30 अप्रैल 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर में 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी-तूफान से भारी तबाही, कई जगह बारिश के साथ गिरे ओले; तेज आंधी-तूफान में विशाल पेड़, बिजली के खंभे व दुकानों की टीन उड़कर गिरी, खुर्जा क्षेत्र के गांव जरारे में 60 वर्षीय वृद्ध महिला के ऊपर पेड़ गिरने से मौके पर मौत, पहासू-अलीगढ़ चौराहे पर नीम का पेड़ गिरने से लगा जाम, कई स्थानों पर लाइन टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित, किसानों को भी भारी नुकसान।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ खुर्जा ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी 50 हजार का इनामी ‘बर्थडे बॉय’ जीतू सैनी पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर, स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम सहित दो पुलिसकर्मी भी घायल; क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित जिम में 25 अप्रैल को बर्थडे पार्टी में केक लगाने के विवाद पर पिस्टल से भाजपा नेता के परिवार के आकाश, मनीष व अमनदीप की हत्या करने वाला इनामी जीतू सैनी तड़के ढाकर रोड पर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, फायरिंग में एसओजी प्रभारी असलम व एक सिपाही घायल, उसके साथ मौजूद एक साथी फरार होने में रहा कामयाब, मामले में कुल पांच आरोपी अभी भी फरार जीतू सैनी के एनकाउंटर से मृतक अमरदीप की बहन व पत्नी खुश, सीएम योगी का किया धन्यवाद।

3.📰✍️खानपुर स्थित कुंदन भारत गैस एजेंसी पर बड़ी कालाबाजारी का खुलासा, सैकड़ो सिलेंडरों में गड़बड़ी, चार के खिलाफ एफआईआर की तैयारी; गैस एजेंसी पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक स्याना की जांच में सामने आईं भारी अनियमितताएं। जांच के दौरान कम पाए गए 19 किग्रा के 30 भरे व 11 खाली सिलेंडर, 14.2 किग्रा के 61 भरे व 284 खाली सिलेंडर तथा 5 किग्रा के 147 भरे व 26 खाली सिलेंडर। प्रकरण में एलपीजी गैस कालाबाजारी की पुष्टि होने पर एजेंसी संचालक मंजू देवी पत्नी राधेश्याम, मैनेजर सौरभ पुत्र राधेश्याम, ऑपरेटर अरुण कुमार और गोदाम कीपर लोकेश के खिलाफ की जा रही है एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई।

4.📰✍️बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में शहर के व्यापारियों से मिले डीएम कुमार हर्ष, नगर पालिका की दुकानों के किराए से लेकर जाम, बिजली कटौती समेत कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा; इस दौरान व्यापारियों ने नगरपालिका की 295 दुकानों के किराया निस्तारण, स्कूलों की छुट्टी के समय लगने वाले जाम, विद्युत कटौती, बंदरों और आवारा कुत्तों के आतंक, 11 हजार वोल्ट लाइन पर प्रोटेक्शन जाल, दुकानों के सामने अतिक्रमण, देवीपुरा रोड व शमशान घाट रोड की खुदी सड़कों के निर्माण, सरकारी नलों की मरम्मत और शहर की साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं उठाईं, डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से लेकर अगली मासिक बैठक तक निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह सहित जनपद के व्यापारी रहे मौजूद।

5.📰✍️ औरंगाबाद नगर पंचायत में शपथ समारोह, एसडीएम अंगद यादव ने नामित सभासदों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ; इस दौरान पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी, नरेश तायल व प्रेम सैनी को दिलाई गई शपथ, पटका पहनाकर किया गया स्वागत, कार्यक्रम में चेयरमैन सलमा, ईओ सेवाराम राजभर, अब्दुल्ला कुरैशी, भूरा मेवाती, महेश लोधी, हिना, ओमप्रकाश गौतम, हरीश लोधी, डब्बू लोधी, नेमपाल सिंह, विजय सिंह रहे उपस्थित।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️कल 1 मई को हाईडिल कॉलोनी व पुरानी जेल क्षेत्र में 4 घंटे गुल रहेगी बिजली; पावर ट्रांसफार्मर, VCB टेस्टिंग व पेड़ों की छटाई के चलते शुक्रवार सुबह 8:30 से 12:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

📰✍️छतारी पुलिस के हत्थे चढ़े नौकरी का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम देने वाले पति- पत्नी; आरोपी युवक बबलू खुद को हिंदी अखबार का संपादक बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों के साथ करता था ठगी, आठ लोगों से की थी करीब 6.40 लाख की ठगी, अपनी पत्नी बरखा के अकाउंट में जमा करवाता था ठगी के पैसे, पुलिस ने आरोपी बबलू सक्सेना व पत्नी बरखा को किया गिरफ्तार, पहले से हापुड़ व बुलंदशहर में कई मामले दर्ज।

📰✍️बुलंदशहर के 5 धार्मिक स्थलों को 3.15 करोड़ की सौगात; स्याना, खुर्जा, डिबाई, शिकारपुर व अनूपशहर में होगा विकास,  राज्य योजना के तहत पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने 5 परियोजनाएं स्वीकृत कर धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं के विकास के दिए निर्देश, कार्यदायी संस्था यूपीएसटीडीसी को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य पूरा करने को कहा गया।

📰✍️औरंगाबाद में महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जनआक्रोश रैली; बालका मोड़ से अंबेडकर पार्क तक निकाली गई रैली, इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने महिलाओं के साथ तख्तियां लेकर की नारेबाजी, केंद्र सरकार की मंशा का समर्थन करते हुए विपक्ष पर रोड़ा अटकाने का लगाया आरोप, कार्यक्रम में राजकुमार लोधी, हरीश लोधी, नरेश तायल सहित कई रहे नेता मौजूद।

📰✍️सिकंदराबाद की मस्जिद में जालियां काटकर घुसने की कोशिश, चोरी का प्रयास नाकाम; बड़ा बाजार स्थित मस्जिद की दूसरी मंजिल पर लगी लोहे की जालियां काटकर घुसने का प्रयास किया गया लेकिन अंदर गेट व ताले होने से चोरी नहीं हो सकी, सुनार की दुकानों से सटी दीवार तोड़कर चोरी की आशंका, मौके से प्लास्टिक कट्टे में मिले औजार।

📰✍️ 3 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त; पुलिस लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में तीन उपनिरीक्षक राकेश, जितेंद्र व धर्मेंद्र सिंह बालियान को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई, एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने तीनों को घड़ी, शॉल व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, पुवायां हाईवे पर बोलेरो-बाइक भिड़ंत में दंपती समेत दो बच्चों की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा; पुवायां-शाहजहांपुर हाईवे पर गलत दिशा में जा रही बाइक में बोलेरो की टक्कर से निगोही के रामनगर बगिया निवासी अरुण, पत्नी सीमा, बेटी दीक्षा व बेटे नैतिक की मौत, पिता और बच्चों ने मौके पर ही तोड़ा दम, मां की भी इलाज के दौरान मौत।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: