चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

टॉप न्यूज: 37350 करोड़ की लागत से बने 12 जिलों को आपस में जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का पीएम मोदी ने लोकार्पण कर देश को किया समर्पित, बुलंदशहर के स्याना स्थित लाड़पुर में हुआ लाइव प्रसारण; इस एक्सप्रेसवे से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंचने में लगेगा पहले की अपेक्षा आधा समय, मेरठ से प्रयागराज पहुंचने में लगेंगे मात्र 6 घंटे, 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे से बुलंदशहर सहित यूपी के 12 जिलों की कनेक्टिविटी व विकास को मिलेगी रफ्तार, इस एक्सप्रेसवे पर बाइक सवारों को भी देना होगा टोल टैक्स। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, डीएम कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया समेत जिले के कई विधायक और अधिकारी रहे मौजूद।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर में मिलावटखोरी पर बड़ा एक्शन; खाद्य विभाग की टीमों ने जनपद की कई डेयरियों पर की ताबड़तोड़ छापामारी, 5.75 करोड़ का माल जब्त, मचा हड़कंप; सिटी क्षेत्र सहित गुलावठी, सिकंदराबाद, डिबाई व जहांगीराबाद में एक साथ 35 दुग्ध इकाइयों पर की गई छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों से दूध-पनीर आदि के लिए गए 112 सैंपल, कार्रवाई में करीब 5.75 करोड़ का 503.5 मीट्रिक टन दुग्ध उत्पाद जब्त, कई इकाइयों को नोटिस और लाइसेंस निलंबन की तैयारी, जनपद में मिलावटखोरी पर अभी तक की सबसे बड़ी कार्यवाही, प्रदेश स्तर से हुई इस कार्यवाही से कारोबारियों में मचा हड़कंप।



2.📰✍️खुर्जा ट्रिपल मर्डर केस अपडेट: देर रात पुलिस ने दो और इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर किया लंगड़ा; 25 अप्रैल की रात जिम में हुए तिहरे हत्याकांड के वांछित 50-50 हजार के इनामी रिंकू सैनी उर्फ रिंकेश व भारत सैनी को पुलिस व स्वाट टीम ने मुंडाखेड़ा नहर के पास भागने का प्रयास करने पर पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध हथियार व डीबीआर बरामद, मामले में 3 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सहित 6 अभी भी फरार।

3.📰✍️बुलंदशहर नगर पालिका बोर्ड बैठक में 1.71 अरब का बजट पास, 80 प्रस्तावों को मिली मंजूरी; चेयरमैन दीप्ति मित्तल की अध्यक्षता और ईओ डॉ. अश्विनी कुमार के संचालन में हुई बैठक, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.71 अरब रुपये से अधिक का बजट पारित, 82 में से 80 प्रस्ताव बहुमत से मंजूर, इन प्रस्तावों में शहर के विकास से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्य हैं शामिल, साथ ही आवारा कुत्तों की नसबंदी का प्रस्ताव भी किया गया पास।


4.📰✍️ जिला पंचायत की बढ़ी कमाई से गांवों को मिलेगा विकास, 2025-26 में 7.07 करोड़ राजस्व वसूली; पिछले कुछ वर्षों से राजस्व वसूली में लगातार हो रही है वृद्धि, पिछले वर्ष 6.44 करोड़ थी राजस्व वसूली, अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी के कहा राजस्व संग्रह में यह निरंतर सुधार जिला पंचायत की बेहतर कार्यप्रणाली और संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन का है परिणाम।

5.📰✍️खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ में 40 लाख की चोरी का एक हफ्ते बाद भी नहीं हुआ खुलासा, कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों का एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन; 22 अप्रैल की रात विजय शर्मा के घर में सोते समय चोरों ने ताले तोड़कर करीब 40 लाख के जेवरात व सामान चोरी की घटना को दिया था अंजाम, नामजद मुकदमे के बावजूद आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही व मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसएसपी ऑफिस पहुंचकर किया प्रदर्शन, जल्द खुलासे की मांग।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ औरंगाबाद में घर में सो रही 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, SSP के आदेश पर दर्ज हुआ केस; आरोप है कि मोहल्ले के एक युवक ने नशे में र धुत्त होकर रात में घर में घुसकर नाबालिक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, विरोध पर जान से मारने की धमकी देकर हो गया फरार, पीड़िता द्वारा शिकायत के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई में देरी व दबाव के आरोप, रेप की जगह छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज होने पर परिजनों ने जताई नाराजगी।



📰✍️बुलंदशहर में सुबह मौसम हुआ सुहाना, बूंदाबांदी और ठंडी हवा चलने से तपती गर्मी से मिली कुछ राहत; पिछले कुछ दिनोंसे भीषण गर्मी से जूझ रहे थे लोग, तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट।

📰✍️पहासू में खनन माफियाओं पर कार्रवाई; क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-ट्रकों की टक्कर में 3 महिलाओं समेत 6 की मौत; बिहार थाना क्षेत्र स्थित कीरतपुर गांव के पास रायबरेली मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ओवरटेक में ट्रक से टकराई और पीछे से आए ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह कुचल गई, हादसे में मुंडन संस्कार के लिए जा रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, मृतकों में 3 महिलाएं शामिल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताकर सहायता का किया ऐलान।
News Editor: Dharmendra Mittal


