18 जुलाई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ बुलंदशहर में बोले सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ, कहा आपने हमें लोकसभा और विधानसभा की सभी सीटों पर दिलाई है जीत, आपका हम पर है कर्ज, आप आवाज दें या ना दें हमें तो विकास करना ही है, ऐसे ही बनाए रखिए अपना आशीर्वाद;  अपने भाषण के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी कसा तंज, कहा 12:00 बजे तो सो कर उठते ‘बबुआ’, 2 बजे तक सज धज कर होते तैयार, 5 बजे जिम का हो जाता टाइम, इसके बाद शाम में महफिल में बैठ जाते।

1.📰✍️ बुलंदशहर के नुमाइश मैदान में एक घंटे देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, “भारत माता की जय” उद्घोष के बीच मंच पर की एंट्री, विधायक लक्ष्मीराज ने मंच पर दो बार पैर छूकर लिया आशीर्वाद;  योगी को देखने के लिए पहुंचा जनसैलाब, भीषण गर्मी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हुई जनसभा, इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसभा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र दिलेर, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, सांसद डॉ. महेश शर्मा, डॉ. भोला सिंह, जिलाध्यक्ष विकास चौहान सहित विधायक व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।

2.📰✍️ शिकारपुर के रज्जू भैया सैनिक स्कूल में अब बालिकाओं को भी मिलेगा प्रवेश, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; आज अपने बुलंदशहर दौरे पर सबसे पहले शिकारपुर के रज्जू भैया सैनिक स्कूल पहुंचे सीएम योगी, कहा सैनिकों की भूमि है बुलंदशहर, अब सैनिक स्कूल में बेटियों को भी शिक्षा व सैन्य अनुशासन का मिलेगा अवसर।

3.📰✍️ जन समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें ज्ञापन देने के सपनों पर फिरा पानी, आज सीएम योगी के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान व छात्र नेता सचिन वशिष्ठ सहित इसराइल गहलोत, अर्चना पांडा और शिवकुमार शर्मा को किया हाउस अरेस्ट; सभी नेताओं को देर रात पुलिस ने उनके घरों पर ही जाकर कर दिया नजरबंद, जियाउर्रहमान समेत अन्य नेताओं ने इस कार्यवाही को बताया लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन, कार्रवाई को गैरकानूनी बताते हुए हाईकोर्ट जाने की भी कहीं बात।

4.📰✍️शहर के मोहल्ला देवीपुरा फर्स्ट में बेटे ने फावड़े से की पिता की हत्या, गले और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी बेटा गिरफ्तार; आज शनिवार शाम करीब 4 बजे की घटना, 38 वर्षीय पुष्पेंद्र ने शराब पीने से मना करने पर अपने 68 वर्षीय पिता रामप्रताप पर घर में रखे फावड़े से कर दिया हमला, जिससे उनकी मौके पर ही हो गई मौत। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच संपत्ति को लेकर भी चल रहा था विवाद। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे पुष्पेंद्र को हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल फावड़ा सहित किया गिरफ्तार।

5. 📰✍️बुलंदशहर में सील हुए कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी को मिली अस्थायी राहत, शर्तों के साथ होंगे डी-सील; बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने दी जानकारी, कहा इसके लिए संचालकों को जमा करना होगा शपथ पत्र, जिसके बाद किया जाएगा डी-सील। दो माह के भीतर अग्निशमन व विद्युत विभाग की एनओसी जमा होगी करनी, अन्यथा दोबारा की जाएगी सीलिंग की कार्रवाई।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ औरंगाबाद क्षेत्र के जहांगीराबाद मार्ग पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी निशुल्क सलाह; विहिप नगराध्यक्ष नितिन सिंघल के प्रतिष्ठान पर आयोजित शिविर का प्रदीप भारद्वाज, कृष्ण भारद्वाज, वीरेंद्र सिंह गुड्डू और शिवकुमार गुप्ता ने किया शुभारंभ। इस दौरान डॉ. विनीत भारद्वाज और डॉ. अमीषा कंसल ने की मरीजों की जांच, दी दवाएं। कार्यक्रम में दीपक अग्रवाल दीनू, राजीव कौशल सर्राफ, मोहित अग्रवाल, मनीष सिंघल, गोलू शर्मा आदि सेवादार रहे मौजूद।

📰✍️ अनूपशहर के देहलीगेट में ट्रांसफार्मर फुंकने से 24 घंटे से बिजली गुल, डेढ़ सौ से अधिक घरों की आपूर्ति ठप; शुक्रवार शाम ओवरलोड ट्रांसफार्मर से तेल लीक होने के बाद आग लगने से बाधित हो गई बिजली आपूर्ति, भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल। स्थानीय लोगों ने की जर्जर तारों के कारण बार-बार ट्रिपिंग और ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की।

📰✍️ शिकारपुर क्षेत्र में रानऊ गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो सवार की मौत, मौके पर तोड़ा दम; हादसे में नोएडा से लौट रहे युवक सलाबाद निवासी प्रमोद की मौत, टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार, तलाश जारी।


देश विदेश

📰✍️ भारत में डेमोक्रेसी का अंत, डिक्टेटरशिप की शुरुआत! पेपर लीक मामले की जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के साथ 21 दिन से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को आज उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई पुलिस; सुबह सुबह सिविल ड्रेस में आई पुलिस, अस्पताल में उनके डॉक्टरों को भी मिलने की नहीं दी इजाजत। उधर, वांगचुक के अस्पताल जाने के बाद CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने शुरू कर दी भूख हड़ताल, जिन पर एक महिला ने फेंकी स्याही।

📰✍️ गाजियाबाद में ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 5 लाख की सहायता और दो आवास देने की घोषणा; इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का दिया भरोसा, छात्रा के पिता और चाचा को एक-एक मुख्यमंत्री आवास देने की घोषणा की तथा पुलिस अधिकारियों से मामले की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: