चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर के नए एडीएम प्रशासन 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी नितीश कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार; इससे पहले वह सीतापुर में एडीएम वित्त के पद पर थे कार्यरत, नीतीश कुमार सिंह बदायूं, कानपुर व हाथरस में एसडीएम तथा मऊ में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर भी दे चुके हैं सेवाएं। यहां से पूर्व एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय का अपर आयुक्त आजमगढ़ के पद पर हुआ है तबादला।



2.📰✍️ खुर्जा में रिश्तो का डबल मर्डर! अवैध संबंधों के शक में बेटे ने पिता और पत्नी को मारी गोली, दोनों की मौत; क्षेत्र के गांव कलंदरगढ़ी में आरोपी युवक मोमिन ने पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना को पिता की लाइसेंसी पिस्टल से मार दी गोली, रियाजुद्दीन की मौके पर हो गई मौत, जबकि 10 दिन पहले बेटे को जन्म देने वाली सना ने अस्पताल में तोड़ दिया दम, दोनों के बीच अवैध संबंधों के शक में मोमिन ने उठाया यह कदम, पहले भी कई बार हो चुका था विवाद, लाइसेंसी पिस्टल सहित आरोपी हिरासत में।

मामले में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह की बाइट 👇



3.📰✍️एक करोड़ प्रति बीघा मुआवजे की मांग पर किसानों का सत्याग्रह, स्याना क्षेत्र के गांव बहापुर में महापंचायत में जुटे हजारों किसान और महिलाएं; गंगा-यमुना लिंक एवं जेवर ग्रीन लिंक एक्सप्रेस-वे भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसान कामगार यूनियन की अगुवाई में आयोजित हुई महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनवीर तेवतिया ने सरकार पर दबाव बनाकर बैनामा कराने का लगाया आरोप। इस दौरान किसानों ने प्रति बीघा एक करोड़ रुपये मुआवजा, भूमिहीन परिवारों को सरकारी नौकरी, टोल फ्री सुविधा और 2013 भूमि अधिग्रहण कानून के तहत जमीन लेने की मांग उठाई।

4.📰✍️ दोस्त ने दोस्त की पत्थर से कुचलकर की हत्या, शराब पार्टी बनी मौत की वजह; अहमदगढ़ क्षेत्र के ग्राम खुशरुपुर निवासी अरविंद का रजवाहे के नीचे मिला शव, जांच में सामने आया अरविंद और उसके दोस्त कपिल की साथ में शराब पीते हो गई कहासुनी, इस दौरान कपिल ने पत्थर से सिर पर वार कर उसकी कर दी हत्या, आरोपी कपिल हिरासत में।

5.📰✍️गुलावठी में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति हिरासत में; वर्ष 2015 में गाजियाबाद निवासी तनु से हुआ था क्षेत्र निवासी मोबाइल व्यापारी मोहित गोयल का विवाह, दंपति के तीन बच्चे हैं, प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात आई है सामने, पति मोहित गोयल को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन का 120वें स्थापना दिवस समारोह संपन्न, शहर के अलका मोटल में धनवंतरी वंदना के साथ हुआ शुभारंभ, जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार शर्मा ने सभी अतिथियों और चिकित्सकों का व्यक्त किया आभार; इस दौरान प्रांतीय महामंत्री वैद्य बृजभूषण शर्मा ने संगठन के इतिहास, उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं पर डाला प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष वैद्य गोपाल दत्त शर्मा ने अपने अनुभूत योगों की साझा की जानकारी, “जय आयुर्वेद–जय भारत” के उद्घोष एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ समारोह का समापन। सम्मेलन में रामप्रकाश शर्मा, एस सी पालीवाल, सतीश चन्द्र गर्ग, अंतरिक्ष कुमार और डाक्टर अजय खन्ना आदि रहे उपस्थित।


📰✍️भीषण गर्मी में सिकंदराबाद एसडीएम दीपक कुमार पाल का राहत अभियान, बस स्टैंड पर राहगीरों की बुझाई प्यास; इस दौरान शिविर लगाकर राहगीरों, किसानों और यात्रियों को ठंडा पानी व ORS पैकेट किए गए वितरित, लोगों को डिहाइड्रेशन और लू से बचाव के भी बताए गए उपाय।


📰✍️यूरिया कालाबाजारी मामले में जेल बंद हारुन पर रासुका, जमानत प्रयासों को देखते हुए जिला कारागार में तामील कराया गया रासुका नोटिस; अनूपशहर क्षेत्र में यूरिया कालाबाजारी प्रकरण के आरोपी ग्राम हमीरपुर थाना टांडा निवासी मौ. हारुन पर पुलिस ने की है रासुका की कार्रवाई, 11 मई को तीन ट्रक यूरिया बरामद होने के बाद दर्ज मुकदमे में हारुन समेत आठ आरोपी भेजे गए थे जेल।



📰✍️स्याना क्षेत्र स्थित नमी होटल पर फूड सेफ्टी व बिजली विभाग संयुक्त का छापा, होटल के खिलाफ मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई छापामार कार्रवाई; दौरान खाद्य विभाग ने दाल-पनीर समेत तीन सैंपल जांच को भेजे, बिजली विभाग ने की होटल के कनेक्शन और स्वीकृत विद्युत भार की जांच।

📰✍️ भाजपा शक्ति केंद्र बैठक में बूथ मजबूती पर फोकस, जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन विस्तार के मंत्र; शहर के हरी एनक्लेव शक्ति केंद्र पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर तक समितियों को मजबूत बनाने और आगामी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सफल बनाने का किया आह्वान। बैठक में अशोक चौधरी, गौरव सिसोदिया, अरुण सिरोही, साहिल गर्ग, पुनीत ठाकुर, दीपक पाराशर, मदनपाल सिंह, आशु सिंह और नितिन शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


📰✍️ककोड़ फायरिंग और पत्थरबाजी कांड में हसीन पर रासुका, 20 आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल; क्षेत्र के मोहल्ला व्यापारियान के हसीन पुत्र निजाम पर पुलिस ने रासुका के तहत कार्रवाई करते हुए जिला कारागार में तामील कराया नोटिस, 24 अप्रैल को हुई फायरिंग और पत्थरबाजी की घटना से क्षेत्र की शांति व्यवस्था हुई थी प्रभावित, मामले में हसीन समेत करीब 20 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️राजस्व अदालतों में वर्षों से लंबित मामलों पर सीएम योगी सख्त, तय समय सीमा के बाद भी फाइलें अटकीं तो जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई; लखनऊ में देर शाम हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा जमीन व राजस्व विवादों के निस्तारण में नाहो लापरवाही, लंबित मामलों का समयबद्ध सुनिश्चित किया जाए निस्तारण, कहा केवल आंकड़ों तक सीमित न रहकर जनता को वास्तविक राहत देने वाली होनी चाहिए राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली।
News Editor: Dharmendra Mittal


