरेंद्र वशिष्ठ, सुशील शर्मा, राजेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, उमाकांत शर्मा, सोनू पंडित, योगेश गौड़, कमलकांत शर्मा, भास्कर शर्मा, प्रिंस पाठक, आशीष शर्मा, गोल्डी, आदर्श शर्मा, अंकित शर्मा, शिखर शर्मा, कौशल शर्मा, करण कौशिक, गौरव शर्मा सहित अनेक लोग रहे मौजूद।


📰✍️ अनूपशहर के मलकपुर गांव में 4300 रुपये की कमेटी के विवाद में खूनी संघर्ष, गंडासे के वार से युवक की कलाई की हड्डी कटी, जिला अस्पताल में भर्ती; कमेटी में बोली को लेकर रितिक और योगेंद्र कुमार के बीच हुआ विवाद, रितिक द्वारा कमेटी बंद करने और फर्जी बोली बढ़वाने का आरोप लगाने पर योगेंद्र के बेटे आकाश ने साथियों के साथ रितिक की दुकान में घुसकर गंडासे व लोहे की रॉड से कर दिया हमला। बीच-बचाव करने आए भाई अमन की कलाई पर गंडासा लगने से कट गई हड्डी, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की शुरू।

📰✍️रामघाट क्षेत्र में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख; धर्मेंद्र केवट की पत्नी राजेश्वरी रसोई में बना रही थीं खाना, तभी सिलेंडर में अचानक लग गई आग, वह चिल्लाते हुए भागी बाहर, शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग, लेकिन राशन, बर्तन और कपड़े सहित जल गया अधिकांश सामान। गनीमत रही घटना में नहीं हुई कोई जनहानि।


📰✍️खुर्जा के सुभाष रोड पर भरभराकर गिरा सौ साल पुरानी जर्जर इमारत का छज्जा , स्कूटी क्षतिग्रस्त, साप्ताहिक बंदी के चलते टला बड़ा हादसा; आज दोपहर करीब 3 बजे की घटना, परिसर में संचालित होता है आर्य कन्या पाठशाला जूनियर हाईस्कूल, दिन भर बाजार में रहती है भारी भीड़, आज छुट्टी होने के कारण टला बड़ा हादसा।

📰✍️ पहासू क्षेत्र के गांव दीघी में ससुराल में रह रहे युवक का कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने अनबन से परेशान होने की बात कही; खेरिया कल्याणपुर निवासी रिषीपाल के रूप में हुई मृतक की पहचान, पिछले कुछ समय से ससुराल में रह रहा था, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की शुरू।

📰✍️ खुर्जा में 18 जून को हुए बृजमोहन शर्मा हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ बटालियन से किया गिरफ्तार; मामले में नामजद आरोपी अरविंद शर्मा निवासी बादशाहपुर तालाब को खुर्जा पुलिस ने उसकी वर्तमान तैनाती 137वीं बटालियन सीआरपीएफ, उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) से किया गिरफ्तार, इस मुकदमे में तीन आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल।

📰✍️ खुर्जा देहात क्षेत्र के इस्लामाबाद गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला युवती का शव, दौरा पड़ने से मौत की आशंका; रूबी के रूप में हुई मृतका की पहचान, पिछले दो वर्षों से अपने भाई के साथ गांव में रह रही थी, परिजनों के अनुसार मानसिक रूप से थी कमजोर, सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने प्रथम दृष्टया दौरा पड़ने से मौत की जताई आशंका।

📰✍️ नरसेना क्षेत्र के दौलतपुर बरवाला रोड स्थित नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पहचान कराने में जुटी पुलिस; सूचना पर थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, शव को नाले से निकलवाकर घटनास्थल का किया निरीक्षण, समाचार लिखे जाने तक शव की नहीं हो सकी थी शिनाख्त।

देश विदेश

📰✍️ बिहार के नालंदा स्थित चंडी थाना क्षेत्र में एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, आत्महत्या के प्रयास में तीन की मौत, एक की हालत गंभीर; दिलचंद्र तांती, उनकी बहू गौरी देवी और बड़े बेटे रंजीत की मौत, जबकि छोटे बेटे पुरुषोत्तम का जारी है उपचार। रंजीत और गौरी देवी ने जहरीला पदार्थ खाया, जबकि दिलचंद्र और पुरुषोत्तम ने लगाई फांसी। घटना के कारण स्पष्ट नहीं हैं, अवैध संबंध की चर्चा है लेकिन पुलिस ने नहीं की है पुष्टि।

📰✍️ आगरा में 50 हजार रुपये के इनामी तोते ‘माऊ’ की घर वापसी, परिवार में लौटी खुशी, शहर भर में लगे थे तलाश के होर्डिंग; अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह का पालतू तोता लापता होने के बाद उसकी तलाश में 50 हजार रुपये का इनाम किया गया था घोषित, इनाम के लालच में कई लोग दूसरे देशी तोते लेकर पहुंचे, लेकिन सभी दावे निकले गलत, आखिर में खुद ही अपने घर लौट आया माऊ।
News Editor: Dharmendra Mittal


